IPL 2025: आईपीएल 2025 के पहले मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे. स्लो ओवर रेट नियम तोड़ने पर उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है. आइए जानते हैं क्या होता है ये नियम
IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. वहीं, स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोट के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं.
मुंबई का पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. Advertisment आखिर क्यों लगा हार्दिक पांड्या पर बैन? दरअसल, आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पर तीन बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा था. आईपीएल के नियमों के मुताबिक, पहली गलती पर कप्तान को 12 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ता है. दूसरी बार यह गलती होने पर कप्तान और प्लेइंग-11 के सभी खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगता है. तीसरी बार होने पर कप्तान को 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का बैन झेलना पड़ता है. आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था. इसी वजह से हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगा और अब वह आईपीएल 2025 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे. IPL 2015 में मुंबई से की थी शुरुआत, गुजरात को बना चुके हैं चैंपियन हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था. 2021 तक वह टीम का अहम हिस्सा रहे, लेकिन 2022 में उन्हें गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंपी गई. अपनी अगुआई में उन्होंने पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बना दिया. 2023 में भी उनकी टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार गई. इसके बाद, 2024 में हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और उन्हें फिर से कप्तान बना दिया गया. हालांकि, इस फैसले पर मुंबई के फैंस ने नाराजगी जताई और रोहित शर्मा को हटाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ. मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ीं मुंबई इंडियंस पहले ही जसप्रीत बुमराह की चोट से जूझ रही है और अब हार्दिक पांड्या के बैन से टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. 23 मार्च को जब टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उतरेगी, तो नए कप्तान को लीड करना होगा. हालांकि, हार्दिक पांड्या दूसरे मैच से वापसी करेंगे. अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस पहले मैच में हार्दिक पांड्या के बिना कैसा प्रदर्शन करती है और कप्तानी की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है. ये भी पढ़ें- IPL 2025: CSK में सुरेश रैना की कमी पूरी करेगा ये खिलाड़ी, 3 नंबर पर करेगा बल्लेबाजी, IPL में लगा चुका है 12 अर्धशतक ये भी पढ़ें- भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीताने वाले KL Rahul ने बढ़ा दी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किल, IPL 2025 की शुरुआत से पहले DC ले सकती है ये फैसला
IPL 2025 News Ipl 2025 News In Hindi IPL 2025 News Rules 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें, पहले मैच में चाहकर भी नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्याइंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। लीग की शुरुआत 22 मार्च हो रही है। टूर्नामेंट की पहली टक्कर डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई आ गई...
Read more »
IPL 2025: हार्दिक पांड्या बैन के चलते पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, उनकी जगह ये खिलाड़ी कर सकता है MI की कप्तानीIPL 2025: बैन के चलते हार्दिक पांड्या CSK के खिलाफ आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच को मिस करने वाले हैं? तो आइए जानते हैं कि उनकी जगह कप्तानी कौन कर सकता है. खेल समाचार
Read more »
हार्दिक पंड्या पर बैन... नहीं खेल पाएंगे आईपीएल का पहला मैच, मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते ये 3 खिलाड़ीIPL 2025: हार्दिक पंड्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडिया का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में आईपीएल 2025 के अपने पहले ही मैच में मुंबई की टीम को एक नए कप्तान की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में हार्दिक की जगह लेने के लिए तीन खिलाड़ी मुंबई की टीम में मौजूद...
Read more »
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लेकर हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, महान कप्तान के क्लब में मारी एंट्रीचैपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वें मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रचा। मैच में पांड्या ने कंजूसी से गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 3.
Read more »
IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे हार्दिक पांड्या पर लगेगा बैन, नहीं खेल पाएंगे IPL का पहला मुकाबला. पूर...कप्तान हार्दिक पांड्या प्रतिबंध के चलते आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेलेगी.हार्दिक पांड्या 2024 मेंमुंबई इंडियंस के कप्तान थे. इस दौरान टीम पर 3 बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा.
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे हार्दिक लगेगा बैन, नहीं खेल पाएंगे IPL का पहला मैचIPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे हार्दिक पांड्या पर लगेगा बैन, नहीं खेल पाएंगे IPL का पहला मुकाबला. पूरा माजरा क्या है ?
Read more »
