IPL 2025: हार्दिक पंड्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडिया का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में आईपीएल 2025 के अपने पहले ही मैच में मुंबई की टीम को एक नए कप्तान की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में हार्दिक की जगह लेने के लिए तीन खिलाड़ी मुंबई की टीम में मौजूद...
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। वहीं 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम के सामने एक बड़ा सवाल है। दरअसल मुंबई की टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सीएसके के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक नहीं खेल पाएंगेहार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 के 3 मैचों में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। जिसके चलते उनके ऊपर एक मैच का बैन लग गया। पिछले सीजन जिस वक्त हार्दिक पर एक मैच का बैन लगा तबतक मुंबई की टीम सीजन से बाहर हो गई थी, इसलिए हार्दिक इसे भुगत नहीं पाए। लेकिन इस बार हार्दिक को पहले ही मैच में इसे भुगतना पड़ेगा। अब सीएसके के खिलाफ पहले ही मैच से हार्दिक को बाहर बैठना पड़ेगा। ऐसे में ये देखना खास रहेगा कि हार्दिक की गैरमौजूदगी में मुंबई का कप्तान कौन रहेगा। हार्दिक की जगह लेने के लिए मुंबई के पास 3 और ऑप्शन मौजूद हैं। 1.
सूर्यकुमार यादवमुंबई की टीम में हार्दिक की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार खुद सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। हार्दिक भी सूर्या के ही अंडर खेलते हैं। सूर्या को कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव भी है और वो पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस की टीम में भी शामिल रहे हैं। ऐसे में हार्दिक की जगह कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार सूर्या ही होंगे।2. रोहित शर्मामुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा भी हार्दिक की जगह ले सकते हैं। रोहित टेस्ट और वनडे में अभी भी टीम इंडिया की कप्तानी करते हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन भी बनाया था। ऐसे में रोहित से बेहतर ऑप्शन मुंबई के पास कोई और है भी नहीं। रोहित 2023 तक टीम के कप्तान भी थे। बाद में साल 2024 से मुंबई ने हार्दिक को अपना कप्तान चुन लिया।3. जसप्रीत बुमराहहार्दिक की जगह लेने के तीसरे सबसे बड़े दावेदार जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह को भी कप्तानी का अनुभव हो चुका है। उन्होंने बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 2 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। वहीं बुमराह को टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया का फ्यूचर कप्तान भी माना जा रहा है। अगर रोहित और सूर्या मुंबई की कप्तानी के लिए राजी नहीं होते तो मैनेजमेंट बुमराह की ओर भी देख सकते हैं। आईपीएल में अपने डेब्यू के बाद से ही बुमराह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं।
Mumbai Indians Hardik Pandya Ipl Hardik Pandya Ban Mi Vs Csk Rohit Sharma Jasprit Bumrah Suryakumar Yadav
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा?आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कई मैच विनर प्लेयर्स खरीदे हैं, लेकिन ईशान किशन को जाने के बाद ओपनिंग का सवाल उठता है।
Read more »
Sanju Samson: संजू सैमसन की उंगली में हुआ फ्रैक्चर, क्वार्टर फाइनल मैच करेंगे मिस, जानें कब होगी एक्शन में वापसी!खेल समाचार | क्रिकेट Sanju Samson: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की इंजरी पर बड़ी अपडेट आई है और वह केरल के लिए क्वार्टरफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे.
Read more »
हार्दिक पांड्या IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे, पहला मैच नहीं खेल पाएंगेहार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है लेकिन उन पर BCCI ने साल 2025 में भाग लेने पर बैन लगा दिया है। यह बैन स्लो-ओवर रेट के नियमों का उल्लंघन के कारण दिया गया है। सूर्यकुमार यादव पहला मैच खेलने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।
Read more »
IPL 2025: CSK के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, लगा है बैनमुंबई इंडियंन ने पिछले सीजन आईपीएल 2024 में अपनी आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेला था. इस मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान हार्दिक पांड्या पर अगले एक मैच के लिए बेन लगाया गया था. IPL | खेल समाचार
Read more »
IPL 2025: हार्दिक पांड्या बैन के चलते पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, उनकी जगह ये खिलाड़ी कर सकता है MI की कप्तानीIPL 2025: बैन के चलते हार्दिक पांड्या CSK के खिलाफ आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच को मिस करने वाले हैं? तो आइए जानते हैं कि उनकी जगह कप्तानी कौन कर सकता है. खेल समाचार
Read more »
मुंबई इंडियंस के पहले मैच से हार्दिक पांड्या आउट, सीएसके के खिलाफ कौन होगा कप्तान?मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 के पहले मैच में नहीं खेलेंगे। उन्हें पिछले सीजन में ओवर-रेट के लिए निलंबित किया गया था। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह कप्तानी के दावेदार हैं।
Read more »
