खेल समाचार | क्रिकेट Sanju Samson: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की इंजरी पर बड़ी अपडेट आई है और वह केरल के लिए क्वार्टरफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे.
Sanju Samson: भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की तर्जनी उंगली में चोट लगी थी, जिसपर अब एक बड़ा अपडेट आया है. सैमसन की चोट गंभीर है और अब वह अगले 5 सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की वह सीधे आईपीएल 2025 से ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं.
संजू सैमसन की उंगली में हुआ फ्रैक्चर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए 5वें टी-20 मैच में संजू सैमसन को चोट लग गई थी. असल में, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की एक रफ्तार भरी गेंद उनके हाथ में लगी थी, जिससे उनकी उंगली चोटिल हो गई. बाद में पता चला कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है और वह तिरुवंतपुरम लौट गए हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद ही ट्रेनिंग शुरू कर पाएंगे. हालांकि, सैमसन को कॉम्पटेटिव मैचों में वापसी से पहले उन्हें NCA की मंजूरी की जरूरत होगी. कब होगी वापसी? संजू सैमसन की इंजरी यकीनन उनकी घरेलू केरल की टीम के लिए चिंता का विषय होगी, क्योंकि वह क्वार्टरफाइनल मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. BCCI सूत्रों के हवाले से सैमसन की चोट पर अपडेट आई है कि, 'सैमसन की दाहिनी तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है. उन्हें नेट्स पर लौटने में 5 सप्ताह का समय लगेगा.' 'इसलिए उनके 8 से 12 फरवरी तक पुणे में केरल के लिए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में खेलने की संभावना नहीं है. लेकिन, इस बात की आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वह मैदान पर वापसी कर सकते हैं.' आपको बता दें, इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर सके, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 51 रन बनाए. ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऐसी हो सकती है पहले ODI मैच में भारत की प्लेइंग-11, जानें किस-किस को मिल सकता है मौका ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir: 'भारतीय क्रिकेट का यही सार है', टीम में चल रही फूट की खबरों पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म में सुधार नहीं, तो जा सकती है कप्तानी, इस खिलाड़ी को मिल सकती है कमान ये भी पढ़ें: Mohammed Siraj: अगर समय है तो डोमेस्टिक क्रिकेट खेलें, रोहित शर्मा-विराट कोहली पर मोहम्मद सिराज ने और क्या कहा?
Ind-Vs-Eng India-Vs-England Sanju-Samson
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ind vs Eng T20I: "युवराज के बाद वह इकलौता ऐसा बल्लेबाज है, जो...", बांगड़ का संजू सैमसन के बारे में बड़ा बयानSanju Samson: पिछले दिनों श्रीलंका सीरीज के बाद फैंस और पंडितों को संजू के भीतर सैमसन 2.O दिखाई पड़ा है
Read more »
Sanju Samson: संजू सैमसन के लिए बुरी खबर, इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होना तयSanju Samson: संजू सैमसन को एक बार फिर से निराशा हाथ आने वाली है. उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर रखा जा सकता है.
Read more »
Sanju Samson: 'अपनी मनमानी नहीं कर सकते', संजू सैमसन को लेकर क्यों दिया गया ऐसा बयानSanju Samson: संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. इस मामले ने तूल पकड़ा ही था की KCA ने नया खुलासा कर दिया है.
Read more »
विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में की वापसी की पुष्टिविराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। 13 साल बाद, कोहली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच से रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे।
Read more »
Sanju Samson: फूट-फूटकर रोए संजू सैमसन के पिता, बोले- मेरा बच्चा यहां सुरक्षित नहीं हैविकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है. साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल टीम में भी सेलेक्ट नहीं किया गया. हालांकि संजू को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. अब इन सभी मामलों पर संजू के पिता सैमसन विश्वनाथ ने भावुक होकर बड़ा बयान दिया है.
Read more »
विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से करेंगे वापसीविराट कोहली 30 जनवरी को दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे। यह उनके करियर का 13 साल का रणजी ट्रॉफी में वापसी होगी।
Read more »
