IPL 2025: अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल और विराट कोहली में से किसके रिकॉर्ड्स ज्यादा अच्छे हैं. आइए आपको उनके आंकड़ों के बारे में बताते हैं. खेल समाचार | IPL
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 46वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ये मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें 2 बल्लेबाजों पर सभी की नजरें टिकी होंगी. एक ओर विराट कोहली होंगे, जिनका घरेलू मैदान यही है.
वहीं, दूसरी ओर केएल राहुल होंगे, जो दिल्ली की ओर से खेल रहे हैं और उनकी टीम का होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम ही है. तो आइए आपको बताते हैं कि इस मैदान पर विराट कोहली और केएल राहुल में से किसका रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा है. Advertisment KL Rahul के रिकॉर्ड KL Rahul दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और इस सीजन ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं. केएल ने अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल में कुल 6 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में बैटिंग की है. राहुल ने इस दौरान 129.17 की स्ट्राइक रेट और 18.60 के औसत से 93 रन बनाए हैं. इस मैदान पर आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 38 रनों का रहा है. विराट कोहली के आंकड़े विराट कोहली दिल्ली के हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इसी मैदान से की है. अरुण जेटली स्टेडियम में विराट को बैटिंग करना काफी पसंद है. IPL में विराट ने अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 10 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 145.48 की स्ट्राइक रेट और 69 के औसत से 483 रन बनाए हैं. इस मैदान पर उनका हाईएस्ट स्कोर 99 रनों का है, जो 2013 में आई थी. विराट ने अरुण जेटली स्टेडियम में 6 फिफ्टी भी लगाई हैं. किसका पलड़ा है भारी? केएल राहुल और विराट कोहली के रिकॉर्ड्स पर गौर करें, तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रन मशीन कोहली का बल्ला खूब बोला है. उन्होंने इस मैदान पर जिस तरह से बल्लेबाजी की है, वो उनका पलड़ा भारी बनाता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि विराट और केएल की तुलना में किंग कोहली का पलड़ा भारी है. ये भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी, रोहित या विराट नहीं, इस भारतीय के नाम है आईपीएल पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ये भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प, मुंबई इंडियंस बिगाड़ सकती है इन 3 टीमों का खेल ये भी पढ़ें: IPL Record: कौन हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज? ये भी पढ़ें: IPL Record: कौन है आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम? टॉप-5 में भी
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 केएल राहुल विराट कोहली आईपीएल 2025 Indian Premier League 2025 Ipl Updates In Hindi Indian Premier League आईपीएल Ipl-News-In-Hindi Kl-Rahul Ipl IPL 2025 Virat Kohli
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GT vs RR Live Score: राजस्थान के लिए भी बॉलिंग समस्याGT vs RR Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स से है।
Read more »
'मेरा ग्राउंड है ये...', RCB को रगड़कर केएल राहुल ने किया 'खूंटा गाड़' सेलिब्रेशन, VIDEORCB vs DC के बीच हुए IPL 2025 के मुकाबले में जीत के बाद केएल राहुल ने जो सेलिब्रेशन किया, उसकी खूब चर्चा हो रही है.
Read more »
IPL लाइव स्कोर: विकेट! तिलक गिरे!DC vs MI IPL LIVE: अरुण जेटली स्टेडियम पर दो गुजराती कप्तान आपस में टकरा रही है। अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स का सामना हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस से है।
Read more »
IPL 2025: DC और RR के बीच अहम मुकाबला, संजू सैमसन बना सकते हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में MS धोनी को छोड़ सकते हैं पीछेIPL 2025: आईपीएल 2025 का 32वां मैच 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read more »
DC vs RR लाइव स्कोर: टॉस का समय! राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजी करने का फैसला किया।DC vs RR Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का कारवां 32वें मैच तक पहुंच गया है। राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम पर मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से है।
Read more »
IPL 2025: विराट कोहली ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्डIPL 2025: विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए टी20 क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. अब वह एक मैदान पर सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
Read more »
