IPL 2025: विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए टी20 क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. अब वह एक मैदान पर सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
IPL Records: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दमदार अर्धशतक लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली ने 42 गेंदों में 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
इस अर्धशतक के साथ ही कोहली टी20 क्रिकेट में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. कोहली ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टी20 में कुल 26 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि हेल्स ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर 25 अर्धशतक लगाए थे. Advertisment ये भी पढ़ें- IPL 2025: रोहित शर्मा का दिखा रौद्र रूप, पहले 6 मैचों में बनाए थे 82, अगले 2 में ठोके 146 रन एक मैदान पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली – चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु – 26 अर्धशतक एलेक्स हेल्स – ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम – 25 जेम्स विंस – रोज बाउल, साउथेम्प्टन – 24 तमीम इकबाल – शेर-ए-बांग्ला, ढाका – 23 जेसन रॉय – द ओवल, लंदन – 21 IPL में बनाए हैं 8 हजार से ज्यादा रन कोहली का आईपीएल करियर भी बेहद शानदार रहा है. वह 2008 से लगातार RCB की तरफ से खेल रहे हैं और अब तक 261 मैचों में 8296 रन बना चुके हैं. उनके नाम 8 शतक और 60 अर्धशतक दर्ज हैं. खास बात यह है कि वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. कोहली की पारी से मजबूत हुई RCB राजस्थान के खिलाफ विराट कोहली की 70 रन की पारी ने RCB को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनकी बल्लेबाजी देख कर एक बार फिर टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जगी हैं. अगर कोहली ऐसे ही खेलते रहे, तो इस बार RCB खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन सकती है. ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने ही प्रधानमंत्री को लताड़ा, कहा- शहबाज शरीफ सच जानते हैं ये भी पढ़ें- IPL 2025: कोहली को पीछे छोड़ने के लिए रोहित को चाहिए इतने रन, ऑरेंज कैप की रेस में हिटमैन की शानदार एंट्री
Virat Kohli Records IPL 2025 Virat Kohli
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
साउथ ऑस्ट्रेलिया ने 29 साल बाद शेफील्ड शील्ड जीता, क्वींसलैंड को फाइनल में हरायाSheffield Shield 2025: दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट फाइनल में रिकॉर्ड 269 रन का पीछा करते हुए 29 साल में अपना पहला शेफील्ड शील्ड क्रिकेट खिताब जीता है.
Read more »
1001 चौके-छक्के, आईपीएल के इतिहास में कोहली ने बना दिया विराट रिकॉर्ड1001 चौके-छक्के, आईपीएल के इतिहास में कोहली ने बना दिया विराट रिकॉर्ड
Read more »
विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में लगाया अनोखा शतक, ऐसा करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाजभारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. विराट कोहली ने रविवार को अपने शानदार करियर में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है.
Read more »
IPL 2025: KKR की शर्मनाक हार, पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्डIPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 साल बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. 112 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम केवल 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
Read more »
IPL 2025: विराट कोहली को दिया चहल ने खुला चैलंज,बैंगलुरु भी वार के लिए तैयारIPL 2025: विराट कोहली को दिया चहल ने खुला चैलंज, श्रेयस अय्यर के लिए बैंगलुरु ने तैयार किया रॉयल प्लान, दोनों खेमों ने भरी हुंकार
Read more »
IPL 2025: विराट कोहली का टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा, RCB vs RR मैच में हासिल किया ये मुकामराजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 42 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. खेल समाचार | IPL
Read more »
