क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में रविवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है।
क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में रविवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है। अब पंजाब का मुकाबला कल यानी 3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। अपनी टीम के फाइनल में पहुंचने पर अब टीम की मालिक और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने खुशी जताई है। प्रीति ने जताई जीत पर खुशी पंजाब किंग्स की मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने टीम के फाइनल में पहुंचने के कई घंटों बाद अब टीम की जीत पर खुशी जताते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट री-शेयर किया है। पंजाब किंग्स की एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, ‘वाह क्या जीत है। पंजाबी आ गए ओये।’ इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। साथ में प्रीति ने हैशटैग में साडा पंजाब और बस जीतना है भी लिखा है। Wow what a win 👊 Punjabi aa gaye oye ❤️@PunjabKings IPL IPL 2025 | SaddaPunjab | BasJeetnaHai https://t.
co/6PHcuVDqYc — Preity G Zinta June 2, 2025 पांच बार की चैंपियन मुंबई को दी पटखनी रविवार को अहमदाबाद में खेले गए क्वालिफायर-2 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इस जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने दबाव भरे इस मैच में 41 गेंदो पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 1 एक ओवर रहते ही 204 रनों के विशाल लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब फाइनल में उसका मुकाबला विराट कोहली की आरसीबी से होगा।
Ipl Punjab Kings Ipl Final Rcb Virat Kohli Preity Zinta Ipl Entertainment News In Hindi Entertainment News In Hindi Entertainment Hindi News प्रीति जिंटा आईपीएल पंजाब किंग्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025 Final: 1 घंटे बढ़ा वेटिंग टाइम, आईपीएल फाइनल के वेन्यू को लेकर BCCI ने दिया बड़ा अपडेटIPL 2025 Final Venue: अब तक तीन टीमें गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं.
Read more »
IPL 2025 Playoffs Schedule: आईपीएल प्लेऑफ शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस मैदान पर होगा फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर यहांIPL 2025 Playoffs Schedule: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। इस साल का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Read more »
IPL 2025: ये टीम बनेगी IPL 2025 की चैंपियन, नवजोत सिंह सिद्धू की भविष्यवाणी से फैंस के बीच मची खलबलीNavjot Singh Sidhu Predict IPL 2025 Winner: दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने जीत हासिल कर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है और अब 4 टीमें फाइनल हो चुकी हैं
Read more »
आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंचीआईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
Read more »
छन से जो टूटे कोई सपना... 5 बड़े कारण जिससे MI हुई IPL 2025 से ‘OUT’Reasons of MI Exit IPL 2025। आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स PBKS से मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस MI का फाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार मिली। इस मैच में मिली जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह...
Read more »
IPL फाइनल में पहुंची चहल की टीम, खुशी से गदगद महवश, MI के फैंस पर कसा तंजIPL 2025 में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शान से फाइनल में एंट्री मारी है.
Read more »
