रांची में फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 40 मिनट बाद लैंडिंग: बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी ...

United States News News

रांची में फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 40 मिनट बाद लैंडिंग: बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी ...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 216 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना आज (सोमवार, 2 जून) दोपहर 1.14 बजे की है।

बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी लैंडिंग के समय क्या करेंरांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट की पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना आज दोपहर 1.14 बजे की है। फ्लाइट नंबर 6E6152 जब रांची एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 नॉटिकल मील की दूरी पर थी, तभी उससे एक गिद्ध टकरा गया। हादसा जिस समय हुआ, विमान लगभग 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान से गिद्ध के टकरने पर पायलेट को 40 मिनट तक विमान को हवा में रखना पड़ा। इसके बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। टक्कर से विमान के अगले हिस्सा में डेंट आया है। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।अब ऐसे में सवाल उठता है कि एक पक्षी इतने बड़े विमान को कितना नुकसान पहुंचा देता है कि उसकी आनन-फानन में लैंडिंग करानी पड़ती है.

..जब कोई पक्षी उड़ते हुए विमान से टकराता है, तो उसे 'बर्ड स्ट्राइक' या 'बर्ड हिट' कहा जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1.8 किलो का एक पक्षी जब किसी तेज रफ्तार विमान से टकराता है तो 3,50,000 न्यूटन फोर्स पैदा होता है। इसे ऐसे समझें कि 0.365 मीटर की नली वाली बंदूक से जब 700m/s की रफ्तार से एक 40 ग्राम का बुलेट फायर होता है तो इससे 2,684 न्यूटन फोर्स पैदा होता है। यहां न्यूटन, फोर्स का यूनिट है। यह विज्ञान की भाषा हुई। अब इसे आसान भाषा में समझें तो 1.8 किलो का एक पक्षी जब विमान से टकराता है तो इसका फोर्स एक बुलेट की तुलना में करीब 130 गुना ज्यादा होता है। ABC साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक 5 किलो के एक पक्षी का 275 किमी/घंटा के रफ्तार से किसी विमान से टकराना वैसा ही है जैसे 100 किलो भार के किसी बैग के 15 मीटर ऊपर से जमीन पर गिरना। हालांकि, विमान को ‘बर्ड हिट’ से बचाने के लिए सावधानियां बरती जाती हैं, लेकिन जब प्लेन के टर्बाइन से टकराकर पक्षी विमान के इंजन में फंसता है तो इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।‘बर्ड हिट’ के ज्यादातर मामलों में पक्षी किसी प्लेन के सामने से या किनारे से टकराता है। इस दौरान प्लेन के विंग से पक्षियों के टकराने की आशंका ज्यादा होती है। जब चिड़िया प्लेन के विंडशील्ड से टकराती है तो इसमें दरार आ जाती है। इसकी वजह से केबिन के अंदर हवा के दबाव में अंतर होता है। ‘बर्ड हिट’ किसी प्लेन के लिए कितना खतरनाक या घातक हो सकता है, ये इन 4 बातों पर निर्भर करता है…हर दिन 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले सामने आते हैं इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन ने 91 देशों पर सर्वे किया। इसमें पाया कि हर रोज 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले दुनिया भर में सामने आते हैं। इसकी वजह से हर साल दुनिया भर में कॉमर्शियल प्लेन को करीब 7.79 हजार करोड़ रुपए का सालाना नुकसान होता है। हालांकि, 92% 'बर्ड हिट' के मामले बिना किसी डैमेज के होते हैं।: सिंगापुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट से बचने और पक्षियों को भगाने के लिए वैन तैनात की जाती है। इसमें लंबी दूरी तक पक्षियों को भगाने के लिए गनशॉट से लेकर 20 तरह की आवाज निकालने वाले लाउडस्पीकर लगे होते हैं।सूरत एयरपोर्ट पर बर्ड हिट से फ्लाइट को बचाने के लिए और पक्षियों को भगाने के लिए लेजर लाइट या लेजर गन का सहारा लिया जा रहा है। दरअसल, लेजर गन से लाइट और साउंड साथ निकलता है जो पक्षियों के ध्यान को भटकाने का काम करता है।: दुनिया के कई बड़े एयरपोर्ट पर विमान को बर्ड हिट से बचाने के लिए शूटर की नियुक्ति की जाती है। पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 2020 में 12 बर्ड शूटर्स पक्षियों को मारने के लिए बहाल किए थे।बर्ड हिट का पहला मामला 1905 में हवाई जहाज बनाने वाले ओरविल राइट यानी राइट ब्रदर्श में से एक भाई ने रिपोर्ट की थी। ओरविल जब एक मकई के खेत के ऊपर से फ्लाइट उड़ा रहे थे, तब पक्षियों के एक झुंड में वो फंस गए। इस दौरान एक चिड़िया उनके प्लेन से टकराई थी। हालांकि, दुनिया में बर्ड हिट की वजह से होने वाली बड़ी घटनाओं की संख्या कम है। ज्यादातर मामले में हवाई जहाज को कम नुकसान पहुंचता है, लेकिन कई बार यह खतरनाक भी साबित हो जाता है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब 2009 में हडसन नदी में 'बर्ड हिट' के बाद Airbus 1549 विमान को उतारा गया था।हर साल दुनिया भर में 'बर्ड हिट' के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आते हैं, लेकिन 15 जनवरी 2009 में अमेरिका में घटी एक घटना ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल, US एयरवेज फ्लाइट 1549 के न्यूयॉर्क सिटी से उड़ान भरते ही एक पक्षी विमान से टकराया। यह 'बर्ड हिट' इतना जोरदार था कि पक्षी के टकराते ही विमान के इंजन में आग लग गई। हालांकि खतरे को भांपते हुए पायलट ने हडसन नदी में फ्लाइट को लैंड करा दिया। जिससे बड़ा खतरा टल गया।इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:रायपुर से दिल्ली आ रही थी, 80 KMPH की आंधी के कारण हवा में कई चक्कर लगाए, फिर सेफ लैंडिंग छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 रविवार को टर्बुलेंस में फंस गई। दिल्ली में लैंड करने से पहले पायलट को फ्लाइट को दोबारा हवा में उड़ाना पड़ा। ऐसा दिल्ली-NCR में दोपहर के वक्त धूलभरी आंधी के कारण हुआ। इसके बाद फ्लाइट ने आसमान में कई चक्कर लगाए। बाद में एयर ट्रैफिक कंट्रोल से क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट सुरक्षित लैंड कराई गई। फ्लाइट के हवा में चक्कर काटने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स घबराए हुए हैं।इलेक्ट्रिक SUV में 360° कैमरा+ट्रांसपेरेंट मोड और बूस्ट क्रॉल मोड जैसे ऑफ रोडिंग फीचर्स मिलेंगेकम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन, फुल चार्ज पर 15 दिन तक चलेगीभारत में सबसे सस्ती पेरलल-ट्विन फेयर्ड बाइक में सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS, कीमत ₹3.43 लाखकिफायती फोन चाहने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन, AI फीचर्स के साथ 13MP कैमरा मिलेगाकलेक्टर की समीक्षा बैठकजिन इलाकों में बाढ़ के हालात, वहां अभी से इंतजामहवा-आंधी, बारिश होने से भीषण गर्मी नहीं पड़ीउत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हर्ष फायरिंग या हत्या? जीजा के घर शादी में आई थी साली, गोली लगने से हुई मौत, आरोपी फरारहर्ष फायरिंग या हत्या? जीजा के घर शादी में आई थी साली, गोली लगने से हुई मौत, आरोपी फरारJharkhand News: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे में एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से 21 वर्षीय अनिता खलखो की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई.
Read more »

25 मिनट का रास्ता 5 मिनट में! दिवाली बाद शुरू हो सकता है हरमू फ्लाइओवर का काम25 मिनट का रास्ता 5 मिनट में! दिवाली बाद शुरू हो सकता है हरमू फ्लाइओवर का काम25 मिनट का रास्ता तय होगा 5 मिनट में! दिवाली बाद शुरू हो सकता है हरमू फ्लाइओवर का काम, 487 करोड़ से होगा तैयार
Read more »

लैंडिंग करते में पलटा विमान, छुपाने के लिए ऊपर डाल दी तिरपाल, अजब एमपी में गजब कारनामालैंडिंग करते में पलटा विमान, छुपाने के लिए ऊपर डाल दी तिरपाल, अजब एमपी में गजब कारनामासिवनी के सुकतरा हवाईपट्टी पर लैंडिंग करते समय ट्रेनी विमान पलट गया। रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का विमान था। बाद में अधिकारियों ने विमान को तिरपाल से ढंक दिया।
Read more »

रांची जा रहा इंडिगो विमान हुआ 'बर्ड हिट' का शिकार, 175 यात्रियों में मची हड़कंप; पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंगरांची जा रहा इंडिगो विमान हुआ 'बर्ड हिट' का शिकार, 175 यात्रियों में मची हड़कंप; पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंगरांची जा रहा इंडिगो विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया जिसके कारण उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार 175 यात्री सुरक्षित हैं। पटना से रांची आ रहे विमान को 4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध के टकराने से नुकसान हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम जांच कर रही है। विमान को आपातकालीन स्थिति में उतारा...
Read more »

Indigo फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 175 यात्री थे सवार... विमान की रांची में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंगIndigo फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 175 यात्री थे सवार... विमान की रांची में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंगपटना से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को गिद्ध से टकरा गई. फ्लाइट में करीब 175 यात्री सवार थे. यह घटना रांची एयरपोर्ट से 10-12 समुद्री मील दूर और 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई. पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं लेकिन विमान को नुकसान पहुंचा है.
Read more »

इंडिगो की फ्लाइट से 4000 फीट ऊंचाई पर गिद्ध टकराया: विमान के फ्रंट में डेंट आया, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; ...इंडिगो की फ्लाइट से 4000 फीट ऊंचाई पर गिद्ध टकराया: विमान के फ्रंट में डेंट आया, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; ...IndiGo Aircraft Vulture Collision; Ranchi Airport Emergency Landing Update. रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना आज (सोमवार, 2 जून) दोपहर 1.14 बजे की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:47:59