Reasons of MI Exit IPL 2025। आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स PBKS से मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस MI का फाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार मिली। इस मैच में मिली जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Reasons of MI Exit IPL 2025 । आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस का फाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार मिली। इस मैच में मिली जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाई। क्वालीफायर-2 मैच में मुंबई की हार की वजह क्या रही, आइए आपको बताते हैं। Mumbai Indians की हार की 5 बड़ी वजह 1.
पहली बार 200 प्लस रन के स्कोर को डिफेंड करने में नाकाम आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम 200 से ज्यादा रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए आज तक कभी नहीं हारी थी, लेकिन इतिहास में ये पहली बार हुआ, जब वह 204 रनों का बचाव नहीं कर पाई। डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया मुंबई इंडियंस का IPL में 200 से अधिक रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए कभी न हारने का एक जबरदस्त रिकॉर्ड था। यह इतिहास में पहली बार था जब वे 204 रनों का बचाव करने में विफल रहे। डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी रही और पंजाब की टीम को ये लक्ष्य चेज करने का मौका मिल गया। यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: ‘मैं दोषी हूं…’, IPL से बाहर होने के बाद Hardik Pandya ने खुद पर लिया हार का जिम्मा; बताई कहां हुई चूक 2. बुमराह का सही समय पर इस्तेमाल नहीं किया गया मैच में जब पंजाब की टीम को आखिरी के 4 ओवर में 41 रन की जरूरत थी, तब कप्तान हार्दिक ने बुमराह को गेंद नहीं सौंपी। उन्हें 18वां ओवर दिया गया, जब तक श्रेयस अय्यर पूरी तरह से सेट हो चुके थे और मुंबई के हाथों मैच काफी हद तक निकला चुका था। हार्दिक के इस फैसले के बाद फैंस ने उनकी खूब आलोचना भी की। हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान इस फैसले पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम बुमराह को पहले गेंदबाजी देते तो यह बेहतर होता, लेकिन यह थोड़ा जल्दी हो सकता था। बूम को हम जानते हैं कि भले ही 18 गेंद बची हों, जस्सी जस्सी बन सकता है और कुछ खास कर सकता है। दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हुआ। 3. बुमराह को छोड़कर सभी गेंदबाज फेल मुंबई इंडियंस के लिए क्वालीफायर-2 मैच में मुंबई के गेंदबाज फ्लॉप रहे। रीस टॉपली ने 3 ओवर में 40 रन खर्च किए और उनके खाते में भी कोई विकेट नहीं आया। अश्विनी कुमार का 19वां ओवर बेहद ही महंगा साबित हुआ, जिसमें 26 रन लुटाए गए और यहीं े मैच पूरी तरह से पंजाब की ओर झुक गया। अश्विनी ने मैच में 4 ओवर में दो विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 55 रन लुटाए। 4. सूर्यकुमार यादव पर पूरी तरह निर्भर मैच में मुंबई की शुरुआत खराब रही। ओपनर रोहित शर्मा 7 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। मैच में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या खुद भी बल्ले से कोई बड़ा योगदान नहीं दे पाए। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की टीम सूर्या पर ज्यादा निर्भर रही और निचले क्रम के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। 5. एक साथ जल्दी विकेट गंवाना पड़ा भारी मुंबई की टीम ने क्वालीफायर-2 में तेजी से 200 प्लस का स्कोर बनाया, लेकिन एक समय वह 220-230 तक भी पहुंच सकते थे। लेकिन तिलक और सूर्या के लगातार दो ओवर में आउट होने के बाद मुंबई की टीम के रनों की रफ्तार धीमी हो गई।
Punjab Kings IPL 2025 IPL Headlines MI Vs PBKS PBKS Vs MI PBKS Vs MI IPL Ipl 2025 Final Punjab Kings Mumbai Indians Mi Vs Pbks Indians Vs Kings Ipl 2025 Final Final Ipl Match 2025 Final Match Mumbai Reason Of Loss 5 Reasons Of Mi Loss 5 Reasons Of Mi Defeat Mumbai Indians Hardik Pandya Suryakumar Yadav Jasprit Bumrah Nita Ambani
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: 'जैसे तुम खेलते हो...', सौरभ गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी से की मुलाकात, दिया ये गुरुमंत्रSourav Ganguly Meet Vaibhav Suryavanshi IPL 2025: बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ की क्रिकेट यात्रा समस्तीपुर की एक अकादमी से शुरू हुई, जहाँ उन्हें पूर्व रणजी क्रिकेटर मनीष ओझा से प्रशिक्षण मिला.
Read more »
पाकिस्तान के खिलाफ 11 मिलिट्री ऑपरेशन कर चुका है भारत, जानें ऑपरेशन सिंदूर से पहले कब, कैसे और कहां पिटा दुश्मनभारत ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब कई बार दिया है। 1965 से लेकर 2025 तक, भारत ने 11 बड़े सैन्य ऑपरेशनों से पाकिस्तान को धूल चटाई है।
Read more »
IPL 2025: कब शुरू होगा आईपीएल, किस दिन खेला जाएगा फाइनल, कहां होंगे मुकाबले? सामने आए ये बड़े अपडेट्सIPL 2025 New Schedule Breaking News: May में ही फिर से शुरू होगा IPL, अगले 24 घंटे में होगा एलान
Read more »
IPL 2025: आईपीएल का नया शेड्यूल जारी, इस कारण से बढ़ी सभी टीमों की टेंशनIPL 2025 Revised Schedule Announced: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मौजूदा सत्र 17 मई से छह स्थानों पर फिर से शुरू करने का फैसला किया जिसमें संशोधित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल तीन जून को होगा.
Read more »
एलिमिनेटर आज, MI vs GT: दोनों टीमें प्लेऑफ में दूसरी बार भिड़ेंगी, हारने वाली टीम हो जाएगी बाहरGujarat Titans vs Mumbai Indians IPL Eliminator Match LIVE Score Update; Follow IPL 2025 Latest News, IPL 2025 Eliminator MI vs GT Match Details Updates ON Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
हार के बाद बुरी तरह से टूटे हार्दिक पंड्या, वहीं मैदान पर बैठ गए और फिर...IPL 2025: हार के बाद बुरी तरह से टूटे हार्दिक पंड्या, वहीं मैदान पर बैठ गए और फिर पंजाब के खिलाड़ी ने जो किया ...
Read more »
