IPL 2025: कब शुरू होगा आईपीएल, किस दिन खेला जाएगा फाइनल, कहां होंगे मुकाबले? सामने आए ये बड़े अपडेट्स

IPL 2025 News

IPL 2025: कब शुरू होगा आईपीएल, किस दिन खेला जाएगा फाइनल, कहां होंगे मुकाबले? सामने आए ये बड़े अपडेट्स
CricketBoard Of Control For Cricket In India
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 159 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 63%

IPL 2025 New Schedule Breaking News: May में ही फिर से शुरू होगा IPL, अगले 24 घंटे में होगा एलान

When Will IPL 2025 Restart: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी दस आईपीएल फ्रेंचाइजी को मंगलवार तक एकत्रित होने को कहा है, क्योंकि टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने की संभावना है. भारत और पाकिस्तान के संघर्ष विराम के लिए राजी हो गए हैं.

ऐसे में आईपीएल के जल्द से जल्द शुरु होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स की मानें तो लीग की शुरुआत 16 मई से हो सकती है और 30 मई को लीग का फाइनल खेला जा सकता है. बता दें, सीमा पार तनाव के कारण बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था. निलंबन के समय, आईपीएल 2025 ने 58 गेम पूरे कर लिए थे - जिसमें 12 लीग चरण के मैच और प्लेऑफ शेष थे. निलंबन की घोषणा के तुरंत बाद, सभी फ्रेंचाइजी के क्रिकेटर, साथ ही अधिकांश सहयोगी स्टाफ सदस्य अपने-अपने घरों और देशों के लिए रवाना हो गए.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार,"बीसीसीआई आईपीएल को 30 मई तक बढ़ाने की योजना बना रहा है. बीसीसीआई 16 मई से शेष मैचों को तीन स्थानों - चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में आयोजित करने पर विचार कर रहा है. आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए नया शेड्यूल रविवार रात तक जारी किया जाएगा." 12 मैच शेष रहते हुए, बीसीसीआई को शेष मैचों को पूरा करने के लिए कम से कम दो सप्ताह की आवश्यकता है क्योंकि प्लेऑफ और फाइनल के लिए कम से कम 6 दिन चाहिए.रविवार को नाम न बताने की शर्त पर एक शीर्ष फ्रेंचाइजी अधिकारी ने आईएएनएस से कहा,"हां, हमें मंगलवार को अपनी टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को इकट्ठा करने के बारे में सूचित किया गया है. हमें कहां इकट्ठा होना है, यह अभी पता नहीं है. लेकिन अब तक, हमें बीसीसीआई से टीम को इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू करने और मंगलवार तक सभी को इकट्ठा करने के बारे में संदेश मिला है. हम अब जल्द से जल्द विदेशी खिलाड़ियों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया भी शुरू करेंगे."इससे पहले, एनडीटीवी को बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने जानकारी दी थी कि बोर्ड अगले 48 घंटे के अंदर सभी स्टेक होल्डर से बात करेगा. सूत्र ने बताया,"अगले 48 घंटों में, हम लीग को फिर से शुरू करने पर निर्णय लेने से पहले शेष मैचों की मेजबानी करने वाली फ्रेंचाइजियों, प्रसारकों, प्रायोजकों और राज्य संघों के साथ परामर्श शुरू करेंगे. इस समय आईपीएल के महत्व को देखते हुए, इसे फिर से शुरू करने का समय तय करने से पहले भारत सरकार की मंजूरी लेना भी विवेकपूर्ण और आवश्यक होगा. पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीसीसीआई विधिवत रूप से आईपीएल दोबारा शुरू होने की तारीख की घोषणा करेगा." न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पंजाब किंग्स के मुख्य कोच और सहायक कोच रिकी पोंटिंग और ब्रैड हैडिन अभी भी भारत में हैं और जस्टिन लैंगर और माइक हसी जैसे उनके अन्य कोचिंग समकक्षों के विपरीत ऑस्ट्रेलिया वापस नहीं गए हैं. पहले शानिवार को रिपोर्ट्स आई थीं कि बीसीसीआई का लक्ष्य 25 मई से पहले आईपीएल के सभी शेष मैच पूरे करना है, क्योंकि भारत 'ए' टीम को इंग्लैंड के तीन मैचों के दौरे के लिए रवाना होना है. मूल आईपीएल कार्यक्रम के अनुसार, 25 मई को फाइनल होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.बीसीसीआई मई के अंदर ही आईपीएल को खत्म करने की योजना बना रहा है. बोर्ड को अगर डबल हेडर अधिक से अधिक करवाने पड़े तो बोर्ड इसके लिए भी तैयार है. यह तय माना जा रहा है कि दक्षिण भारत में अधिकतर मैच हो सकते हैं. बीसीसीआई अगले 24 घंटे के अंदर सभी फ्रेंचाइजी को जानकारी दे देगी कि आखिर बाची के बचे मुकाबले कहां होंगे.यह भी पढ़ें: भारत ने क्रिकेट डिप्लोमेसी में पाकिस्तान को चटाई धूल, इस कारण UAE में नहीं हो पाया PSL का आयोजनयह भी पढ़ें: UAE vs Qatar: टी20 क्रिकेट में आज तक नहीं देखा गया था ऐसा, 10 बल्लेबाज हुए रिटायर्ड आउट, वर्ल्ड क्रिकेट भी चौंका

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Cricket Board Of Control For Cricket In India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PBKS vs KKR Live: हालिया फॉर्मPBKS vs KKR Live: हालिया फॉर्मKKR vs PBKS Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने कोलकाता नाइटराइडर्स की चुनौती है।
Read more »

IPL 2025: DC और RR के बीच अहम मुकाबला, संजू सैमसन बना सकते हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में MS धोनी को छोड़ सकते हैं पीछेIPL 2025: DC और RR के बीच अहम मुकाबला, संजू सैमसन बना सकते हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में MS धोनी को छोड़ सकते हैं पीछेIPL 2025: आईपीएल 2025 का 32वां मैच 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read more »

KKR vs GT: 10 ओवर के बाद क्या है गुजरात का स्कोरKKR vs GT: 10 ओवर के बाद क्या है गुजरात का स्कोरKKR vs GT Live Score, IPL 2025: कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला कोलकाता के ईडना गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

IPL 2025 Suspended: जानें कब शुरू होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले, बीसीसीआई ने बताई तारीखIPL 2025 Suspended: जानें कब शुरू होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले, बीसीसीआई ने बताई तारीखभारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को स्थगित कर दिया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि मौजूदा स्थिति में टूर्नामेंट को जारी रखना उचित नहीं होगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा...
Read more »

ज्यादा डबल हेडर होंगे... 16 मई से शुरू हो जाएंगे आईपीएल के मुकाबले, इस दिन खेला जाएगा फाइनल!ज्यादा डबल हेडर होंगे... 16 मई से शुरू हो जाएंगे आईपीएल के मुकाबले, इस दिन खेला जाएगा फाइनल!भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को टाला गया था। अब यह 16 मई से शुरू होने की संभावना है। फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। बीसीसीआई लीग को 30 मई तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। बचे हुए मैच चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में खेले जा सकते...
Read more »

IPL 2025: 25 मई नहीं इस दिन खेला जा सकता है आईपीएल 2025 का फाइनल, वेन्यू में भी होगा बदलावIPL 2025: 25 मई नहीं इस दिन खेला जा सकता है आईपीएल 2025 का फाइनल, वेन्यू में भी होगा बदलावIPL 2025 को सिर्फ एक सप्ताह के लिए ही सस्पेंड किया गया था. अब जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति कम हो रही है तो अब BCCI आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने वाली है. खेल समाचार | IPL
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:46:41