भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को स्थगित कर दिया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि मौजूदा स्थिति में टूर्नामेंट को जारी रखना उचित नहीं होगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को स्थगित कर दिया गया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि मौजूदा स्थिति में टूर्नामेंट को जारी रखना उचित नहीं होगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है, तब क्रिकेट चल रहा है। अब बोर्ड ने साफ कर दिया है कि लीग के बचे हुए सीजन की शुरुआत कब होगी। बीसीसीआई की ओर से आ रही जानकारी के अनुसार आईपीएल को 1 हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है। हालात सामान्य होने पर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। 🚨 News 🚨 The remainder of ongoing #TATA IPL 2025 suspended with immediate effect for one week.
— IndianPremierLeague May 9, 2025 आईपीएल के एक्स अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह निर्णय आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल द्वारा सभी प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ उचित परामर्श के बाद लिया गया, जिसमें अधिकांश फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों की चिंता और भावनाओं के साथ-साथ प्रसारकों, प्रायोजकों और फैंस के विचारों को भी व्यक्त किया। जबकि बीसीसीआई हमारे सशस्त्र बलों की ताकत और तैयारियों में पूर्ण विश्वास रखता है, बोर्ड ने सभी हितधारकों के सामूहिक हित में कार्य करना उचित समझा। ये भी पढ़ें: IPL 2025 Suspended: 18वां सीजन 58 मैच के बाद स्थगित, जानें प्वाइंट्स टेबल में कौन रहा अव्वल? किसके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप आईपीएल की ओर से कहा गया, इस महत्वपूर्ण मोड़ पर बीसीसीआई राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़ा है। हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और हमारे देश के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीरतापूर्ण प्रयास राष्ट्र की रक्षा और प्रेरणा देते हैं, क्योंकि वे हाल ही में हुए आतंकवादी हमले और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों द्वारा अनुचित आक्रमण का दृढ़ जवाब देते हैं। ये भी पढ़ें: IPL 2025 स्थगित, BCCI ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लिया बड़ा फैसला
IPL Headline BCCI Arun Dhumal IND Vs PAK Delhi Capitals Punjab Kings PBKS Vs DC Dharamsala India Vs Pakistan India Pakistan News India Attack On Pakistan India Pakistan War News India Pakistan Latest News India Pakistan War Live Updates Operation Sindoor Live Updates Indian Army Airforce Live Updates Cricket News Cricket News In Hindi Sports News IPL 2025 News Rajeev Shukla
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GT vs RR Live Score: राजस्थान के लिए भी बॉलिंग समस्याGT vs RR Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स से है।
Read more »
'मेरा ग्राउंड है ये...', RCB को रगड़कर केएल राहुल ने किया 'खूंटा गाड़' सेलिब्रेशन, VIDEORCB vs DC के बीच हुए IPL 2025 के मुकाबले में जीत के बाद केएल राहुल ने जो सेलिब्रेशन किया, उसकी खूब चर्चा हो रही है.
Read more »
जोफ्रा आर्चर नहीं, इस पेसर ने फेंकी है इस सीजन में अबतक की सबसे तेज गेंद, जानें टॉप 10 ने कितनी निकाली स्पीडIPL 2025 Fastest Deliveries Of The Season: आईपीएल 2025 के 30 मुकाबले बीत जाने के बाद सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में नंबर वन पर लॉकी फर्ग्यूसन काबिज हैं.
Read more »
PBKS vs KKR Live: हालिया फॉर्मKKR vs PBKS Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने कोलकाता नाइटराइडर्स की चुनौती है।
Read more »
IPL 2025: Glenn Maxwell क्यों हुए अचानक आईपीएल 2025 से बाहर, श्रेयस अय्यर ने बताई वजहIPL 2025: आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल रूल्ड आउट हो गए हैं. इसकी वजह खुद श्रेयस अय्यर ने बताई. खेल समाचार | IPL
Read more »
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Score, IPL 2025: पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई इंडियंस, जानें पल-पल का हालRajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है.
Read more »
