IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम को कुछ ही अंकों की जरूरत है. खेल समाचार | IPL
IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तैयार है. आरसीबी ने इस सीजन कमाल का खेल दिखाया है और प्वॉइंट्स टेबल में 16 प्वॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है.
आरसीबी अपना अगला मैच 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने वाली है, जो उनके घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है. इस मैच में मिली जीत RCB को प्लेऑफ की रेस में एक कदम आगे ले जाएगी. Advertismentप्लेऑफ में पहुंचने के लिए RCB को कितने अंक चाहिए? IPL 2025 के प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प है. गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ टेबल टॉपर है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पास भी 16 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ काबिज है. मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है. अब आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार है. शनिवार को RCB vs KKR मैच होने वाला है, जो चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. इस मैच में आरसीबी का ही पलड़ा भारी दिख रहा है. यदि RCB इस मैच को जीतने में सफल हुई, तो वह 2 अंक हासिल कर 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह और पक्की कर लेगी. ये कहना गलत नहीं होगा कि फिर ऑफशियल प्लेऑफ एनाउंसमेंट एक फॉर्मेलिटी होगी. गेंदबाज बने ताकत IPL में आरसीबी की बल्लेबाजी तो हमेशा से ही उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है, क्योंकि इस टीम के पास एक से बढ़कर एक बड़े बल्लेबाज रहे हैं. मगर, आईपीएल 2025 में आरसीबी के पास ना केवल एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है बल्कि एक बेहतरीन गेंदबाजी यूनिट भी है. पेस अटैक में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी और यश दयाल जैसे काबिल गेंदबाज हैं, तो वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में क्रुणाल पांड्या जैसा अनुभवी खिलाड़ी है, जो मौका आने पर ना केवल अपनी स्पिन बल्कि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भी टीम को मैच जिता रहे हैं. ऐसा है IPL 2025 में RCB फुल स्क्वाड जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह. ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'मैं RCB से गुस्सा था', रजत पाटीदार ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान? ये भी पढ़ें: IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर, वापस लौट रहा है उसका तूफानी बल्लेबाज
इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2025 आईपीएल Rcb-Vs-Kkr Ipl Updates In Hindi Ipl-News-In-Hindi Indian Premier League 2025 Indian Premier League IPL 2025 Ipl
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चाहिए इतने अंक, आईपीएल 2025 में अब खेलने हैं कुल 6 मैचIPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2025 में सफर अब तक अच्छा रहा है. अंक तालिका में यह टीम इस समय तीसरे नंबर पर है. प्लेऑफ में जाने के लिए उन्हें अभी भी कुछ मैच जीतने होंगे. IPL. खेल समाचार.
Read more »
IPL 2025: मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे सिर्फ इतने मैच, 10 अंक कर चुकी है हासिलIPL 2025: मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 4 मैच जीतकर आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को इस सीजन कितने मैच जीतने होंगे? खेल समाचार | IPL
Read more »
DC vs RCB LIVE: विराट कोहली बेहतरीन खेल दिखा रहेDC vs RCB IPL 2025 LIVE: आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है। दोनों टीमों की भिड़ंत अरुण जेटली स्टेडियम में होगी।
Read more »
IPL 2025: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तैयार है मुंबई इंडियंस, जीतने होंगे अब सिर्फ इतने मैचIPL 2025 में मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौट आई है. आइए आपको बताते हैं कि क्वालीफाई करने के लिए MI को कितने प्वॉइंट्स की जरूरत है. खेल समाचार | IPL
Read more »
VIDEO: '6,6,4,6,6,4' रोमारियो शेफर्ड ने बल्ले से मचाई सुनामी, खलील अहमद के एक ही ओवर में ठोक डाले इतने रनRomario Shepherd vs Khaleel Ahmed RCB vs CSK IPL 2025: रोमारियो शेफर्ड की आंधी में उड़ी चेन्नई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जड़ा अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक.
Read more »
IPL 2025, Playoffs qualification scenario: दिल्ली-हैदराबाद मैच के रद्द होने से मची खलबली, अब 7 टीमों के बीच टॉप 4 में पहुंचने की जंग, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बन गई है, अबतक तीन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, ऐसे में अब ...
Read more »
