IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में खिताबी जीत दर्ज कर ली है, लेकिन फिर भी अगले ऑक्शन में फ्रेंचाइजी 3 प्लेयर्स को रिलीज कर सकती है.
IPL 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल का सूखा खत्म कर अपना पहला टाइटल जीत लिया. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बोल्ड आर्मी ने भले ही इस सीजन ट्रॉफी जीती हो, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने इस सीजन टीम की जीत में कुछ खास योगदान नहीं दिया और इसी के कारण उन्हें अगले सीजन ऑक्शन में जाना पड़ सकता है.
तो आइए इस आर्टिकल में हम उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें RCB अगले साल नीलामी में भेज सकती है. Advertismentलुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को IPL 2025 मेगा ऑक्शन से 1 करोड़ रुपये में खरीदा था. एनगिडी ने चोटिल जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में आईपीएल 2025 में RCB के लिए सिर्फ 2 मैच खेले और 10.12 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट लिए. आरसीबी मैनेजमेंट ने इस खिलाड़ी पर कॉन्फिडेंस नहीं दिखाया, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि वह अगले ऑक्शन में एनगिडी को रिलीज कर सकती है. लियाम लिविंगस्टोन अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर लियाम लिविंगस्टोन को RCB ने आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. मगर, इस खिलाड़ी के लिए सीजन कुछ खास नहीं रहा. लिविंगस्टोन 10 मैचों में 133.33 की स्ट्राइक रेट से 112 रन ही बना सके और इस दौरान वह सिर्फ एक फिफ्टी लगा सके. इसलिए अब आरसीबी इस बड़े खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला कर सकती है. लियाम लिविंगस्टोन के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने अब तक 49 आईपीएल मैचों में 26.27 की औसत और 158.76 की स्ट्राइक रेट से 1051 रन बनाए हैं. उन्होंने 13 विकेट भी लिए हैं. रसिख सलाम डार अपने बहुत ही छोटे आईपीएल करियर में युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने 4 फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है. IPL 2025 में रसिक RCB का हिस्सा रहे, जहां उन्हें 2 मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने 70 के औसत से 1 विकेट लिया. ऐसे में फ्रेंचाइजी इस बॉलर को भी रिलीज करने के बारे में सोच सकती है. आंकड़ों की बात करें, तो इस युवा बॉलर ने अब तक 13 आईपीएल मैचों में 40.90 की औसत और 10.62 की इकॉनमी रेट के साथ 10 विकेट लिए हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2025: भले ही 10वें नंबर पर रही हो CSK, फिर भी जीता वो अवॉर्ड, जिसके लिए तरसती हैं टीमें ये भी पढ़ें: IPL 2025: सिर्फ 3 ओवर बॉलिंग करके 10.75 करोड़ ले गया ये गेंदबाज, जिसपर नहीं जा रहा किसी का ध्यान
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 आईपीएल 2025 Indian Premier League 2025 आईपीएल न्यूज हिंदी Ipl Updates In Hindi Indian Premier League आईपीएल Ipl-News-In-Hindi Ipl IPL 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईपीएल 2025 नया शेड्यूल लाइव अपडेट: गुजरात टाइटन्स प्रशिक्षण फिर से शुरू करने वाली पहली आईपीएल टीमIPL 2025 Revised Schedule News Live: भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर टेंशन खत्म होने के बाद एक बार फिर से आईपीएल को शुरू करने का प्लान किया जा रहा है।
Read more »
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर अपडेट: टॉस अपडेटRCB vs KKR Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। दोनों टीमों के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भिड़ंत है।
Read more »
ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस स्टॉक्स में आया तूफान, 1.8 लाख करोड़ रुपये का हो गया फायदा!Defence Stocks: पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस स्टॉक्स में जबरदस्त उछाल आया है। इन कंपनियों के शेयरों में लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Read more »
IPL 2025: विदेशी या भारतीय स्टार नहीं, अनकैप्ड प्लेयर हैं इस टीम की ताकत, आईपीएल चैंपियन बनने से रोक पाना ब...IPL 2025: आईपीएल की प्लेऑफ में जगह बना चुकी आरसीबी और मुंबई इंडियंस की ताकत अगर सितारे क्रिकेटर हैं तो पंजाब किंग्स अनकैप्ड प्लेयर्स के दम पर लगातार मुकाबले जीत रही है.
Read more »
IPL 2025: किसे मिली कितनी प्राइज मनी? यहां जानें पूरी डिटेल्सआईपीएल-2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी पर जमकर पैसों की बरसात हुई है। टीम को विजेता के रूप में 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।
Read more »
IPL 2025: RCB के फैन हैं ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री, ये खिलाड़ी है उनका फेवरेटIPL 2025: RCB के फैन हैं ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री, ये खिलाड़ी है उनका फेवरेट British Ex PM Rishi Sunak Fan of Virat Kohli and RCB खेल समाचार | देश | IPL
Read more »
