IPL 2025: विदेशी या भारतीय स्टार नहीं, अनकैप्ड प्लेयर हैं इस टीम की ताकत, आईपीएल चैंपियन बनने से रोक पाना ब...

IPL 2025 News

IPL 2025: विदेशी या भारतीय स्टार नहीं, अनकैप्ड प्लेयर हैं इस टीम की ताकत, आईपीएल चैंपियन बनने से रोक पाना ब...
IPL PlayoffsPunjab KingsPreity Zinta
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 51%

IPL 2025: आईपीएल की प्लेऑफ में जगह बना चुकी आरसीबी और मुंबई इंडियंस की ताकत अगर सितारे क्रिकेटर हैं तो पंजाब किंग्स अनकैप्ड प्लेयर्स के दम पर लगातार मुकाबले जीत रही है.

नई दिल्ली. आईपीएल की हर टीम की अपनी ताकत और पहचान होती है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का नाम लेते ही विराट कोहली का चेहरा सामने आता है. मुंबई इंडियंस का जिक्र करते हुए रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या जैसे सितारे नजर आने लगते हैं.

लेकिन जब आप पंजाब किंग्स का नाम लेंगे तो ऐसे किसी दिग्गज का चेहरा सामने नहीं आता. वजह- इस टीम ने दिग्गजों से ज्यादा अनजान चेहरों पर दांव लगाया है जो इस बार पूरा पैसा वसूल करा रहा है. पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा साफ कहती हैं कि अनकैप्ड प्लेयर उनकी टीम की ताकत हैं. पंजाब किंग्स ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल पॉइंट टेबल की चोटी पर कब्जा कर लिया. यह 2014 के बाद पहला मौका था जब पंजाब किंग्स अपना आखिरी लीग मैच खेलने के बाद पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर थी. इस शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए प्रीति जिंटा ने टीम की कई ताकतों की ओर ध्यान खींचा. इनमें से एक अनकैप्ड प्लेयर हैं. प्रीति जिंटा ने कहा, ‘हमारी टीम में जितने अनकैप्ड प्लेयर खेल रहे हैं, उतने किसी और में नहीं.’ IPL 2025: ऋषभ पंत के शतक ने खराब की विराट की पार्टी, अब आरसीबी को फाइनल के लिए देनी होगी अग्निपरीक्षा प्रीति जिंटा की पूरी तरह सच है. पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन देखें तो उसके दोनों ओपनर अनकैप्ड प्लेयर हैं. उसके ओपनर हैं दिल्ली के प्रियांश आर्य और पंजाब के प्रभसिमरन सिंह. ये दोनों ही टीम इंडिया में एंट्री पाने से अभी काफी दूर हैं लेकिन आईपीएल 2025 में किसी भी अटैक की धज्जियां उड़ा रहे हैं. इसी तरह मिडिलऑर्डर में नेहल वढेरा और शशांक सिंह अपनी अटैकिंग बैटिंग की बदौलत टीम की का ताकत बने हुए हैं. गेंदबाजी में हरप्रीत ब्रार टीम को जिताने में अपना योगदान दे रहे हैं. जब पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया तो उसकी टीम में 5 अनकैप्ड प्लेयर थे. दूसरी ओर मुंबई की टीम में सिर्फ नमनधीर ऐसे अकेले बैटर थे, जो नेशनल टीम से दूर हैं. प्लेऑफ में पहुंच चुकी दो अन्य टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स में भी स्टार खिलाड़ियों की भरमार है. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स में श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह को छोड़ दें तो ऐसा कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं जो टीम इंडिया में लगातार खेल रहा हो. श्रेयस पर लगाई थी 26.75 करोड़ की बोली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी. युजवेंद्र चहल को भी उसने बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है. बड़ी बोलियों के साथ टीम मैनेजमेंट ने भारत के युवा खिलाड़ियों पर भी सटीक दांव लगाया. प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, हरप्रीत ब्रार जैसे मैचविनर अनकैप्ड प्लेयर तो टीम ने चुने ही. विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर भी इस टीम में ऐसे अनकैप्ड प्लेयर हैं, जिन्होंने अलग-अलग मौके पर जीत में योगदान दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

IPL Playoffs Punjab Kings Preity Zinta Shreyas Iyer आईपीएल आईपीएल प्लेऑफ पंजाब किंग्स प्रीति जिंटा Indian Premier League IPL Qualifier 1 Priyansh Arya Prabhsimran Singh Nehal Wadhera Shashank Singh Harpreet Brar Uncapped Player

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावआईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावIPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। हैदराबाद की टीम में स्मरन रविचंद्रन की जगह एक नए खिलाड़ी को एंट्री दी गई है।
Read more »

IPL 2025, Playoffs qualification scenario: दिल्ली-हैदराबाद मैच के रद्द होने से मची खलबली, अब 7 टीमों के बीच टॉप 4 में पहुंचने की जंग, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025, Playoffs qualification scenario: दिल्ली-हैदराबाद मैच के रद्द होने से मची खलबली, अब 7 टीमों के बीच टॉप 4 में पहुंचने की जंग, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बन गई है, अबतक तीन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, ऐसे में अब ...
Read more »

Mitchell Starc: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जिससे थी पहली ट्रॉफी जिताने की उम्मीद, वहीं नहीं लौट रहा भारत!Mitchell Starc: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जिससे थी पहली ट्रॉफी जिताने की उम्मीद, वहीं नहीं लौट रहा भारत!Mitchell Starc Will Not Return Remainder Of IPL 2025: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिचेल स्टार्क आईपीएल के शेष बचे मुकाबलों के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे.
Read more »

IPL 2025: नवजोत सिंह सिद्धू की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया आईपीएल 2025 का विजेताIPL 2025: नवजोत सिंह सिद्धू की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया आईपीएल 2025 का विजेताNavjot Singh Sidhu predict the Winner of IPL 2205: भारत के पूर्व दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू ने अब आईपीएल के विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है. नवजोत सिद्धू ने उस टीम का नाम बताया है जो अब आईपीएल 2025 का खिताब जीत सकती है.
Read more »

Lalu Family Conflict: लालू और राजद परिवार में अब तेजस्वी यादव का एकछत्र राज, कुनबे में कलह को थामना होगी चुनौतीLalu Family Conflict: लालू और राजद परिवार में अब तेजस्वी यादव का एकछत्र राज, कुनबे में कलह को थामना होगी चुनौतीबिहार की सियासत में लालू का कुनबा हमेशा से एक ताकत रहा है, लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी इस ताकत को बरकरार रख पाते हैं या नहीं.
Read more »

आईपीएल 2025 : प्लेऑफ से पहले आरसीबी की टीम से जुड़े ब्लेसिंग मुजरबानीआईपीएल 2025 : प्लेऑफ से पहले आरसीबी की टीम से जुड़े ब्लेसिंग मुजरबानीआईपीएल 2025 : प्लेऑफ से पहले आरसीबी की टीम से जुड़े ब्लेसिंग मुजरबानी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:32:21