वसीम जाफर ने कहा कि एमएस ने हमेशा ऐसे काम किए हैं जिनकी किसी को उम्मीद नहीं थी। खासकर जब प्रारूप से संन्यास लेने की बात आती है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का तूफानी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने केवल 4 गेंद का सामना किया, लेकिन लगातार 3 छक्के लगाकर उन्होंने वानखेड़े के फैंस को शानदार मनोरंजन किया। इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह जिस तरह से शॉट्स लगाते उसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह केवल आईपीएल में खेलते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेल रहे हैं। पिछले 3-4 साल से यह कयास लगाया जा रहा है कि यह सीजन उनका आखिरी होगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है। आईपीएल शुरू होने के साथ ही धोनी के संन्यास लेने की बातें भी शुरू हो जाती हैं। इस बार भी कुछ अलग नहीं है। इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स के बतौर खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने धोनी के संन्यास की राग छेड़ी है। जाफर ने क्या कहा जाफर ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट किया है। यह पोस्ट धोनी के आईपीएल 2024 के बाद संन्यास की अटकलों को लेकर है। उन्होंने कहा, "एमएस ने हमेशा ऐसे काम किए हैं जिनकी किसी को उम्मीद नहीं थी। खासकर जब प्रारूप से संन्यास लेने की बात आती है। अब हर कोई उम्मीद कर रहा है कि वह इस आईपीएल के बाद संन्यास ले लेंगे.
.बाकी आप खुद समझदार हैं।" Also ReadIPL 2024: हार्दिक की इससे बड़ी बेइज्जती नहीं हो सकती, गावस्कर ने खुलेआम कहा- इससे गंदी गेंदबाजी नहीं देखी हैरान करने के लिए जाने जाते हैं धोनी जाफर की यह बात सही भी है। टेस्ट क्रिकेट हो या इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट धोनी ने ऐसे संन्यास लिया कि हर कोई हैरान रह गया। जब किसी को उम्मीद नहीं थी तब उन्होंने इसकी घोषणा की। कुछ ऐसी ही हालत ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपते समय रही। अचानक से इसकी घोषणा हुई। आईपीएल में भी ऐसा देखने को मिल सकता है। काफी हद तक संभव है कि धोनी बगैर बताए अचानक संन्यास की घोषणा कर दें।
MS Dhoni Retirement MS Dhoni Wasim Jaffer On MS Dhoni Wasim Jaffer Chennai Super Kings Beat Mumbai Indians
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024 : RCB के लिए अभी कुछ नहीं बिगड़ा, आसानी से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाईIPL 2024 RCB Playoffs : क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? आइए जानते हैं क्या कहते हैं समीकरण...
Read more »
IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण, हार के बाद लखनऊ इस नंबर पर, अब ऐसी है प्वाइंट्स टेबलIPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण
Read more »
MS Dhoni IPL 2024 Fan: धोनी की झलक के लिए फैन ने खरीदे 64,000 रुपए के IPL टिकट, 3 बेटियों की फीस में की देरीMS Dhoni IPL 2024 Fan: एक फैन का दावा है कि उसने CSK का मैच देखने के लिए और महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए 64,000 रुपये खर्च कर ब्लैक में आईपीएल के टिकट खरीदे, इसके लिए उन्होंने बेटियों की स्कूल फीस में देरी कर दी. इस शख्स का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है.
Read more »
'वह साल भर क्रिकेट भी नहीं खेलता और...', फैंस तो छोड़िए, पूर्व क्रिकेटर हो गए माही के मुरीदMS Dhoni: धोनी के प्रचंड प्रहारों ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया
Read more »
धोनी ने वानखेड़े में नाम की बड़ी उपलब्धि, जिगरी के क्लब में शामिलधोनी ने वानखेड़े में नाम की बड़ी उपलब्धि, जिगरी के क्लब में शामिल
Read more »
800 करोड़ रुपये का कारोबार चलाती हैं MS Dhoni की सास, जानिए क्या करती हैं काममहेंद्र सिंह धोनी की सास शीला सिंह एक सफल कारोबारी हैं। शीला सिंह 800 करोड़ रुपये के विशाल कारोबार 'धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' की CEO हैं।
Read more »