ईरान-इजरायल ने दागीं मिसाइलें और 'ढह' गया भारत का शेयर बाजार, निवेशकों के 5 लाख करोड़ हुए खाक

Stock Market News

ईरान-इजरायल ने दागीं मिसाइलें और 'ढह' गया भारत का शेयर बाजार, निवेशकों के 5 लाख करोड़ हुए खाक
Share Market TodayToday Share MarketSensex Today
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Today: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 845.12 अंक या 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 73,399.78 अंकों पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी भी 246.90 अंक या 1.10 फीसदी टूटकर 22,272.50 के स्तर पर बंद हुआ.

नई दिल्ली. ईरान-इजरायल तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भारतीय सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. 15 अप्रैल को कारोबार के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 845.

12 अंक या 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 73,399.78 अंकों पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 246.90 अंक या 1.10 फीसदी टूटकर 22,272.50 के स्तर पर बंद हुआ. बीते कारोबारी दिन यानी 12 अप्रैल को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 793.25 अंक या 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 74,244.90 अंकों पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 234.40 अंक या 1.03 फीसदी टूटकर 22,519.40 के स्तर पर बंद हुआ था. निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूबे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 15 अप्रैल को घटकर 394.73 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो 12 अप्रैल को 399.67 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.94 लाख करोड़ रुपये घटा है. ऐसे में निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.94 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है. टॉप गेनर और लूजर सोमवार के कारोबार में ONGC, Hindalco Industries, Maruti Suzuki, Nestle India और Bharti Airtel निफ्टी के टॉप गेनर रहे. वहीं Shriram Finance, Wipro, Bajaj Finance, ICICI Bank और Bajaj Finserv टॉप लूजर रहे. आइए जानते हैं कि सोमवार को शेयर बाजार में आई गिरावट की क्या वजहें हैं? शेयर बाजार में गिरावट ये हैं बड़े कारण ईरान-इजरायल टेंशन से बिगड़ा माहौल- ईरान की ओर से इजरायल के कई जगहों पर हमला करने से दुनिया भर में टेंशन बढ़ चुका है. कच्‍चे तेल के दाम और महंगाई में बढ़ोतरी होने की आशंका है. इस कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई है. थोक महंगाई में मामूली बढ़त- देश में सब्जियों, आलू, प्याज और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण थोक महंगाई मार्च में मामूली रूप से बढ़कर 0.53 फीसदी हो गई, जो फरवरी में 0.20 फीसदी थी. थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई अप्रैल से अक्टूबर तक लगातार शून्य से नीचे बनी हुई थी. नवंबर में यह 0.26 फीसदी थी. दिसंबर, 2022 में यह 5.02 फीसदी के स्तर पर थी. कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा- कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी निवेशकों को चिंता को बढ़ा दिया है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि इससे स्थानीय करेंसी और महंगाई पर दबाव पड़ सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Share Market Today Today Share Market Sensex Today Nifty Today BSE Today NSE Today BSE Sensex Today NSE Nifty Today Today Stock Market Stock Market Today Bse Nse Sensex Nifty

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Israel Iran War LIVE: जयशंकर बोले- ईरान-इस्राइल संघर्ष से बने हालात चिंताजनक; भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरIsrael Iran War LIVE: जयशंकर बोले- ईरान-इस्राइल संघर्ष से बने हालात चिंताजनक; भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरईरान ने इस्राइल पर हवाई हमला बोला है। बताया गया है कि ईरान ने इस्राइल पर करीब 200 से ज्यादा ड्रोन्स और मिसाइल दागीं हैं।
Read more »

ईरान से सही वक्त पर अपने तरीके से कीमत वसूलेगा इजरायल, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भड़का यहूदी देशईरान से सही वक्त पर अपने तरीके से कीमत वसूलेगा इजरायल, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भड़का यहूदी देशIsrael Iran War: ईरान ने शनिवार देर रात इजरायल पर हमला कर दिया और उस पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइलें तथा क्रूज मिसाइलें दागीं. इजरायल ने कहा कि ईरान ने 170 ड्रोन, 30 से अधिक क्रूज़ मिसाइल और 120 से अधिक बैलेस्टिक मिसाइल दागीं. हालांकि, इजरायल ने अपनी शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से 99 फीसद से ज्यादा मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया.
Read more »

आसमान से इजरायल पर ईरान ने बरसाया बारूद, ड्रोन-मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले, देखें आसमानी जंग का वीडियोआसमान से इजरायल पर ईरान ने बरसाया बारूद, ड्रोन-मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले, देखें आसमानी जंग का वीडियोकभी यूक्रेन और रूस का युद्ध तो कभी इजरायल और हमास का युद्ध और अब ईरान और इजरायल का युद्ध...ईरान ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:11:04