ईरान से सही वक्त पर अपने तरीके से कीमत वसूलेगा इजरायल, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भड़का यहूदी देश

Israel News

ईरान से सही वक्त पर अपने तरीके से कीमत वसूलेगा इजरायल, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भड़का यहूदी देश
IranIsrael Iran WarIsrael Iran Tension
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Israel Iran War: ईरान ने शनिवार देर रात इजरायल पर हमला कर दिया और उस पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइलें तथा क्रूज मिसाइलें दागीं. इजरायल ने कहा कि ईरान ने 170 ड्रोन, 30 से अधिक क्रूज़ मिसाइल और 120 से अधिक बैलेस्टिक मिसाइल दागीं. हालांकि, इजरायल ने अपनी शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से 99 फीसद से ज्यादा मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया.

तेल अवीव. इजरायल के युद्ध कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने अपने एक बयान में घोषणा की कि इज़रायल को “रणनीतिक गठबंधन और क्षेत्रीय सहयोग” को मजबूत करना चाहिए जिसने वह ईरान के हमले का पूरी ताकत से जवाब कर सके.

उन्होंने कहा, “ईरान एक वैश्विक समस्या है, यह एक क्षेत्रीय चुनौती है और यह इज़रायल के लिए भी खतरा है, और कल, दुनिया स्पष्ट रूप से इस खतरे का सामना करने के लिए इज़रायल के साथ खड़ी थी. इजरायल ईरान के ख़िलाफ़, दुनिया ईरान के ख़िलाफ़ – यही नतीजा है. यह एक रणनीतिक उपलब्धि है, जिसका हमें इज़रायल की सुरक्षा के लिए लाभ उठाना चाहिए.” टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, यहूदी देश के मंत्री ने आगे कहा, “यह घटना ख़त्म नहीं हुई है – जिस रणनीतिक गठबंधन और क्षेत्रीय सहयोग प्रणाली को हमने बनाया और महत्वपूर्ण परीक्षण में खरा उतरा, उसे अब और मजबूत करने की ज़रूरत है. इज़रायल ने कल साबित कर दिया कि वह सैन्य और तकनीकी शक्ति के साथ ही मध्य पूर्व में सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है.” ईरान के खिलाफ तुरंत बदले की कार्रवाई नहीं करने का संकेत देते हुए गैंट्ज़ ने कहा, “ईरान के ख़तरे का सामना करते हुए – हम एक क्षेत्रीय गठबंधन बनाएंगे और ईरान से उस तरीके और समय पर कीमत वसूलेंगे जो हमारे लिए उपयुक्त होगा. और सबसे महत्वपूर्ण बात – हमें नुकसान पहुंचाने की हमारे दुश्मनों की इच्छा के सामने, हम एकजुट होंगे और मजबूत बनेंगे.” उन्होंने कहा, “आज भी, हमें यह याद रखना चाहिए कि हमने अभी तक अपना कार्य पूरा नहीं किया है – मुख्य रूप से बंधकों की वापसी और उत्तर और दक्षिण के निवासियों के खिलाफ खतरे को दूर करना. हम संकल्प और जिम्मेदारी के साथ अभियान जारी रखेंगे. और साथ में – हम जीतेंगे.” गौरतलब है कि ईरान ने शनिवार देर रात इजरायल पर हमला कर दिया और उस पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइलें तथा क्रूज मिसाइलें दागीं. इजरायल ने कहा कि ईरान ने 170 ड्रोन, 30 से अधिक क्रूज़ मिसाइल और 120 से अधिक बैलेस्टिक मिसाइल दागीं. हालांकि, इजरायल ने अपनी शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से 99 फीसद से ज्यादा मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Iran Israel Iran War Israel Iran Tension Israel Iran Conflict Iran Attack Isarel Iran Israel News Iran Israel War Update Iran Israel Latest News Iran Israel Today News Iran Israel Live News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से इसराइल पर किया हमलाईरान ने ड्रोन और मिसाइल से इसराइल पर किया हमलाईरान ने बड़े पैमाने पर इसराइल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए हैं. सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद इसे उसकी जवाबी कार्रवाई बताया जा रहा है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि ‘ख़ास लक्ष्यों’ को निशाना बनाने के मक़सद से हमला किया गया है.
Read more »

Iran Israel War: ईरान ने किया इजरायल पर हमला, दागी 200 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोनIran Israel War: ईरान ने किया इजरायल पर हमला, दागी 200 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोनIsrael Iran War: इजरायल और हमास के बीच पिछले छह महीनों से युद्ध जारी है इसी बीच ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया है. बताया जा रहा है कि ईरान ने 200 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन इजरायल पर दागे हैं.
Read more »

ईरान का इज़रायल पर 200 ड्रोन और मिसाइल से हमलाईरान का इज़रायल पर 200 ड्रोन और मिसाइल से हमलादमिश्क में 1 अप्रैल को हुए हमले के बाद ईरान ने यह कदम उठाया है.
Read more »

ईरान का इज़रायल पर 200 ड्रोन और मिसाइल से हमलाईरान का इज़रायल पर 200 ड्रोन और मिसाइल से हमलाईरानी हवाई हमले का जवाब देने की योजना बना रहा इजराइल
Read more »

Video : इजरायल के आयरन डोम ने ईरान की दर्जनों मिसाइल और ड्रोन को रोकाVideo : इजरायल के आयरन डोम ने ईरान की दर्जनों मिसाइल और ड्रोन को रोकाहमलों में 7 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. 
Read more »

Israel Iran War LIVE: जयशंकर बोले- ईरान-इस्राइल संघर्ष से बने हालात चिंताजनक; भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरIsrael Iran War LIVE: जयशंकर बोले- ईरान-इस्राइल संघर्ष से बने हालात चिंताजनक; भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरईरान ने इस्राइल पर हवाई हमला बोला है। बताया गया है कि ईरान ने इस्राइल पर करीब 200 से ज्यादा ड्रोन्स और मिसाइल दागीं हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:44:25