ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से इसराइल पर किया हमला

United States News News

ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से इसराइल पर किया हमला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

ईरान ने बड़े पैमाने पर इसराइल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए हैं. सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद इसे उसकी जवाबी कार्रवाई बताया जा रहा है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि ‘ख़ास लक्ष्यों’ को निशाना बनाने के मक़सद से हमला किया गया है.

ईरान ने बड़े पैमाने पर इसराइल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए हैं. सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद इसे उसकी जवाबी कार्रवाई बताया जा रहा है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि ‘ख़ास लक्ष्यों’ को निशाना बनाने के मक़सद से हमला किया गया है.

वहीं इसराइली सेना के सूत्रों ने कहा है कि 100 से ज़्यादा ड्रोन छोड़े गए हैं. सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक़, अमेरिका ने कुछ ड्रोन को मार गिराया है. इसराइली डिफ़ेंस फोर्सेज़ का कहना है कि ‘जहां भी ज़रूरत है वहां उन ख़तरों को रोका जा रहा है.’ इसराइल के प्रधानमंत्री ने वॉर कैबिनेट की बैठक बुलाई है. हमले के बाद इसराइल में सायरन की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं और यरूशलम में भारी धमाके की आवाज़ सुनने को मिला है क्योंकि शहर में इसराइल के एयर डिफ़ेंस सिस्टम्स ने कई चीज़ों को गिराया है.ये अभी तक साफ़ नहीं है कि क्या इसराइल में अभी तक कोई ड्रोन पहुंचा है या नहीं. ईरान इसराइल से 1,800 किलोमीटर दूर है. वहीं अमेरिका ने नहीं बताया है कि उसने ड्रोन कहां गिराए हैं. इसराइल, लेबनान और इराक़ ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है और सीरिया और जॉर्डन ने अपने एयर डिफ़ेंस सिस्टम को अलर्ट पर रख दिया है. 1 अप्रैल को सीरिया में वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद ईरान ने बदला लेने की बात कही थी. इस हमले में एक टॉप कमांडर समेत सात सैन्य अफ़सरों की मौत हुई थी. ईरान ने इस हमले के लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया था वहीं इसराइल ने इस हमले की न ही पुष्टि की थी और न ही इसे ख़ारिज किया था.आईडीएफ़ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा है, “ईरान ने ईरानी ज़मीन से इसराइली राष्ट्र पर सीधे हमले शुरू किए हैं.” “इसराइल की ओर आ रहे ईरान के किलर ड्रोन्स को हम नज़दीकी से देख रहे हैं जिन्हें ईरान भेज रहा है. ये बेहद गंभीर और ख़तरनाक बढ़ोतरी है.” उन्होंने कहा है कि इसराइल के वायु सेना के विमान हवा में किसी भी तरह के ख़तरे का सामना करने के लिए तैयार हैं. ईरान के ड्रोन छोड़े जाने के बाद इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि देश के डिफ़ेंस सिस्टम्स को काम पर लगा दिया गया है. “हम किसी भी तरह की स्थिति के लिए तैयार हैं चाहे रक्षात्मक हो या आक्रामक. इसराइल राष्ट्र मज़बूत है. आईडीएफ़ मज़बूत है. जनता मज़बूत है.” नेतन्याहू ने कहा कि हमारा साथ देने के लिए अमेरिका के साथ-साथ वे ब्रिटेन, फ्रांस और कई अन्य देशों की सराहना करते हैं. इस हफ्ते की शुरुआत में इसराइल के रक्षा और विदेश मंत्रियों ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने इज़राइल पर हमला किया, तो वह ईरान के अंदर जवाबी हमला करेगा. ईरानी हमले की खबर आने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन इसराइल की सुरक्षा करने के लिए दृढ़ हैं. उन्होंने कहा, “अमेरिका इसराइल के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और ईरान के इन खतरों के खिलाफ उनकी रक्षा करेगा.”ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने ईरान के हमलों की निंदा की है और वादा किया है कि वह इसराइल और सभी अपने सभी क्षेत्रीय भागीदारों की सुरक्षा के लिए खड़ा रहेगा. ईरानी सेना की सबसे शक्तिशाली ब्रांच आईआरसीजी का कहना है कि उसने यह हमला इसराइल के बार-बार किए गए अपराधों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तौर पर किया है, जिसमें सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला भी शामिल है.उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रोग्राम से जुड़ा शख़्स जो दक्षिण कोरिया में सांसद बन गयाकाशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों के धोती-कुर्ता पहनने का क्या है मामला – प्रेस रिव्यूबिज़नेस के लिए सबसे बेहतर ये टॉप 10 देश, लिस्ट में भारत कितने नंबर परये भारतीय युवा जान ख़तरे में डालकर भी क्यों जाना चाहते हैं इसराइलउत्तर कोरिया के मिसाइल प्रोग्राम से जुड़ा शख़्स जो दक्षिण कोरिया में सांसद बन गया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इसराइल पर संभावित हमले को लेकर अमेरिका की ईरान को हिदायतइसराइल पर संभावित हमले को लेकर अमेरिका की ईरान को हिदायतअप्रैल की पहली तारीख़ को सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ. इसके लिए ईरान ने इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया था. अब आशंका जताई जा रही है कि ईरान पलटवार करेगा.
Read more »

ग़ज़ा और लेबनान में इसराइल सफ़ेद फॉस्फोरस से हमला क्यों कर रहा है?ग़ज़ा और लेबनान में इसराइल सफ़ेद फॉस्फोरस से हमला क्यों कर रहा है?बीते सौ वर्षों में दुनिया की कई सेनाओं ने सफ़ेद फॉस्फोरस का इस्तेमाल किया है. इस लिस्ट में सोवियत संघ से लेकर अमेरिका तक शामिल हैं. अब इसराइल को इसके लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
Read more »

Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत पर बोला हमला, कहा- पूरा सोरेन परिवार आदिवासी हितैषी होने का...Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत पर बोला हमला, कहा- पूरा सोरेन परिवार आदिवासी हितैषी होने का...Jharkhand Politics: झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने भोले भाले आदिवासियों को सिर्फ छलने का काम किया है.
Read more »

LIVE: ईरान ने इजरायल पर किया ड्रोन अटैक, PM नेतन्याहू बोले- हर हालात का सामना करने के लिए तैयारLIVE: ईरान ने इजरायल पर किया ड्रोन अटैक, PM नेतन्याहू बोले- हर हालात का सामना करने के लिए तैयारईरान ने इजरायल पर ड्रोन अटैक कर दिया है. इजरायली सेना ने कहा कि ईरान ने अपने क्षेत्र से इजरायल पर ड्रोन लॉन्च किए. ईरान के हमले के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स हाईअलर्ट पर है और लगातार हालात की निगरानी कर रहा है.
Read more »

ईरान ने इजराइल पर हवाई हमला किया: 200 ड्रोन और मिसाइलें दागीं, इजराइली मिलिट्री बेस को नुकसान; बाइडेन बोले-...ईरान ने इजराइल पर हवाई हमला किया: 200 ड्रोन और मिसाइलें दागीं, इजराइली मिलिट्री बेस को नुकसान; बाइडेन बोले-...ईरान ने रविवार सुबह ईरान पर ड्रोन से हमला कर दिया। इजराइली डिफेंस फोर्सेस के मुताबिक ईरान ने 200 मिसाइलें और ड्रोन्स दागे हैं।IDF: Iran fired 200 missiles and drones; most intercepted; minor damage at IDF base
Read more »

Israel-Iran War: ईरान ने इजरायल पर किया सीधा हमला, दागीं मिसाइलें; बेंजामिन नेतन्याहू बोले- हम करारा जवाब देने को तैयारIsrael-Iran War: ईरान ने इजरायल पर किया सीधा हमला, दागीं मिसाइलें; बेंजामिन नेतन्याहू बोले- हम करारा जवाब देने को तैयारईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षात्मक और आक्रामक तरीके से जवाब देने की बात कही है। नेतन्याहू ने इजरायली पीएमओ द्वारा एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि हम रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। इजराइल राज्य मजबूत है आईडीएफ मजबूत है जनता मजबूत...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:39:57