IPL 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कानूनी विवादों में फंस गई है। सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मद्रास हाई कोर्ट में CSK के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। विवाद CSK द्वारा अपनी जर्सी लॉन्च वीडियो में रजनीकांत की फिल्मों के ऑडियो ट्रैक का उपयोग करने से संबंधित है।
" IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें आईपीएल 2026 शुरुआत से पहले ही बढ़ गई हैं. एमएस धोनी ने जिस टीम को बार पार आईपीएल का चैंपियन बनाया अब वो टीम कानूनी पचड़े में पड़ गई है. सीएसके के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.
ये सब आईपीएल 2026 की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही हुआ है. दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. Advertisment आईपीएल 2026 का शुरुआती मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. उससे पहेल चेन्नई के खिलाफ सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है. अब ये पूरा मामला क्या है. क्यों चेन्नई की टीम पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. कानूनी पचड़े में पड़ी चेन्नई सुपर किंग्स आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में पांच बार खिताब अपने नाम करने वाली चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने मद्रास हाई कोर्ट में कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. सन टीवी ने सीएसके पर उनके डायलॉग्स और बैकग्राउंड म्यूजिक का आरोप लगाया है. सन टीवी ने सीएसके के खिलाफ दर्ज की शिकायत दरअसल, चेन्नई सुपर किंग के जर्सी लॉन्च के वीडियो में एमएस धोनी की एंट्री पर जेलर, जेलर 2 और कुली जैसी फिल्मों के गानों, डायलॉग्स और बैकग्राउंड म्यूजिक का प्रयोग किया गया था. सन टीम ने इसे अवैध करार देते हुए सीएस के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.उन्होंने कॉपीराइट उल्लंघन के लिए केस दर्ज कराया. अब सीएसके की ओर से इस वीडियो को हटा दिया गया है. ये वीडियो सीएसके के पेस से हटा दिया गया है. 𝗛𝗢𝗪 was Urvil"s day?It was 𝗪𝗢𝗪! 🥳#WhistlePodu #Yellove@FedEx pic.twitter.com/J88NhwzyKR — Chennai Super Kings March 14, 2026 दरअसल, ये पूरा विवाद 1 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा अपने सोशल मीडिया पर जर्सी लॉन्च का वीडियो डालने के साथ शुरू हुआ. सीएसके इस वीडियो में रजनीकांत की फिल्मों के ऑडियो ट्रैक का उपयोग किया. इस पर संज्ञान लेते हुए सन टीवी नेटवर्क ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, 'सीएसके ने दक्षिण भारत में रजनीकांत और अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए अपनी जर्सी वीडियो में कॉपीराइट उल्लंघन किया है'. सीएसके से मांगा गया कमाई का विवरण सन टीवी की ओर से एक 1 मार्च को सीएसके को ईमेल किया गया था, इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने वीडियो हटा लिया था. इसके वाबजूद उन्होंने सीएसके को आगे आने वाले भविष्य में ऐसी सामग्री का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटया और उनसे व्यावसायिक कमाई का विवरण देने की मांग की है. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अब बाकी फ्रेंचाइजियां भी ऐसी किसी भी सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले सतर्क हो गई हैं. अब वो भी अपने सोशल मीडिया पर किसी तरह के म्यूजिक और डायलॉग का इस्तेमाल करने से बचना चाहेंगी. हालंकि इस सबके बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं. Breaking down a week of hustle, hard work and heart! 💪#AnbudenDiaries #WhistlePodu pic.twitter.com/y7Ri0Sufrv — Chennai Super Kings March 13, 2026 चेन्नई सुपर किंग्स ने कब-कब जीता आईपीएल की ट्रॉफी साल आईपीएल ट्रॉफी संख्या 2010 पहली ट्रॉफी 2011 दूसरी ट्रॉफी 2018 तीसरी ट्रॉफी 2021 चौथी ट्रॉफी 2023 पांचवीं ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 के लिए स्क्वाड ऋतुराज गायकवाड़ ,आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी,संजू सैमसन,डेवाल्ड ब्रेविस,शिवम दुबे,जेमी ओवरटन,नूर अहमद,खलील अहमद,राहुल चाहर,अकील हुसैन,मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट,सरफराज खान,नाथन एलिस,श्रेयस गोपाल,मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉट, अमन खान, जैकारी फॉल्क्स. ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी खिलाड़ी पर चला आईसीसी का चाबुक, अंपायर के फैसले पर गुस्सा दिखाने और हेलमेट फेंकने की मिली कड़ी सजा"
IPL 2026 CSK चेन्नई सुपर किंग्स कॉपीराइट सन टीवी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी IPL टीमें: BCCI ने प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइन जारी की; 2 प्रैक्टिस मैच खेल सके...BCCI Practice Guidelines for IPL Season 2026: कोई भी टीम दूसरे टीम के इस्तेमाल किए नेट पर अभ्यास नहीं करेगी। हर टीम को प्रैक्टिस के लिए अलग नेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
Read more »
IPL 2026: ऋषभ पंत सबसे महंगे, अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तानIPL 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें ऋषभ पंत सबसे महंगे कप्तान हैं जबकि अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तान होंगे।
Read more »
'IPL 2026 में धोनी आखिरी बार पीली जर्सी में नजर आएंगे', 19वें सीजन से पहले दिग्गज क्रिकेटर ने MSD पर दिया बयानचेन्नई सुपर किंग्स CSK इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
Read more »
IPL 2026: टी20 विश्व कप में तबाही मचाने वाला स्टार गेंदबाज कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़ा, पाकिस्तान सुपर लीग से तोड़ा नाताIPL 2026 का हाल ही में शेड्यूल जारी हुआ। 28 मार्च से 19वें सीजन का आगाज होगा। इससे पहले 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने बड़ा बदलाव किया है।
Read more »
जब मैदान पर आया था Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 14 साल के बैटर ने रिकॉर्ड बुक में मचाई थी उथल-पुथलटी20 विश्व के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को IPL 2026 का इंतजार है। इस बार भी आईपीएल में एक से बढ़कर एक पारियां देखने को मिलेंगी।
Read more »
Harshit Rana: कोलकाता नाइटराइडर्स को तगड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर!IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. राणा वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हुए थे और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं.
Read more »
