Ishan Kishan Reaction On His First IPL Century: आईपीएल 2025 में ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया.
Ishan Kishan Reaction On His First IPL Century: आईपीएल 2025 का पहला शतक आ गया है और ये शतक सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन के बल्ले से आया है. ईशान ने 45 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी बनाकर अपनी काबिलियत एक बार फिर साबित की.
तो आइए आपको बताते हैं कि इस शतक को लगाने के बाद ईशान ने क्या-क्या कहा... Advertisment क्या बोले ईशान किशन? राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने शतक जड़ दिया. SRH के इस तूफानी बल्लेबाज ने शतक लगाने के बाद कप्तान और टीम मैनेजमेंट की सराहना की, जिन्होंने उन्हें फ्रीडम दी है. ईशान ने अपने बयान में कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मेरा पहला शतक काफी वक्त से आ रहा था, मैं पिछले सीजन ये चाहता था, लेकिन अब पहली सेंचुरी बनाकर बहुत खुश हूं. टीम ने मुझ पर भरोसा जताया है और मैं उनके लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहता हूं. कैप्टन ने हमें काफी आजादी और आत्मविश्वास दिया है और टीम मैनेजमेंट को भी सलाम है.' 𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙢𝙖𝙞𝙙𝙚𝙣 #TATAIPL 𝙘𝙚𝙣𝙩𝙪𝙧𝙮 𝙛𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🧡A special first for Ishan Kishan as he brought up his 💯 off just 45 balls 🔥Updates ▶️ https://t.co/ltVZAvInEG#SRHvRR | @SunRisers | @ishankishan51 pic.twitter.com/8n92H58XbK — IndianPremierLeague March 23, 2025 'जिस तरह से अभिषेक और हेड ने शुरुआत की, उसने डगआउट में बाकी के बल्लेबाजों को काफी आत्मविश्वास दिया. पिच अच्छी दिख रही थी और हम बस उन्हें प्रेशर में लाने की कोशिश कर रहे थे. हमें बॉल को निशाने पर रखना होगा, इसे आसान रखना होगा. राजस्थान के बॉलर बहुत अच्छे हैं लेकिन अगर हम सही एरिया और स्ट्रैटजी के अनुसार गेंदबाजी करते हैं, तो हमारे लिए अच्छा होगा.' ईशान किशन बने SRH के लिए शतक लगाने वाले पहले भारतीय ईशान किशन ने 45 गेंदों पर शतक लगाया, जो उनके आईपीएल करियर का पहला शतक भी है. वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शतक लगाने वाले 6वें बल्लेबाज बन गए हैं. लेकिन, खास बात ये है कि वह लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं, यानी वह IPL में SRH के लिए सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. Ishan Kishan के IPL रिकॉर्ड ईशान किशन के आईपीएल रिकॉर्ड्स की बात करें, तो उन्होंने 106 मैचों में 137.98 की स्ट्राइक रेट और 29.57 के औसत से 2750 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 16 अर्धशतक आए हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2025: Ishan Kishan ने 45 गेंदों पर RR के खिलाफ लगाया अपना पहला आईपीएल शतक, फिर जमकर किया सेलिब्रेट
Ipl Ipl-News-In-Hindi आईपीएल Ishan-Kishan Indian Premier League Ipl Updates In Hindi इंडियन प्रीमियर लीग Indian Premier League 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ईशान किशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK: "ईमानदारी से कहूं तो मैं..." पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शतक लगाने के बाद किंग कोहली का विराट बयानVirat Kohli Statement on His Century IND vs PAK CT 2025: पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोककर विराट ने साबित किया की दुनिया उन्हें किंग कोहली के नाम से क्यों बुलाती है
Read more »
लाहौर में निकला खून तो पाकिस्तान को ही कर दिया बाहर, रचिन रवींद्र ने लिया बदला, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्डICC Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में शतक लगाकर मेजबान पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया.
Read more »
काव्या मारन की SRH को झटका, ये खिलाड़ी IPL से बाहर, इस 'सस्ते' खिलाड़ी की एंट्रीसनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आगामी सीजन के लिए ब्रायडन कार्से की जगह वियान मुल्डर को चुना है.
Read more »
IPL 2025: उमरान मलिक इंजरी के चलते बाहर, चेतन सकारिया होंगे KKR मेंउमरान मलिक की जगह चेतन सकारिया को KKR ने IPL 2025 के लिए लिया है।
Read more »
IPL 2025 Ishan Kishan: 6 छक्के, 45 बॉल... SRH के लिए डेब्यू मैच में ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी, जड़ा ऐतिहासिक शतकराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 94 रन जड़ दिए. मैच में ईशान किशन ने 45 गेंदों पर शतक जमाया. उन्होंने मैच में कुल 47 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और 11 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 225.53 का रहा.
Read more »
IPL 2025: हेड-अभिषेक और क्लासेन की ही प्रॉब्लम सॉल्व नहीं कर पाए थे बॉलर्स, 'आउट ऑफ सिलेबस' आ गए ईशान किशन, SRH के लिए जड़ा शतकishan-kishan score century in srh vs rr ipl 2025 match he increase-the-problems-of-bowlers travis-head Heinrich Klaasen included IPL 2025: हेड-अभिषेक और क्लासेन की ही प्रॉब्लम सॉल्व नहीं कर पाए थे बॉलर्स, 'आउट ऑफ सिलेबस' आ गए ईशान किशन, SRH के लिए जड़ा शतक खेल समाचार |...
Read more »
