Sunrisers Hyderabad ने आईपीएल इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर 286 रन बनाया. टीम अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो रन और बना लेती तो अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देती.
नई दिल्ली: हैदराबाद में रविवार की दोपहर ‘ऑरेंज अलर्ट’ की चेतावनी थी. और हुआ भी कुछ ऐसा ही. ऑरेंज रंग से पटे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जमकर चौके-छक्के बरसे. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.
SRH की टीम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से दो रन दूर रह गई. आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 286 रन बनाए. यह आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी SRH के नाम है. टीम ने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे. Ishan Kishan: इसे कहते हैं बदला लेना… टीम इंडिया से जलील होकर बाहर, SRH आते ही पहले मैच में ठोकी सेंचुरी सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली पारी में कुल 34 चौके और 12 छक्के उड़ाए. हैदराबाद ने पावरप्ले में 96/1 का तगड़ा स्कोर खड़ा करते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. इस फ्रैंचाइजी के लिए अपना पहला मैच खेल रहे ईशान किशन ने 47 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेली. जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल थे. ये उनका आईपीएल का पहला शतक भी था. ट्रेविस हेड ने 31 गेंद में 67 रन का योगदान दिया, जिसमें नौ चौके और तीन छक्के लगाए. नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा ने भी एक-एक छक्के लगाए. सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जोफ्रा आर्चर की उधेड़ी बखिया… बने आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज, 1 साल बाद मोहित का रिकॉर्ड टूटा राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस मैच को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे. इंग्लैंड के इस तूफानी पेसर ने सिर्फ चार ओवर में बिना किसी सफलता के 76 रन लुटा दिए. इस तरह वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज भी बन गए. जोफ्रा आर्चर के अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए तुषार देशपांडे ने तीन जबकि महीश तीक्षणा ने दो विकेट लिए.
सनराइजर्स हैदराबाद 286 रन Sunrisers Hyderabad Vs Rajasthan Royals SRH Vs RR Ipl Highlights IPL Top Scores Ipl Top 5 Score
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AUS vs ENG: बेन डकेट का महारिकॉर्ड, बना दिया चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोरबेन डकेट ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में 165 रन बनाए. बता दें कि बेन डकेट के सबसे चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्याजा रन बनाने का रिकॉर्ड. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
Champions Trophy 2025: इस बार ध्वस्त हो गए चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास के कई रिकॉर्ड, पहली बार बना ये कीर्तिमानइंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 177 रनों की पारी खेली, जो चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने वाले 10 दिग्गज बल्लेबाजचैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने वाले 10 दिग्गज बल्लेबाज
Read more »
SRH vs RR LIVE Score, IPL 2025: हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसलाSunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals LIVE Score, IPL 2025 LIVE: आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
Read more »
Jofra Archer की शर्मनाक गेंदबाजी, हैदराबाद ने रचा इतिहास; मुकाबले में बने 1-2 नहीं 6 रिकॉर्डइंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से हो रही है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। SRH ने ईशान किशन के शतक और ट्रेविस हेड की फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रन बना...
Read more »
SRH 286/6 vs RR: 12 छक्के, 34 चौके... सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, ईशान किशन का शतकसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने 47 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाकर शानदार शतक जमाया। ट्रेविस हेड ने भी 67 रनों का योगदान दिया, राजस्थान के तुषार देशपांडे ने 3 विकेट लिए।
Read more »
