Allah Ghazanfar ने अफगानिस्तान के लिए एक टेस्ट, 11 वनडे खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: चार और 21 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने अफगानिस्तान का भविष्य माना जा रहा है.
नई दिल्ली: अगले महीने से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ा फेरबदल किया है. पांच बार की चैंपियन टीम ने अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर के बदले उन्हीं के हमवतन मुजीब-उर-रहमान को स्क्वॉड में जगह दी है.
जादुई स्पिनर हैं गजनफर महज 18 साल के अल्लाह गजनफर चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए थे. राइट आर्म ऑफ स्पिनर को मेगा ऑक्शन में मुंबई ने 4.8 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा था. आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुजीब-उर-रहमान के इंजर्ड होने के बाद अल्लाह गजनफर को उनके रिप्लेमेंट के तौर पर बुलाया था. अब मुंबई ने अल्लाह के रिप्लेसमेंट के रूप में मुजीब को बुलाया. 📰 𝗠𝘂𝗺𝗯𝗮𝗶 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻𝘀 𝘀𝗶𝗴𝗻 𝗠𝘂𝗷𝗲𝗲𝗯 𝗨𝗿 𝗥𝗮𝗵𝗺𝗮𝗻 🇦🇫 Mujeeb Ur Rahman, the Afghan off spinner has been signed by Mumbai Indians as a replacement for Allah Ghazanfar who has been ruled out of IPL 2025 due to an injury. Mujeeb was one of the youngest ever… pic.twitter.com/urNJhbfVl7 — Mumbai Indians February 16, 2025 दिग्गज स्पिनर हैं मुजीब दूसरी ओर मुजीब-उर-रहमान भी दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं. जिन्होंने आईपीएल में अबतक कुल 19 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 19 आईपीएल विकेट हैं. आईपीएल मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे. अब उन्हें फ्रैंचाइजी ने दो करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है. MI ने बयान जारी कर क्या कहा? मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, “मुजीब अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने गेंद से तुरंत प्रभाव डाला और 17 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया। मुजीब ने 300 से ज्यादा टी-20 खेल खेले हैं और लगभग 6.5 की इकॉनमी से 330 विकेट लिए हैं. मुंबई इंडियंस गजनफर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है.
इंडियन प्रीमियर लीग Mumbai Indians मुंबई इंडियंस Mujeeb Ur Rahman मुजीब-उर-रहमान Allah Ghazanfar Ipl Mumbai Indians अल्लाह गजनफर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SA20 में विल जैक्स का खामोश बल्ला, MI को चिंतामुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 5 करोड़ 25 लाख रुपये में विल जैक्स खरीदा था लेकिन SA20 में उनके प्रदर्शन ने टीम को चिंता में डाल दिया है.
Read more »
आरसीबी के लिए फिल साल्ट का फॉर्म चिंता का विषयआरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए फिल साल्ट को 11.50 करोड़ में खरीदा था, लेकिन भारत दौरे पर उनके खराब प्रदर्शन ने टीम को चिंता में डाल दिया है।
Read more »
IPL Records: आईपीएल में कोई नहीं तोड़ पाएगा एमएस धोनी का ये महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा रहे बहुत पीछेIPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जिसके बाद कंफर्म हो गया कि आगामी सीजन में वो खेलते नजर आएंगे.
Read more »
IPL 2025: RCB का पेस अटैक इस बार होगा खतरनाकRCB ने IPL 2025 के लिए अपने पेस अटैक को मजबूत करने के लिए मेगा ऑक्शन में कई तेज गेंदबाजों को खरीदा है।
Read more »
IPL 2025: ईशान किशन को छोड़ मुंबई इंडियंस ने इन 3 विकेटकीपरों को खरीदामुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को रिटेन नहीं किया और ना ही नीलामी में खरीदने में दिलचस्पी दिखाई. इसके बजाय, उन्होंने 3 नए विकेटकीपर रॉबिन मिन्ज, रयान रिकेल्टन और श्रीजीत कृष्णन को अपनी टीम में शामिल किया है.
Read more »
IPL के लिए छोड़ी BCCI की नौकरी, राहुल द्रविड़ का खास शागिर्द, रह चुका टीम इंडिया का कोचSairaj Bahutule IPL 2025: 2008 के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत बनाते हुए साईराज बहुतुले को टीम का स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है।
Read more »
