मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को रिटेन नहीं किया और ना ही नीलामी में खरीदने में दिलचस्पी दिखाई. इसके बजाय, उन्होंने 3 नए विकेटकीपर रॉबिन मिन्ज, रयान रिकेल्टन और श्रीजीत कृष्णन को अपनी टीम में शामिल किया है.
IPL 2025 : आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को न तो रिटेन किया और न ही नीलामी में खरीदने में दिलचस्पी दिखाई. लेकिन, फ्रेंचाइजी ने 3 विकेटकीपर खरीदे और अपनी टीम में शामिल किए हैं.
तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें देखकर ही यकीनन MI इनमें से किसी एक को प्लेइंग-11 में शामिल करेंगे. रॉबिन मिन्ज: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने 65 लाख रुपये खर्च करके रॉबिन मिन्ज को अपने साथ जोड़ा था. उन्होंने आईपीएल में अब तक कोई मैच नहीं खेला, ये उनका डेब्यू सीजन होने वाला है. इस युवा खिलाड़ी ने 2 फर्स्ट क्लास और 7 T20s मैच ही खेले हैं, जिसमें कुल 11 कैच लिए हैं और 1 बार स्टंपिंग की है. रयान रिकेल्टन: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन से सिर्फ 1 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है. इस खिलाड़ी ने भी अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह कई फ्रेंचाइजी लीगों में खेलते हैं. रिकेल्टन ने 114 T20s मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.84 के औसत और 140.77 की स्ट्राइक रेट से 3014 रन बनाए हैं. वहीं दस्तानों के साथ भी वह काफी कारगर रहे हैं. उन्होंने 68 कैच लेने के साथ-साथ 7 स्टंपिंग भी की हैं. श्रीजीत कृष्णन: 28 साल के श्रीजीत कृष्णन को 30 लाख रुपये की बेस प्राइज में मुंबई इंडियंस ने खरीदा और अपनी टीम में शामिल कर लिया. Shrijith Krishnan ने 17 T20s मैच खेले हैं, जिसमें 6 कैच और 3 स्टंपिंग की हैं. ईशान किशन के रिकॉर्ड्स शानदार ईशान किशन ने आईपीएल में 105 मैच खेले, जिसमें 135.87 की स्ट्राइक रेट और 28.43 के औसत से 2644 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 16 अर्धशतक भी लगाए. वहीं दस्तानों के साथ काफी कारगर रहे. उन्होंने 51 कैच लपके और 5 स्टंपिंग की हैं. ये रिकॉर्ड इस बात का प्रमाण हैं कि ईशान के कीपिंग रिकॉर्ड्स बाकियों से काफी बेहतर हैं. मगर, ईशान अब मुंबई का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में MI को IPL 2025 में उनकी कमी खल सकती है. ये भी पढ़ें: Jos Buttler: 'हम भी वैसा ही क्रिकेट खेलना चाहते हैं', जोस बटलर ने रोहित शर्मा के लिए दिया बयान ये भी पढ़ें: Pat Cummins अगर नहीं खेल पाए IPL 2025, तो ये खिलाड़ी कर सकता है SRH की कप्तानी
IPL 2025 मुंबई इंडियंस ईशान किशन विकेटकीपर रॉबिन मिन्ज रयान रिकेल्टन श्रीजीत कृष्णन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर को खरीदामुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अफगानिस्तान के 18 साल के स्पिनर अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ में खरीदा था। गजनफर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है और IPL 2025 में MI के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
Read more »
IPL 2025: मुंबई इंडियंस को पहली मैच में बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगेमुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या IPL 2025 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें BCCI ने पिछले सीजन स्लो ओवर रेट के चलते एक मैच का बैन लगाया है.
Read more »
IPL 2025: ये हैं वो 3 विदेशी खिलाड़ी, जिनके प्रदर्शन पर टिकी होगी RCB की किस्मतIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से आरसीबी ने जिन खिलाड़ियों को खरीदा है, उसमें कुछ विदेशी नाम ऐसे भी हैं, जिनके प्रदर्शन पर RCB की किस्मत टिकी होगी.
Read more »
SA20 में विल जैक्स का खामोश बल्ला, MI को चिंतामुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 5 करोड़ 25 लाख रुपये में विल जैक्स खरीदा था लेकिन SA20 में उनके प्रदर्शन ने टीम को चिंता में डाल दिया है.
Read more »
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा?आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कई मैच विनर प्लेयर्स खरीदे हैं, लेकिन ईशान किशन को जाने के बाद ओपनिंग का सवाल उठता है।
Read more »
IPL 2025: RCB का पेस अटैक इस बार होगा खतरनाकRCB ने IPL 2025 के लिए अपने पेस अटैक को मजबूत करने के लिए मेगा ऑक्शन में कई तेज गेंदबाजों को खरीदा है।
Read more »
