RCB ने IPL 2025 के लिए अपने पेस अटैक को मजबूत करने के लिए मेगा ऑक्शन में कई तेज गेंदबाजों को खरीदा है।
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB ) का बैटिंग ऑर्डर हमेशा मजबूत रहा है। उनके पास विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे खतरनाक बल्लेबाज रहे हैं। लेकिन IPL 2025 में इस टीम का पेस अटैक भी काफी मजबूत है। फ्रेंचाइजी ने नीलामी से ना केवल अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को खरीदा बल्कि उन्होंने और भी कई ऐसे गेंदबाजों को साथ जोड़ा है, जो अपकमिंग सीजन में उनके लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। RCB के पेस अटैक में यश दयाल , भुवनेश्वर कुमार , जोश हेजलवुड और लुंगी एनगिडी जैसे 4 अहम नाम शामिल
हैं। IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले RCB ने सिर्फ 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें तेज गेंदबाज यश दयाल का नाम भी शामिल था। फ्रेंचाइजी ने यश को 5 करोड़ रुपए में रिटेन कर अपने साथ बरकरार रखा था। ये लेफ्ट आर्म पेसर डेथ ओवर्स में टीम के लिए अहम विकेट निकाल सकता है। मेगा ऑक्शन के दौरान RCB ने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है, जो अपकमिंग सीजन में पेस अटैक का नेतृत्व करते नजर आ सकते हैं। शुरुआती ओवरों में भुवनेश्वर की गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता उन्हें एक घातक हथियार बनाती है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ गए हैं। RCB ने इस खिलाड़ी को 12 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च करके खरीदा है, जो अपनी सटीक लाइन और लेंथ जाने जाते हैं। उनकी हाइट उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस दिलाने में मदद करती है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को RCB ने 1 करोड़ रुपये की बेस प्राइज में खरीद लिया, जो अपकमिंग सीजन में फ्रेंचाइजी के पेस अटैक को मजबूती देते नजर आएंगे
IPL 2025 RCB पेस अटैक भुवनेश्वर कुमार यश दयाल जोश हेजलवुड लुंगी एनगिडी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्क्विड गेम 3: वीआईपी भी खेल रहा है गेम!स्क्विड गेम का तीसरा सीजन 2025 में रिलीज होगा, फैंस ने विकिपीडिया से वीआईपी की डिटेल्स देखी है और दावा किया है कि इस बार एक वीआईपी गेम खेल रहा है।
Read more »
IPL 2025: RCB की ट्रॉफी जीतने की उम्मीद जगा रहे ये 3 खिलाड़ीRCB ने IPL 2025 में ट्रॉफी जीतने के लिए 3 नए खिलाड़ी खरीदे हैं। रजत पाटीदार, फिल सॉल्ट और लियाम लिविंगस्टोन RCB टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: कब होगा टीम इंडिया का एलान?चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का एलान कब होगा, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिला है। क्रिकेट फैंस बेसब्री से टीम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
Read more »
IPL 2025: ये हैं वो 3 विदेशी खिलाड़ी, जिनके प्रदर्शन पर टिकी होगी RCB की किस्मतIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से आरसीबी ने जिन खिलाड़ियों को खरीदा है, उसमें कुछ विदेशी नाम ऐसे भी हैं, जिनके प्रदर्शन पर RCB की किस्मत टिकी होगी.
Read more »
आईपीएल 2025: इन तीन टीमों का पेस अटैक इस बार खतरनाक हैआईपीएल 2025 की शुरुआत 21 मार्च से होगी। इस बार टीमों ने अपने पेस अटैक को मजबूत किया है। आरसीबी, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर खिताब जीतने की तैयारी की है।
Read more »
IPL 2025: इन 3 टीमों के पास सबसे खतरनाक स्पिन जोड़ियां हैंIPL 2025 में कौन सी टीमों के पास सबसे खतरनाक स्पिन जोड़ियां हैं। यह लेख उन 3 टीमों के बारे में बताता है जिनके पास सबसे खतरनाक स्पिन जोड़ियां हैं।
Read more »
