IPL 2026 Auction: बड़े खिलाड़ियों कहीं नहीं जाने देगी ये सबसे अमीर टीम, पर्स में है सबसे ज्यादा पैसा, देखिए सभी 10 फ्रेंचाइजी की पर्स डिटेल

IPL 2026 Auction All Teams Purse Details News

IPL 2026 Auction: बड़े खिलाड़ियों कहीं नहीं जाने देगी ये सबसे अमीर टीम, पर्स में है सबसे ज्यादा पैसा, देखिए सभी 10 फ्रेंचाइजी की पर्स डिटेल
IPL 2026IPL 2026 AuctionIPL 2026 Purse Remaining
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 260 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 145%
  • Publisher: 63%

IPL 2026 Auction All Teams Purse Details: इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें सीजन की तैयारी पूरी है. 16 दिंसबर को नीलामी होने जा रही है. इस बार मिनी ऑक्शन होगा. आइए जानते हैं सभी 10 टीमों में सबसे ज्यादा पर्स किसके पास है.

IPL 2026 Auction All Teams Purse Details: जिस पल का फैंस को लंबे अरसे से इंतजार है वो घड़ी आने वाली है. आज से 3 दिन बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी ऑक्शन होगा. नीलामी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.

सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. इस बार नीलामी में 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें से केवल 72 ही टीमों में जगह बना पाएंगे. ऐसे में किस टीम के पास कितना पैसा है और कौन कितनी आक्रामक बोली लगा सकता है? यही आने वाले ऑक्शन का सबसे बड़ा सवाल है. ऐसे में आइए जानते हैं IPL 2026 में उतरने वाली सभी 10 टीमों के पर्स की पूरी जानकारी. IPL 2026 का मिनी ऑक्शन इस बार बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि KKR और CSK भारी पर्स के साथ उतर रही हैं, जबकि मुंबई जैसी बड़ी टीम को सीमित पैसे में काम चलाना होगा. आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए सभी टीमों का पर्स कितना है? 1. कोलकाता नाइट राइडर्स- ₹64.3 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स इस नीलामी में सबसे मोटे पर्स के साथ उतर रही है. टीम ने आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, मोईन अली, एनरिक नॉर्खिया सहित कई बड़े नामों को रिलीज कर दिया है. यही वजह है कि उसके पास सबसे ज्यादा पैसा बचा हुआ है. केकेआर नीलामी में 13 खिलाड़ी खरीदेगी. इनमें 6 विदेशी प्लेयर होंगे. इतने बड़े पर्स के साथ KKR आक्रामक खरीदारी करके ऑक्शन की सबसे खतरनाक टीम साबित हो सकती है. पैसा ज्यादा है तो जाहिर है कि केकेआर बड़े खिलाड़ियों को हाथ से जाने नहीं देना चाहेगी. इस बार फ्रेंचाइजी का सीधा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से देखने को मिल सकता है, उनके पास भी अच्छा खासा पर्स है. 2. चेन्नई सुपर किंग्स- ₹43.4 करोड़ मेगा ऑक्शन से पहले 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, महीष तीक्ष्णा और कमलेश नागरकोटी जैसे नाम शामिल हैं. टीम ने राजस्थान से ट्रेड के संजू सैमसन के बदले रविंद्र जडेजा और सैम कुरेन को जाने दिया है. यही वजह है कि CSK के पास कुल 9 स्लॉट खुले हैं, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे. इतनी धनराशि के साथ यह टीम अपनी खोई चमक वापस लाने के लिए बड़े दांव खेल सकती है. देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई कैसे खरीदारी करेगी. 3. सनराइजर्स हैदराबाद- ₹25.5 करोड़ पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद शमी को ट्रेड कर देने के बाद अपने पर्स में बड़ा पैसा जोड़ा है. इनके साथ टीम ने अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, एडम जंपा और कई अन्य खिलाड़ियों को रिलीज किया है. SRH के पास कुल 10 स्लॉट बचे हैं, जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ियों की दरकार है. पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. ऐसे में हैदराबाद इस बार अपने स्क्वाड में भारी बदलाव करने की योजना पर काम कर रही है. 4. लखनऊ सुपर जायंट्स- ₹22.9 करोड़ लखनऊ सुपर जायंट्स ने नीलामी से पहले कुछ बड़े फैसले लिए हैं. टीम ने डेविड मिलर, रवि बिश्नोई, राजवर्धन हंगरगेकर और शेमार जोसेफ को रिलीज कर दिया है, जबकि ट्रेड के जरिए मोहम्मद शमी को अपने साथ जोड़कर उन्होंने गेंदबाजी को मजबूत किया है. LSG को अब कुल 6 स्लॉट भरना हैं, जिनमें 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल किए जाने हैं. 5. दिल्ली कैपिटल्स – ₹21.8 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन के लिए 21.8 करोड़ रुपये का पर्स तैयार किया है. टीम ने फाफ डुप्लेसी, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है. दिल्ली के पास 8 स्लॉट खाली हैं और उनमें 4 विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ने का विकल्प है. पिछले सीजन में उतार-चढ़ाव देखने वाली यह टीम इस बार कुछ अनुभवी नामों को शामिल करने पर जोर दे सकती है. इस बार पृथ्वी शॉ भी नीलामी में आएंग, देखना होगा कि यह टीम अपने पुराने खिलाड़ी को फिर से खरीदती है या नहीं. 6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- ₹16.4 करोड़ पिछली बार की चैंपियन टीम RCB ने इस नीलामी से पहले 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इनमें लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी नगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. टीम के पास 16.4 करोड़ रुपये हैं और कुल 8 स्लॉट बचे हैं, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल होने हैं. RCB का टारगेट है कि वो इस बार नीलामी में अच्छे खिलाड़ी लेकर अपनी बेंच स्ट्रेंथ बढ़ाए,ताकि जरूरत पड़ने पर अच्छे खिलाड़ी प्लेइंग 11 में जोड़े जाएं. 7. राजस्थान रॉयल्स- ₹16.05 करोड़ राजस्थान ने नीलामी से पहले कई बड़े फैसले लिए हैं. टीम ने संजू सैमसन को चेन्नई के साथ ट्रेड कर दिया और बदले में जडेजा तथा सैम कुरेन जैसे ऑलराउंडर को अपने स्क्वाड में जोड़ा है. RR ने वनिंदु हसरंगा, महीष तीक्ष्णा, आकाश मधवाल सहित कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है. अब उसके पास 9 स्लॉट खाली हैं, जिनमें एक विदेशी खिलाड़ी को खरीदना है. राजस्थान इस नीलामी में कई युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाने की तैयारी में है. 8. गुजरात टाइटन्स – ₹12.9 करोड़ गुजरात टाइटन्स के पास रकम कम है, लेकिन रणनीति मजबूत है. टीम ने शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका और गेराल्ड कोएत्जी को रिलीज किया है. GT के पास 6 स्लॉट हैं, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों को लेना है. राशि कम होने के बावजूद गुजरात स्मार्ट बिडिंग के लिए जानी जाती है और यह टीम मध्यक्रम और पेस विकल्पों पर फोकस कर सकती है. देखना होगा ये टीम कैसे खरीदारी करेगी. 9. पंजाब किंग्स- ₹11.5 करोड़ पंजाब किंग्स पिछले सीजन कमाल के फॉर्म में थीं. उसने फाइनल तक का सफर तय किया था. वो 11.5 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी. टीम ने ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. पर्स में केवल 11.5 करोड़ बचे हैं, जिनसे उन्हें 6 स्लॉट भरने हैं. पंजाब को सीमित राशि में ही गेमचेंजर खिलाड़ी तलाशने होंगे, जो नीलामी में चुनौतीपूर्ण काम साबित हो सकता है. यही वजह है कि इस टीम की खरीदारी देखना दिलचस्प रहने वाला है. 10. मुंबई इंडियंस – ₹2.75 करोड़ मुंबई इंडियंस इस बार सबसे छोटे पर्स के साथ ऑक्शन में उतर रही है. टीम ने रीस टॉप्ली, अर्जुन तेंदुलकर, कर्ण शर्मा और मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है. MI के पास केवल 5 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 1 विदेशी खिलाड़ी जोड़ना है. ऐसे में मुंबई की रणनीति ‘कम खर्च, ज्यादा दम’ वाली रहने वाली है, जहां टीम केवल ज़रूरत के मुताबिक खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी. ये भी पढ़ें:

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

IPL 2026 IPL 2026 Auction IPL 2026 Purse Remaining KKR IPL Auction Purse CSK IPL Auction Purse RCB IPL Auction Purse Indian Premier League IPL 2026 Auction Kab Hai आईपीएल 2026 नीलामी आईपीएल 2026 आईपीएल 2026 के लिए पर्स डिटेल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीसीसीआई ने सुधारी गलती, आईपीएल मिनी ऑक्शन लिस्ट में 9 खिलाड़ियों को किया शामिल, विराट कोहली के चहेते को मि...बीसीसीआई ने सुधारी गलती, आईपीएल मिनी ऑक्शन लिस्ट में 9 खिलाड़ियों को किया शामिल, विराट कोहली के चहेते को मि...IPL 2026 auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने IPL 2026 नीलामी के लिए 359 खिलाड़ियों की संशोधित लिस्ट जारी की, जिसमें स्वस्तिक चिकारा, विरनदीप सिंह समेत नौ नए नाम जुड़े. दुनियाभर से 1355 खिलाड़ियों ने इस मिनी ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
Read more »

Holidays List 2026: స్కూళ్లు, కాలేజీలు, ఆఫీసులకు సెలవులు..24 రోజులు హాలీడే ప్రకటించిన రాష్ట్ర ప్రభుత్వం..ఎక్కడంటే?Holidays List 2026: స్కూళ్లు, కాలేజీలు, ఆఫీసులకు సెలవులు..24 రోజులు హాలీడే ప్రకటించిన రాష్ట్ర ప్రభుత్వం..ఎక్కడంటే?Maharashtra Holidays List 2026: 2026 ఏడాదికి గానూ మహారాష్ట్ర ప్రభుత్వం సెలవు రోజులను ప్రకటించింది. అందుకు సంబంధించిన జాబితాను బుధవారం (డిసెంబరు 10)న అధికారికంగా విడుదల చేసింది.
Read more »

IPL 2026 Auction: ఐపీఎల్‌లో 3 ఆటగాళ్లను బ్యాన్ చేసిన బీసీసీఐ..క్రికెటర్ల ప్రవర్తనపై సీరియస్..ఐపీఎల్ ఛాయల్లోకి కూడా రారు!IPL 2026 Auction: ఐపీఎల్‌లో 3 ఆటగాళ్లను బ్యాన్ చేసిన బీసీసీఐ..క్రికెటర్ల ప్రవర్తనపై సీరియస్..ఐపీఎల్ ఛాయల్లోకి కూడా రారు!IPL 2026 Banned Players: మరికొద్ది రోజుల్లో ఐపీఎల్ 2026 మినీ వేలం జరగనున్న నేపథ్యంలో భారత క్రికెట్ నియంత్రణ మండలి (బీసీసీఐ) ఓ సంచలన ప్రకటన చేసింది. రాబోయే ఐపీఎల్ 2026 సీజన్‌లో ముగ్గురు అంతర్జాతీయ ఆటగాళ్లపై నిషేధం విధించింది. ఇప్పుడు ఇదే హాట్ టాపిక్‌గా నిలిచింది.
Read more »

IPL Auction: ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बन गए हैं 'बल्लेबाज', अब बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, जानिए खास 'मनी मंत्र'IPL Auction: ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बन गए हैं 'बल्लेबाज', अब बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, जानिए खास 'मनी मंत्र'Cameron Green In IPL 2026: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के अपना रजिस्ट्रेशन बल्लेबाज के तौर पर कराने के कारण अब उनके ज्यादा पैसा पाने के चांस बढ़ गए हैं।
Read more »

IPL 2026 ऑक्शन में मौजूद रहेंगे कप्तान श्रेयस अय्यर, ये दिग्गज रहेगा बाहरIPL 2026 ऑक्शन में मौजूद रहेंगे कप्तान श्रेयस अय्यर, ये दिग्गज रहेगा बाहरआईपीएल मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रही है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोट से उबरकर टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, हेड कोच रिकी पोंटिंग का ऑक्शन में शामिल होना मुश्किल है। पंजाब किंग्स के पास खर्च करने के लिए सीमित राशि है। अन्य टीमें भी ऑक्शन में अपनी रणनीति के साथ...
Read more »

IPL 2026 Auction च्या फायनल लिस्टमध्ये घोळ; 'या' 9 खेळाडूंची नावे झालेली गायब! आता BCCI ने...IPL 2026 Auction च्या फायनल लिस्टमध्ये घोळ; 'या' 9 खेळाडूंची नावे झालेली गायब! आता BCCI ने...IPL 2026 Auction List Error: अवघ्या काही दिवसात बहुचर्चित असं आयपीएल मिनी ऑक्शन होणार आहे. त्या आधी IPL 2026 मिनी ऑक्शनच्या यादीत घोळ झाला असून आता त्यावर बीसीसीआयने बदल केला आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:23:41