IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश करने वाली फ्रेंचाइजियों की नजर 23 साल के युवा खिलाड़ी पर होगी, जिन्होंने SMAT में शतक जड़ा है. खेल समाचार | क्रिकेट
" IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबु धाबी में प्लेयर्स की नीलामी होने वाली है. इस मिनी ऑक्शन में 77 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा, जिसके लिए 359 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
इस बीच भारत का घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का आयोजन हो रहा है, जिसमें कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींच रहे हैं. इसी बीच पंजाब के एक विकेटकीपर-बल्लेबाज ने धुंआधार पारी खेलकर सभी को हैरान किया है. इसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा है कि युवा क्रिकेटर पर मिनी ऑक्शन पर बड़ी बोली लग सकती है.Advertisment सलिल अरोरा ने लगाया शतक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पंजाब और झारखंड के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब की ओर से खेल रहे सलिल अरोरा ने कमाल की बल्लेबाजी और उन्होंने महज 39 गेंदों पर एक तूफानी शतक ठोक दिया. इसके बाद भी वह रुके नहीं और 45 गेंदों पर 125 रनों की शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 111.11 का रहा. Absolute carnage! 💥Salil Arora, take a bow! 🙌#SMAT pic.twitter.com/Iuua83U2YQ — Punjab Kings December 12, 2025 IPL 2026 Auction में सलिल अरोरा पर होंगी नजरें पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में शतक लगाने वाले सलिल अरोरा का नाम चर्चा में आ गया है. क्रिकेट के गलियारों में बात हो रही है कि आईपीएल 2026 की नीलामी में सलिल पर बड़ी बोली लग सकती है. आपको बता दें, पंजाब के इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में अपना नाम ड्राफ्ट किया है. 16 दिसंबर को होगी नीलामी IPL 2026 Auction में अपने लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश में आने वाली टीमें सलिल अरोरा को टारगेट कर सकती हैं. सलिल एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और विकेटकीपर भी हैं, जो टीम के लिए दस्तानों की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स अरोरा को खरीद सकती है, क्योंकि उन्हें ऐसे ही विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश है. ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज"
Cricket News In Hindi Smat Ipl Ipl 2026 Auction Ipl Mini Auction
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 Auction: ఐపీఎల్లో 3 ఆటగాళ్లను బ్యాన్ చేసిన బీసీసీఐ..క్రికెటర్ల ప్రవర్తనపై సీరియస్..ఐపీఎల్ ఛాయల్లోకి కూడా రారు!IPL 2026 Banned Players: మరికొద్ది రోజుల్లో ఐపీఎల్ 2026 మినీ వేలం జరగనున్న నేపథ్యంలో భారత క్రికెట్ నియంత్రణ మండలి (బీసీసీఐ) ఓ సంచలన ప్రకటన చేసింది. రాబోయే ఐపీఎల్ 2026 సీజన్లో ముగ్గురు అంతర్జాతీయ ఆటగాళ్లపై నిషేధం విధించింది. ఇప్పుడు ఇదే హాట్ టాపిక్గా నిలిచింది.
Read more »
IPL Auction: ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बन गए हैं 'बल्लेबाज', अब बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, जानिए खास 'मनी मंत्र'Cameron Green In IPL 2026: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के अपना रजिस्ट्रेशन बल्लेबाज के तौर पर कराने के कारण अब उनके ज्यादा पैसा पाने के चांस बढ़ गए हैं।
Read more »
IPL 2026 Auction च्या फायनल लिस्टमध्ये घोळ; 'या' 9 खेळाडूंची नावे झालेली गायब! आता BCCI ने...IPL 2026 Auction List Error: अवघ्या काही दिवसात बहुचर्चित असं आयपीएल मिनी ऑक्शन होणार आहे. त्या आधी IPL 2026 मिनी ऑक्शनच्या यादीत घोळ झाला असून आता त्यावर बीसीसीआयने बदल केला आहे.
Read more »
IPL 2026 ऑक्शन का हिस्सा होंगे श्रेयस अय्यर, इस वजह से उठाया बड़ा कदमIPL 2026 Auction: 16 दिसंबर को अबू धाबी में इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानि आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
IPL Auction 2026: চারবারের আইপিএলজয়ী, খেলেছেন ১ টেস্ট এবং ২ ওডিআই, নিলামে চর্চায় ৩৮ বছরের ভারতীয়...Meet Four Time IPL Winner Who Won 3 Back To Back IPL Titles
Read more »
IPL Auction 2026: নিলামে চর্চায় আগুনে ১০, তবে সবার নজরে ২৬ বছরের স্টার, দরকারে ব্যাংক ভাঙতেও তৈরি সব দল...10 Players to who are expected to get big bids but all eyes on Cameron Green in IPL Auction 2026
Read more »
