IPL 2026 Auction: ये हैं ऑक्शन लिस्ट के 5 सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर, जिनमें 3 बार का विजेता भी शामिल

Jalaj Saxena News

IPL 2026 Auction: ये हैं ऑक्शन लिस्ट के 5 सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर, जिनमें 3 बार का विजेता भी शामिल
Karn SharmaUmesh YadavRichard Gleeson
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

Top 5 Oldest Players: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित होगा, जिसमें 350 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगेगी।

नई दिल्ली: आईपीएल के 19वें सीजन का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसकी पूरी जोरशोर से तैयारी की जा रही थी। आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की बोली अबु धाबी के एतिहाद एरिना में लगाई जाएगी, जहां 10 फ्रेंचाइजी 77 स्लॉट्स को भरने के लिए खिलाड़ियों को चुनेंगी। इसके लिए सभी टीमों के पास कुल 237.

55 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है। मिनी ऑक्शन के लिए 1390 क्रिकेटरों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 350 खिलाड़ियों को बोली लगाने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस लिस्ट में जहां कई ऐसे युवा नाम शामिल हैं, जिनकी प्रतिभा का चर्चा हर तरफ हो रहा है। साथ ही कई ऐसे अनुभवी नाम भी शामिल हैं, जिनका आईपीएल में लंबा अनुभव किसी भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे ही 5 प्लेयर्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जो उम्र के लिहाज से भी इस ऑक्शन में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी के तौर पर उतर रहे हैं।जलज सक्सेना हैं सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी जलज सक्सेना की उम्र 39 साल है। जलज को भले ही टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्हें हर कोई जानता है। जलज के नाम पर फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में संयुक्त रूप से 9000 से ज्यादा रन और 600 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। इतना ही नहीं टी20 क्रिकेट में भी उनके नाम पर 86 विकेट और 709 रन दर्ज हैं। हालांकि IPL में उन्हें केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला है। यह मैच उन्होंने IPL 2021 में पंजाब किंग्स के लिए खेला था।38 साल के कर्ण शर्मा हैं तीन बार IPL विजेता टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की उम्र 38 साल है। कर्ण के नाम पर IPL में खिताब जीतने वाली तीन अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे कर्ण ने IPL में 90 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम पर 83 विकेट हैं। हालांकि टीम इंडिया के लिए उन्हें एक ही टी20 इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला है।उमेश यादव रहे हैं दिग्गज तेज गेंदबाज उमेश यादव भारतीय क्रिकेट टीम का लंबे समय तक अटूट हिस्सा रहे हैं। 38 साल के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल में भी करीब 15 साल बिताए हैं। IPL 2009 में पहली बार इस लीग का हिस्सा बने उमेश ने 148 मैच खेले हैं और उनके नाम पर 144 विकेट दर्ज हैं।आईपीएल में खास सफल नहीं रहे हैं रिचर्ड ग्लीसन इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन की उम्र 38 साल है। ग्लीसन ने आईपीएल में अपना डेब्यू 34 साल की उम्र में किया था, लेकिन उन्हें पहला आईपीएल मैच खेलने का मौका साल 2024 में मिला था। यह मैच उन्होंने IPL 2024 में CSK के लिए खेला था। इसके बाद IPL 2025 में ग्लीसन मुंबई इंडियंस के स्क्वॉयड का हिस्सा बने, लेकिन इस बार फिर उन्हें नई टीम तलाशनी पड़ रही है। ग्लीसन ने IPL में 4 साल में महज 3 मैच खेले हैं और 2 विकेट उनके हिस्से में आए हैं।साउथ अफ्रीका के अनुभवी प्लेयर हैं प्रिटोरियस साउथ अफ्रीका क्रिकेट में डवेन प्रिटोरियस को टी20 का एक्सपर्ट माना जाता है। इस 37 साल के गेंदबाज ने 271 टी20 मैच में 249 विकेट चटकाए हैं। IPL में उन्होंने साल 2022 और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए केवल 7 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम पर 6 विकेट दर्ज हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Karn Sharma Umesh Yadav Richard Gleeson Dwaine Pretorius IPL 2026 IPL Auction IPL Auction 2026 Oldest Player In IPL 2026 Cricket News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2026 Auction: 23 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज पर होगी आईपीएल में पैसों की बारिश, SMAT में लगाया है तूफानी शतकIPL 2026 Auction: 23 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज पर होगी आईपीएल में पैसों की बारिश, SMAT में लगाया है तूफानी शतकIPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश करने वाली फ्रेंचाइजियों की नजर 23 साल के युवा खिलाड़ी पर होगी, जिन्होंने SMAT में शतक जड़ा है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

22 करोड़ की पर्स, 6 स्लॉट और ऑस्ट्रेलियाई धुरंधरों पर टारगेट, IPL 2026 Auction के लिए इस टीम का मास्टर प्लान22 करोड़ की पर्स, 6 स्लॉट और ऑस्ट्रेलियाई धुरंधरों पर टारगेट, IPL 2026 Auction के लिए इस टीम का मास्टर प्लानIPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. इसके लिए एक आईपीएल की टीम का मास्टरप्लान सामने आ चुका है जो 22.95 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी.
Read more »

IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन को 18.4 करोड़, अय्यर-लिविंगस्टोन पर भी लगी बड़ूी बोली...कई दिग्गज अनसोल्ड, देखिए पूरी लिस्टIPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन को 18.4 करोड़, अय्यर-लिविंगस्टोन पर भी लगी बड़ूी बोली...कई दिग्गज अनसोल्ड, देखिए पूरी लिस्टRavichandran Ashwin Mock Auction for IPL 2026: आईपीएल ऑक्शन 2026 का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है, इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने एक मॉक ऑक्शन कराया है. आइए जानते हैं कौन सबसे महंगा बिका और किन खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगी.
Read more »

IPL 2026 Mini Auction: इस खिलाड़ी की तो कोई बात ही नहीं कर रहा, IPL ऑक्शन में है सबसे बड़ा हीरा!IPL 2026 Mini Auction: इस खिलाड़ी की तो कोई बात ही नहीं कर रहा, IPL ऑक्शन में है सबसे बड़ा हीरा!इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी ऑक्शन 16दिसंबर को होने वाला है, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आज हम आपको ऐसे ऑक्शन के प्लेयर के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कोई बात नहीं कर रहा है।
Read more »

पर्स में 2.75 करोड़, 5 खिलाड़ियों का स्लॉट, ऑक्शन के लिए क्या होगी मुंबई इंडियंस की प्लानिंग, जानें कौन से ...पर्स में 2.75 करोड़, 5 खिलाड़ियों का स्लॉट, ऑक्शन के लिए क्या होगी मुंबई इंडियंस की प्लानिंग, जानें कौन से ...Mumabi Indians IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. ऑक्शन अबु धाबी में होगा. इस ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम सबसे कम पर्स के साथ टेबल पर बैठेगी. ऐसे में आइए समझते हैं क्या होगी ऑक्शन मे मुंबई इंडियंस की प्लानिंग.
Read more »

पर्स में 2.75 करोड़, 5 खिलाड़ियों का स्लॉट, ऑक्शन के लिए क्या होगी मुंबई इंडियंस की प्लानिंग, जानें कौन से ...पर्स में 2.75 करोड़, 5 खिलाड़ियों का स्लॉट, ऑक्शन के लिए क्या होगी मुंबई इंडियंस की प्लानिंग, जानें कौन से ...Mumabi Indians IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. ऑक्शन अबु धाबी में होगा. इस ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम सबसे कम पर्स के साथ टेबल पर बैठेगी. ऐसे में आइए समझते हैं क्या होगी ऑक्शन मे मुंबई इंडियंस की प्लानिंग.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:49:59