Health Tips: सर्दी का मौसम आते ही जुकाम और बंद नाक की समस्या आम हो जाती है, जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है. बघेलखंड क्षेत्र में आज भी लोग देसी और आयुर्वेदिक नुस्खों पर भरोसा करते हैं. औषधीय विशेषज्ञों के अनुसार तुलसी, अदरक, अजवाइन, नीलगिरी और पिप्पली जैसे पौधे सर्दी से राहत दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं.
सर्दी बढ़ते ही जुकाम और बंद नाक की समस्या आम हो जाती है. ग्रामीण इलाकों में तो ठंडी हवा, धूल और बदलता मौसम लोगों की सांस को परेशान करना शुरू कर देता है. ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ पारंपरिक बघेलखंडी नुस्खे भी राहत देने में अहम भूमिका निभाते हैं, जो पीढ़ियों से आजमाए जाते रहे हैं.
लोकल 18 को जानकारी देते हुए सतना के औषधीय विशेषज्ञ विष्णु तिवारी बताते हैं कि हमारे आसपास मौजूद कई ऐसे पौधे हैं, जो सर्दी-जुकाम में रामबाण का काम करते हैं. कुछ नुस्खे न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि श्वसन मार्ग की सूजन कम कर बलगम निकालने में भी मदद करते हैं, जिससे बंद नाक खुल जाती है. तुलसी को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है. सर्दी में तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने या शहद के साथ सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसके औषधीय तत्व गले की खराश कम करते हैं और बंद नाक खोलने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं. अदरक में मौजूद सूजन रोधी गुण सर्दी जुकाम में बेहद लाभकारी होते हैं. अदरक की चाय या शहद के साथ अदरक का सेवन करने से गले की जलन कम होती है. यह कफ को पतला कर सांस की नली को साफ करने में मदद करता है, जिससे जल्द राहत मिलती है. अजवाइन का उपयोग बघेलखंड में लंबे समय से किया जाता रहा है. तवे पर अजवाइन भूनकर उसकी पोटली बनाकर सूंघने से नाक तुरंत खुलने लगती है. इसमें मौजूद कार्वाक्रोल तत्व श्वसन मार्ग की सूजन घटाकर कफ को बाहर निकालने में सहायक होता है. नीलगिरी यानी यूकेलिप्टस का तेल बंद नाक में तुरंत असर दिखाता है. गर्म पानी में इसकी कुछ बूंदें डालकर भाप लेने से सांस की नली खुलती है. इसकी तेज खुशबू कफ को ढीला करती है और सर्दी के कारण जमी रुकावट को दूर करती है. पिप्पली या छोटी पीपल आयुर्वेद में खास स्थान रखती है. इसे शहद और काली मिर्च के साथ लेने या काढ़े में उपयोग करने से कफ जल्दी बाहर निकलता है. यह फेफड़ों को मजबूत बनाती है और बंद नाक की समस्या में असरदार मानी जाती है. इन बघेलखंडी देसी नुस्खों की खास बात यह है कि ये आसानी से उपलब्ध और किफायती हैं. सही तरीके से उपयोग करने पर ये सर्दी-जुकाम में बड़ी राहत दे सकते हैं. हालांकि समस्या गंभीर हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें लेकिन हल्की सर्दी में ये उपाय कारगर साबित होते हैं.
Cold Remedy Satna News Mp News Local 18 Band Naak Upay बंद नाक का उपाय नाक बंद के लिए देसी नुस्खे लोकल 18 हेल्थ न्यूज एमपी न्यूज सतना न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
அரிசி சாதம் சாப்பிட்டும்... உடல் எடையை சட்டுனு குறைக்கலாம் - இந்த 4 டிப்ஸை பாலோ பண்ணுங்கHealth Tips: அரிசி சாதம் சாப்பிட்டும், உடல் எடையை குறைக்க இந்த நான்கு டிப்ஸ்களை பின்பற்றுங்கள்.
Read more »
ரத்தத்தில் உள்ள நச்சுக்களை சுத்திகரிக்க... இந்த 5 உணவுகளை அடிக்கடி சாப்பிடுங்க!Health Tips: ரத்தத்தை இயற்கையாக சுத்தப்படுத்தவும், நச்சுகளை வெளியேற்றவும் இந்த 5 உணவுகள் உதவும்.
Read more »
ಮಧುಮೇಹಿಗಳು ಈ ಹಣ್ಣು ತಿಂದ ತಕ್ಷಣ ನೀರು ಕುಡಿಯಬಾರದು !Health Tips: ಸೀಸನ್ ಅನುಗುಣವಾಗಿ ಮಾರುಕಟ್ಟೆಯಲ್ಲಿ ವಿವಿಧ ರೀತಿಯ ಹಣ್ಣುಗಳು ಬರುತ್ತವೆ.
Read more »
அப்பளத்தில் மறைந்திருக்கும் ஆபத்துகள்... தினமும் சாப்பிட்டால் இந்த 3 பிரச்னைகள் வரலாம்!Health Tips: தினமும் அப்பளத்தை சாப்பிடுவதால் ஏற்படும் 3 ஆபத்துகள் என்னென்ன என்பது குறித்து இங்கு காணலாம்.
Read more »
फिजिकल हेल्थ- ज्यादा गर्मी में बढ़ता हार्ट अटैक का खतरा: 233% तक बढ़ सकता है जोखिम, डॉक्टर से जानें किसे ज्...Summer Season Heart Attack Reason Explained; Follow Heatwave Heart Health Tips, Precautions On Dainik Bhaskar.
Read more »
இரவில் மொபைல் பார்க்காமல் தூங்கினால்... உங்களுக்கு கிடைக்கும் 6 நன்மைகள்Health Tips: இரவு தூங்கும் சில மணிநேரங்களுக்கு முன்னரே மொபைல் பார்க்காமல் தவிர்த்தால், உங்கள் உடலுக்கு கிடைக்கும் 6 நன்மைகள்
Read more »
