वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज पचासा बनाया. उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. उनकी तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 128 रन का लक्ष्य 12.1 ओवर में 8 विकेट से हासिल कर लिया.
वैभव सूर्यवंशी का तूफान आईपीएल 2026 में भी जारी है. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में ही अर्धशतक ठोक दिया.
यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज पचासा है. उनसे आगे सिर्फ यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 2023 में केकेआर के खिलाफ 13 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी. और पढ़ें4 चौके और 5 छक्के जड़ेवैभव सूर्यवंशी ने अपनी 15 गेंदों की पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा. उन्होंने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच को एकतरफा बना दिया. वैभव ने इस मैच में 17 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाकर वो आउट हुए. लेकिन इस सीजन आईपीएल के पहले ही मैच में वैभव ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए.First ball of IPL 2025: SIX 😮💨Second ball of IPL 2026: SIX 😮💨pic.twitter.com/oJjCeUhf5p— Rajasthan Royals March 30, 2026राजस्थान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची:1. यशस्वी जायसवाल – 13 गेंद बनाम केकेआर, 20232. वैभव सूर्यवंशी – 15 गेंद बनाम सीएसके, 20263. वैभन सूर्यवंशी – 17 गेंद बनाम गुजरात टाइटंस, 20254. जोस बटलर – 18 गेंद बनाम दिल्ली, 2018यह भी पढ़ें: CSK vs RR: 10 मिनट में 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए संजू सैमसन, चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला Advertisement सीएसके के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों की सूची1. रेयान रिकेल्टन – 14 गेंद, 20252.वैभव सूर्यवंशी – 15 गेंद, 20263. कीरोन पोलार्ड – 17 गेंद, 20211⃣5⃣-ball FIFTY🔥That's the 3⃣rd joint-fastest half-century in #TATAIPL 👏👏Vaibhav Sooryavanshi goes back for an entertaining 52 👌Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/NOgpUvNiwL— IndianPremierLeague March 30, 2026वैभव पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक भी लगाया था और अब आईपीएल में भी लगातार धमाका कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह रही कि पारी की पहली ही गेंद पर उनका कैच छूट गया था. Kartik Sharma ने उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया और इसके बाद वैभव ने सीएसके को इसकी बड़ी कीमत चुकाई.यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी तूफानी फिफ्टी आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके के 128 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.1 ओवर में हासिल कर लिया. टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. यशस्वी 36 गेंदों में 38 रन और रियान पराग 11 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद लौटे.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Vaibhav Suryavanshi राजस्थान रॉयल्स Rajasthan Royals चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings यशस्वी जायसवाल Yashasvi Jaiswal आईपीएल 2026 IPL 2026 गुवाहाटी Guwahati रियान पराग Riyan Parag जोस बटलर Jos Buttler
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...MI Vs KKR; Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, MI Vs KKR IPL LIVE Wankhede Stadium Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में 3 प्लेयर्स का डेब्यू, हैदराबाद ने भी कई नए चेहरों को दिया मौकाआईपीएल 2026 IPL 2026 के दूसरे मैच में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है।
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
IPL 2026: CSK बिना धोनी, रैना और जडेजा के उतरेगी, राजस्थान के खिलाफ होगा मुकाबलाचेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी, लेकिन टीम में धोनी, रैना और जडेजा में से कोई भी नहीं होगा। यह पहली बार होगा जब ये तीनों दिग्गज सीएसके के लिए एक साथ नहीं खेलेंगे। संजू सैमसन भी अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे। धोनी चोट के कारण बाहर हैं, जडेजा को ट्रेड किया गया है और रैना संन्यास ले चुके हैं।
Read more »
RR vs CSK IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरायाआईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से शानदार तरीके से हराया। राजस्थान ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स 127 रनों पर सिमट गई।
Read more »
