IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन के साथ हुआ ये ब्लंडर...नीलामी से पहले देनी पड़ी सफाई...बोले- मुझे नहीं पता कि....

IPL 2026 Auction News

IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन के साथ हुआ ये ब्लंडर...नीलामी से पहले देनी पड़ी सफाई...बोले- मुझे नहीं पता कि....
IPL 2026Cameron GreenCameron Green Will Bowl In IPL 2026
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को एक सफाई देनी पड़ी है. उन्होंने इस बात से पर्दा उठा दिया, जिसे लेकर टीमों के बीच कंफ्यूज की स्थिति थी. ग्रीन की ये सफाई बताती है कि नीलामी के लिए उनके साथ एक ब्लंडर हो गया.

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होगा. आज से 2 दिन बाद अबू धाबी में होने जा रही इस नीलामी का मंच तैयार है. कुल 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन सभी 10 टीमें मिलकर सिर्फ 77 खिलाड़ियों को ही खरीद पाएंगी.

नीलामी में उतरे 40 ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है. इनमें ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का नाम भी है, जिनके साथ नीलामी से पहले बड़ा ब्लंडर हो गया. मामला इतना गड़बड़ हो गया कि उन्हें सफाई तक देनी पड़ी है. आखिर क्या है पूरा मामला... दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का नाम नीलामी में बल्लेबाजों की कैटेगरी में रजिस्टर था. इस पर ग्रीन ने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि ये जानबूझकर नहीं किया गया था, बल्कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करते वक्त उनके मैनेजर से गलती हो गई और गलत विकल्प चुन लिया गया. उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो अगले सीजन बॉलिंग के लिए भी उपलब्ध रहेंगे. टीमों ने ली राहत की सांस ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज के तीसरे टेस्ट से पहले एडिलेड में पत्रकारों से बात करते हुए ग्रीन ने इस पूरे मामले में सफाई दी है. उन्होंने अपना नाम ऑलराउंडर के बजाय बल्लेबाज के रूप में रजिस्टर करने के लिए अपने मैनेजर को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि उनके मैनेजर ने गलती से गलत बटन दबा दिया था. ग्रीन ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह आईपीएल 2026 में गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ग्रीन की इस सफाई से उन टीमों को राहत मिली है, जो नीलामी में इस ऑलराउंडर को खरीदना चाहती हैं. ग्रीन बोले- मैनेजर से हो गई गलती ग्रीन ने कहा मैं गेंदबाजी करने के लिए तैयार हूं. मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर को यह सुनना अच्छा लगेगा या नहीं, लेकिन उनकी तरफ से कुछ गलती हो गई. उनका मतलब बल्लेबाज कहना नहीं था, मुझे लगता है कि उन्होंने गलती से गलत बॉक्स चुन लिया. यह सब जिस तरह से हुआ वह काफी मजेदार है, लेकिन वास्तव में गलती उनकी तरफ से ही हुई थी. ग्रीन पर लग सकती है बड़ी बोली ये वही कैमरून ग्रीन हैं, जिन्होंने आईपीएल में पहली बार साल 2023 में कदम रखा था. तब उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उस सीजन ग्रीन ने गेंद-बल्ले दोनों से कमाल किया था. फिर वो आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा बने. हालांकि 2025 में पीठ की गंभीर चोट और सर्जरी के चलते वो 2025 नहीं खेल पाए थे. अब फिट होकर वो वापस लौट रहे हैं. माना जा रहा है कि वो इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: इन 7 खिलाड़ियों के पीछे भागेगी SRH, काव्या मारन लुटा देंगी 25.50 करोड़! मोहम्मद शमी की जगह भरने पर है पूरा फोकस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

IPL 2026 Cameron Green Cameron Green Will Bowl In IPL 2026 Cameron Green On IPL 2026 Auction कैमरून ग्रीन कैमरून ग्रीन के साथ हुआ ब्लंडर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2026 Auction: 23 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज पर होगी आईपीएल में पैसों की बारिश, SMAT में लगाया है तूफानी शतकIPL 2026 Auction: 23 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज पर होगी आईपीएल में पैसों की बारिश, SMAT में लगाया है तूफानी शतकIPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश करने वाली फ्रेंचाइजियों की नजर 23 साल के युवा खिलाड़ी पर होगी, जिन्होंने SMAT में शतक जड़ा है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

22 करोड़ की पर्स, 6 स्लॉट और ऑस्ट्रेलियाई धुरंधरों पर टारगेट, IPL 2026 Auction के लिए इस टीम का मास्टर प्लान22 करोड़ की पर्स, 6 स्लॉट और ऑस्ट्रेलियाई धुरंधरों पर टारगेट, IPL 2026 Auction के लिए इस टीम का मास्टर प्लानIPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. इसके लिए एक आईपीएल की टीम का मास्टरप्लान सामने आ चुका है जो 22.95 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी.
Read more »

IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन को 18.4 करोड़, अय्यर-लिविंगस्टोन पर भी लगी बड़ूी बोली...कई दिग्गज अनसोल्ड, देखिए पूरी लिस्टIPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन को 18.4 करोड़, अय्यर-लिविंगस्टोन पर भी लगी बड़ूी बोली...कई दिग्गज अनसोल्ड, देखिए पूरी लिस्टRavichandran Ashwin Mock Auction for IPL 2026: आईपीएल ऑक्शन 2026 का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है, इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने एक मॉक ऑक्शन कराया है. आइए जानते हैं कौन सबसे महंगा बिका और किन खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगी.
Read more »

IPL 2026 Auction: ये हैं ऑक्शन लिस्ट के 5 सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर, जिनमें 3 बार का विजेता भी शामिलIPL 2026 Auction: ये हैं ऑक्शन लिस्ट के 5 सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर, जिनमें 3 बार का विजेता भी शामिलTop 5 Oldest Players: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित होगा, जिसमें 350 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगेगी।
Read more »

IPL 2026 Auction: नीलामी से पहले इन 9 खिलाड़ियों का पत्ता साफ....BCCI ने ऑक्शन लिस्ट से काट दिए नाम...6 भारतीय भी शामिलIPL 2026 Auction: नीलामी से पहले इन 9 खिलाड़ियों का पत्ता साफ....BCCI ने ऑक्शन लिस्ट से काट दिए नाम...6 भारतीय भी शामिलIPL 2026 Auction: आईपीएल 2025 के लिए होने वाला मिनी ऑक्शन से पहले 9 खिलाड़ियों पर गाज गिरी है. उन्हें ऑक्शन लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. इनमें 6 भारतीय जबकि 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर अब बोली नहीं लगेगी.
Read more »

IPL 2026 Auction: 11.50 करोड़ में 4 खिलाड़ी खरीदेगी पंजाब किंग्स....टारगेट पर ये 7 खिलाड़ी...एक तो सिर्फ छक्कों में करता है डीलIPL 2026 Auction: 11.50 करोड़ में 4 खिलाड़ी खरीदेगी पंजाब किंग्स....टारगेट पर ये 7 खिलाड़ी...एक तो सिर्फ छक्कों में करता है डीलIPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को होने वाला मिनी ऑक्शन बेहद खास होगा. पंजाब किंग्स 11.50 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में उतर रही है. उसे कुल 4 स्लॉट भरने हैं. आइए जानते हैं इस टीम के टारगेट पर कौन से खिलाड़ी होंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:06:45