दुनियाभर के क्रिकेटर इस घटना की निंदा कर रहे हैं, जानिए इसका भारत कनेक्शन
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में अब तक 40 लोगों की मौत हो गई है. जबकि गोलीबारी के वक्त बांग्लादेश की क्रिकेट टीम मस्जिद में मौजूद थी, लेकिन वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रही.
घटना स्थल से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया है. वहीं न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दौरे का आखिरी और तीसरा टेस्ट मैच रद्द हो गया है, जो कि 16 मार्च से शुरू होना था. इसके साथ ही दुनियाभर के क्रिकेटर इस घटना की निंदा कर रहे हैं.के लिहाज से देखा जाए तो इस घटना से सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लग सकता था, क्योंकि जो खिलाड़ी मस्जिद में जुम्मा की नमाज अदा करने गए थे उनमें टीम के कप्तान शाकिब अल हसन भी शामिल थे. वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम के अहम सदस्य हैं, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन 2018 के दौरान टीम ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. इस दमदार ऑलराउंडर को लेने के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी और अंतत: बाजी हैदराबाद के हाथ लगी. वह आईपीएल में खेलने वाले इकलौते बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं. हालांकि इससे पहले तमीम इकबाल, मुस्ताफिजुर रहमान आदि खेल चुके हैं. 31 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अब तक बांग्लादेश के लिए 55 टेस्ट, 195 वनडे और 72 टी20 मैच खेले हैं. अगर आईपीएल की बात करें तो उन्होंने 2011 से लेकर अब तक 60 मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 737 रन बनाने के अलावा 27.31 के औसत से 57 विकेट लिए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद से पहले वह कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का हिस्सा थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भाजपा में जाने की अटकलों को किया खारिज, कांग्रेस में ही रहेंगे अल्पेश ठाकोरअल्पेश ठाकोर के अनुसार वह स्वयं असमंजस में थे लेकिन कांग्रेस आलाकमान समर्थकों और ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस छोड़ने की इच्छा को त्याग दिया।
Read more »
दिल्ली-हरियाणा में 12 मई को वोटिंग, हिमाचल में 19 मई को पड़ेंगे वोटलोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और 7 चरणों में चुनाव संपन्न होना है. 11 अप्रैल से 19 मई तक लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाने हैं जबकि मतगणना के लिए 23 मई की तारीख तय की गई है. राजधानी दिल्ली और हरियाणा में 12 मई को होने वाले छठे चरण में वोट डाले जाएंगे.
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
सीबीआई में रिश्वतखोरी को लेकर विवादों में रहे राकेश अस्थाना समेत 3 अफसरों को शीर्ष वेतनमानIPS Rakesh Asthana among the 3 officers who get top pay scale | राकेश अस्थाना 1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी सीबीआई के पूर्व चीफ आलोक वर्मा से टकराव को लेकर सुर्खियों में रहे केंद्र ने उन्हें 18 जनवरी को सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (बीसीएएस) का महानिदेशक बनाया
Read more »
VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »
संगरूर लोकसभा: 2014 में AAP की शानदार जीत, फिर 2019 में भगवंत पर दांव?संगरूर लोकसभा सीट पर कभी भी किसी प्रत्याशी को 5 लाख से ज्यादा वोट नहीं मिले. केवल यह कमाल AAP सांसद भगवंत मान ने 2014 में करके दिखाया. इस सीट पर AAP के भगवंत मान ने अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा को 2 लाख से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी.
Read more »
महागठबंधन में सीटों को लेकर फसा पेंच, दिल्ली की बैठक में होगा सीटों पर फैसलाजीतनराम मांझी ने स्पष्ट किया है कि अभी कोई बंटवारा तय नही हुआ हैं. उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर कई राउंड की बैठक हो चुकी है. सोमवार को भी पटना में बैठक हुई, लेकिन कांग्रेस के प्रतिनिधि नहीं शामिल हुए.
Read more »
न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »
