IPL2019: शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आई चेन्नई सुपर किंग्स, उठाया ये कदम
अपने घरेलू मैदान पर इस साल के आईपीएल के पहले मैच से होने वाली आमदनी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए देगी. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे.
आईपीएल के 12वें सीजन में पहला मुकाबला निवर्तमान चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आगामी शनिवार को यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. चेन्नई सुपर किंग्स के निदेशक राकेश सिंह कहा कि टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शहीदों के परिवारों को चेक प्रदान करेंगे.’’ आईपीएल के इस पहले मुकाबले के टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही बिक गए.इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों के परिवारों को 5-5- लाख रुपये की सहायता राशि दी. टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन और सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक वीके कौंदल की मौजूदगी में शहीद जवानों जयमल सिंह, सुखजिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह और तिलक राज के परिवारों को चेक दिये गये. गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजनीतिक परिवारों के वारिसों के उतावलेपन से उलझी महाराष्ट्र की राजनीति-Navbharat TimesMumbai Political News: वंशवाद की राजनीति में युवाओं को अपने राजनीतिक गार्जियन की छाया में पलना होता है और ऐक्टिव पॉलिटिक्स में आने से पहले खुद को मांझना पड़ता है। हालांकि एनसीपी चीफ शरद पवार की फैमिली तथा कांग्रेस के सीनियर नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे की महत्वकांक्षा के आगे राजनीति की यह विरासत खतरे में आ गई है।
Read more »
SHOCKING : श्रद्धा कपूर ने अचानक छोड़ दी साइना नेहवाल की बायोपिक, अब कौन बनेगा बैडमिंटन स्टार ?– News18 हिंदीसूत्रों की माने तो श्रद्धा कपूर अपने बिजी शेड्यूल की वजह से काफी परेशान थी क्योंकि वो सायना की बायोपिक के अलावा फिल्म 'छिछोरे' और 'साहो' के लिए शूटिंग कर रहीं.
Read more »
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, पुलवामा के शहीदों के परिवारों से मुलाकात करेंगेराहुल गांधी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे.
Read more »
बीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्वागतLok Sabha Election 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर आलोचना के शिकार बन रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वाहवाही मिल रही है। दरअसल, बीजेपी के नेता आईपी सिंह ने योगी के पैर छुए, लेकिन वह बिना गौर फरमाए आगे निकल गए, जबकि अखिलेश ने बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Read more »
पुलवामा शहीदों को KXIP का सलाम, पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख की मदद- Amarujalaकिंग्स इलेवन पंजाब ने फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों (पंजाब और हिमाचल) के परिवारों
Read more »
Holi 2019 LIVE: रंगों और भाईचारे का महापर्व होली आज, राष्ट्रपति ने दी बधाईholi 2019, holi news, holi colours, holi festival, holi celebration, holi across India, live update होली, रंगों का त्योहार, होली की खबर
Read more »
