IPL 2019: दिल्ली ने लगाया जीत का 'सिक्सर', पंजाब को 5 विकेट से रौंदा

United States News News

IPL 2019: दिल्ली ने लगाया जीत का 'सिक्सर', पंजाब को 5 विकेट से रौंदा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 363 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 148%
  • Publisher: 51%

IPL 2019: दिल्ली ने लगाया जीत का 'सिक्सर', पंजाब को 5 विकेट से रौंदा IPL2019 IPL12 DCvsKXIP DelhiCapitals lionsdenkxip

कप्तान श्रेयस अय्यर और शिखर धवन की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने शनिवार को पंजाब को 5 विकेट से हराकर छठी जीत दर्ज की। फिरोजशाह कोटला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 2 गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम दिल्ली अंकतालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब की टीम 10 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर मौजूद है। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका लगा। वह 13 रन बनाकर रनआउट हो गए। चौथे ओवर में हार्डस विलोजेन गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर शॉ और धवन में रन लेने को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाया। इसी कड़ी में मंदीप ने नॉनस्ट्राइकर की ओर डायरेक्ट थ्रो किया और शॉ के चलता किया। शॉ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 110 के पार पहुंचायाय़ मगर 13.

3 ओवर में हार्डस विलोजेन ने धवन को आर अश्विन के हाथों कैच आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। धवन ने 41 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के अय्यर और धवन के बीच 92 रन की साझेदारी हुई। 15.1 में हार्डस विलोजेन ने ऋषभ पंत को सैम करन के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। इसके बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने कॉनि इनग्राम को क्लीन बोल्ड किया और पंजाब को चौथी सफलता दिलाई। इसके अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल रनआउट होकर डगआउट लौट गए। इससे पहले क्रिस गेल की धुआंधार पारी की बदौलत पंजाब ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग के 37वें मुकाबले में दिल्ली के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा। गेल के अलावा पंजाब की तरफ से मंदीप सिंह ने 30 रन बनाए। वहीं, दिल्ली की तरफ से संदीप लामीछाने ने सबसे ज्यादा तीन, जबकि अक्षर पटेल और कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में मेहमान टीम को पहला झटका लगा। संदीप लामीछाने ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल को स्टंप आउट कराया। इसके बाद पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कागिसो रबाडा ने पंजाब को मंयक अग्रवाल के रूप में दूसरा झटका दिया। 7.1 ओवर में स्पिनर अक्षर पटेल ने पंजाब को डेविड मिलर के रूप में पंजाब को तीसरा झटका दिया। पटेल ने मिलर को डीप मिडविकेट पर तैनात पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।इसके बाद 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर लामीछाने ने धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। गेल ने 37 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन की धुआंधार पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लामीछाने ने सैम करन को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ पंजाब की आधी टीम डगआउट लौटी। 16.3 ओवर में अक्षर पटेल ने मंदीप सिंह के रूप में पंजाब को छठा झटका दिया। पटेल ने मंदीप को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कॉलिन इनग्राम, संदीप लामीछाने और शेरफेन रदरफोर्ड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए निकोलस पूरन की जगह सैम करन को शामिल किया है। इसके अलावा हरप्रीत बराड़ को भी टीम में जगह दी है। यह उनका डेब्यू मैच होगा। दिल्ली की टीम लक्ष्य पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान में हार के सिलसिले को खत्म कर फिर से जीत की पटरी पर लौटने का होगा। टीम को गुरुवार को इसी मैदान पर मुंबई के हाथों 40 रन से शिकस्त मिली जोकि उसकी इस सत्र में घर में तीसरी और कुल चौथी हार थी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को घर में एकमात्र जीत कोलकाता के खिलाफ मिली थी। यह मैच भी टीम ने कोलकाता के खिलाफ टाई होने के बाद सुपर ओवर में जीता था। टीम के घर के बाहर पांच में से चार मैच जीते हैं। उसे यह हार मोहाली में पंजाब से ही मिली थी। टीम अब पंजाब से उस हार कर हिसाब भी बराबर करना चाहेगी। दोनों ही टीमें अब तक IPL खिताब जीतने में नाकाम रही हैं और इस बार खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगी।शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, कॉलिन इनग्राम, श्रेयस अय्यर , ऋषभ पंत, शेरफेन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, ईशांत शर्मा।केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, सैम करन, मनदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन , मुरुगन अश्विन, हरप्रीत बराड़, हार्डस विलोजेन, मोहम्मद शमी। कप्तान श्रेयस अय्यर और शिखर धवन की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने शनिवार को पंजाब को 5 विकेट से हराकर छठी जीत दर्ज की। फिरोजशाह कोटला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 2 गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम दिल्ली अंकतालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब की टीम 10 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर मौजूद है।बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका लगा। वह 13 रन बनाकर रनआउट हो गए। चौथे ओवर में हार्डस विलोजेन गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर शॉ और धवन में रन लेने को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाया। इसी कड़ी में मंदीप ने नॉनस्ट्राइकर की ओर डायरेक्ट थ्रो किया और शॉ के चलता किया। शॉ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 110 के पार पहुंचायाय़ मगर 13.3 ओवर में हार्डस विलोजेन ने धवन को आर अश्विन के हाथों कैच आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। धवन ने 41 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के अय्यर और धवन के बीच 92 रन की साझेदारी हुई। 15.1 में हार्डस विलोजेन ने ऋषभ पंत को सैम करन के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। इसके बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने कॉनि इनग्राम को क्लीन बोल्ड किया और पंजाब को चौथी सफलता दिलाई। इसके अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल रनआउट होकर डगआउट लौट गए। इससे पहले क्रिस गेल की धुआंधार पारी की बदौलत पंजाब ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग के 37वें मुकाबले में दिल्ली के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा। गेल के अलावा पंजाब की तरफ से मंदीप सिंह ने 30 रन बनाए। वहीं, दिल्ली की तरफ से संदीप लामीछाने ने सबसे ज्यादा तीन, जबकि अक्षर पटेल और कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट चटकाए।पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में मेहमान टीम को पहला झटका लगा। संदीप लामीछाने ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल को स्टंप आउट कराया। इसके बाद पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कागिसो रबाडा ने पंजाब को मंयक अग्रवाल के रूप में दूसरा झटका दिया। 7.1 ओवर में स्पिनर अक्षर पटेल ने पंजाब को डेविड मिलर के रूप में पंजाब को तीसरा झटका दिया। पटेल ने मिलर को डीप मिडविकेट पर तैनात पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।इसके बाद 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर लामीछाने ने धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। गेल ने 37 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन की धुआंधार पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लामीछाने ने सैम करन को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ पंजाब की आधी टीम डगआउट लौटी। 16.3 ओवर में अक्षर पटेल ने मंदीप सिंह के रूप में पंजाब को छठा झटका दिया। पटेल ने मंदीप को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कॉलिन इनग्राम, संदीप लामीछाने और शेरफेन रदरफोर्ड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए निकोलस पूरन की जगह सैम करन को शामिल किया है। इसके अलावा हरप्रीत बराड़ को भी टीम में जगह दी है। यह उनका डेब्यू मैच होगा। दिल्ली की टीम लक्ष्य पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान में हार के सिलसिले को खत्म कर फिर से जीत की पटरी पर लौटने का होगा। टीम को गुरुवार को इसी मैदान पर मुंबई के हाथों 40 रन से शिकस्त मिली जोकि उसकी इस सत्र में घर में तीसरी और कुल चौथी हार थी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को घर में एकमात्र जीत कोलकाता के खिलाफ मिली थी। यह मैच भी टीम ने कोलकाता के खिलाफ टाई होने के बाद सुपर ओवर में जीता था। टीम के घर के बाहर पांच में से चार मैच जीते हैं। उसे यह हार मोहाली में पंजाब से ही मिली थी। टीम अब पंजाब से उस हार कर हिसाब भी बराबर करना चाहेगी। दोनों ही टीमें अब तक IPL खिताब जीतने में नाकाम रही हैं और इस बार खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगी।शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, कॉलिन इनग्राम, श्रेयस अय्यर , ऋषभ पंत, शेरफेन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, ईशांत शर्मा।केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, सैम करन, मनदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन , मुरुगन अश्विन, हरप्रीत बराड़, हार्डस विलोजेन, मोहम्मद शमी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2019: हर्षल पटेल की जगह दिल्ली की टीम में इस खिलाड़ी को मिली जगहIPL 2019: हर्षल पटेल की जगह दिल्ली की टीम में इस खिलाड़ी को मिली जगहगेंदबाज हर्षल पटेल दायें हाथ में फ्रेक्चर होने के कारण IPL के बचे हुए सेशन में नहीं खेल पायेंगे.
Read more »

सुहाना होगा मौसम, 15 से 17 अप्रैल के बीच गरज और धूल भरी आंधी आने की संभावनासुहाना होगा मौसम, 15 से 17 अप्रैल के बीच गरज और धूल भरी आंधी आने की संभावनाभारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकतर इलाकों में गरज
Read more »

दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने लोहा व्यापारी को बनाया निशाना, गोलीबारी में हुई मौतदिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने लोहा व्यापारी को बनाया निशाना, गोलीबारी में हुई मौतहैरान करने वाली बात ये है की वारदात पुलिस पिकेट जहां पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे थे, उससे तक़रीबन 50 मीटर की दूरी पर हुई.
Read more »

IPL-12: पंजाब ने राजस्थान को लगातार दूसरी बार हराया, प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंचीIPL-12: पंजाब ने राजस्थान को लगातार दूसरी बार हराया, प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंचीपंजाब ने राजस्थान को 12 रन से हराया. उसने इससे पहले 25 मार्च को राजस्थान को 14 रन से हराया था.
Read more »

दिल्ली में पुरानी रंजिश के बाद दोस्तों ने कर दी हत्या, 4 गिरफ्तारदिल्ली में पुरानी रंजिश के बाद दोस्तों ने कर दी हत्या, 4 गिरफ्तारपिता की ओर से गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उन्हें पता लगा कि जवाहर पार्क इलाके में ही एक लड़का बात कर रहा था कि कुछ लड़कों ने एक 22 साल के युवक की हत्या कर दी है और लाश को सड़क से दूर एक खाली इलाके के पास छिपा दिया है.
Read more »

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग कई इलाकों में बारिशदिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग कई इलाकों में बारिशपश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने शाम होते-होते करवट ले ली है। delhincrweatherupdate delhincrweather NWS weatherchannel rain
Read more »

दिल्ली- हरियाणा में गठबंधन में देरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: AAPदिल्ली- हरियाणा में गठबंधन में देरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: AAPआम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ हो रही गठबंधन पर नराजगी जताई है. आप ने कहा है कि कांग्रेस मोदी को रोकना नहीं चाहती है, गठबंधन के लिए चल रहे प्रयासों में देरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.
Read more »

दिल्ली में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची राहुल गांधी को भेजी गईदिल्ली में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची राहुल गांधी को भेजी गईदिल्ली में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची राहुल गांधी को भेजी गई AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

सिर्फ दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी तैयार नहीं है : मनीष सिसोदियासिर्फ दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी तैयार नहीं है : मनीष सिसोदियाआप ने पंजाब के बाद हरियाणा में भी गठबंधन के लिए कांग्रेस की ना के बाद सिर्फ़ दिल्ली में गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया है.  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा, “कांग्रेस ने कल रात हरियाणा में भी आप के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है, ऐसे में सिर्फ़ दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के लिए आप तैयार नहीं है.”
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:14:59