IPL12: पंजाब ने राजस्थान को लगातार दूसरी बार हराया, प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंची
पंजाब की टीम ने आईपीएल-12 में राजस्थान को लगातार दूसरे मैच में हरा दिया है. उसने मंगलवार को अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम राजस्थान को 12 रन से हराया. यह पंजाब की आईपीएल-12 में पांचवीं जीत है. वह इस जीत के साथ ही लीग की टॉप-4 टीमों में पहुंच गई है.
चेन्नई की टीम आठ में से सात मैच जीतकर लीग में 14 अंक के साथ पहले नंबर पर है. इसके बाद पंजाब, दिल्ली और मुंबई की टीमों ने पांच-पांच मैच जीते हैं. पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 182 रन बनाए. राजस्थान की टीम इसके जवाब में निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन ही बना सकी. यह राजस्थान की आठ मैचों में छठी हार है. उसे पंजाब के खिलाफ दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब ने उसे इससे पहले 25 मार्च को 14 रन से हराया था. इस मैच में अश्विन ने राजस्थान के जोस बटलर को मांकडिंग कर आउट किया था. यही मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था. पंजाब ने दूसरे मैच में मांकडिंग किए बिना ही मैच जीत लिया. पंजाब ने मंगलवार को खेले गए मैच में दो बदलाव किए. उसने सैम करेन की जगह डेविड मिलर और सरफराज खान की जगह अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया. राजस्थान ने तीन बदलाव किए. एश्टन टर्नर ने आईपीएल में पदार्पण किया. उन्हें स्टीव स्मिथ की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई. इसके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी और ईश सोढ़ी को भी अंतिम एकादश में जगह मिली. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल , डेविड मिलर की उम्दा पारियों की मदद से 182 रन बनाए. उसकी ओर से क्रिस गेल ने 30, मयंक अग्रवाल ने 26 और कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने 17 रन की उपयोगी पारी खेली. राजस्थान की ओर से कैरेबियाई गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल के शतक पर पोलार्ड ने फेरा पानी, मुंबई ने पंजाब को 3 विकेट से हरायामुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 12 के एक मैच में कीरोन पोलार्ड की धमाकेदार पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया है.
Read more »
जम्मू कश्मीर: बीएसएफ पर मतदाताओं को भाजपा को वोट देने को मजबूर करने का आरोपजम्मू कश्मीर: बीएसएफ पर मतदाताओं को भाजपा को वोट देने को मजबूर करने का आरोप JammuKashmir LoksabhaElections BSF BJP EVM PDP NationalConference जम्मूकश्मीर भाजपा लोकसभाचुनाव बीएसएफ पीडीपी नेशनलकॉन्फ्रेंस बीएसएफ
Read more »
धोनी-रायडू के धमाके से जीती चेन्नई , रॉयल्स को 4 विकेट से दी मातIPL Live Score, RR VS CSK Cricket Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
Read more »
IPL 2019: धोनी ने लगाया जीत का 'शतक', राजस्थान को 4 विकेट से हरायाIPL 2019: धोनी ने लगाया जीत का 'शतक', राजस्थान को 4 विकेट से हराया IPL2019 RRvsCSK IPL12 ChennaiIPL rajasthanroyals msdhoni
Read more »
नो बॉल विवाद के बाद एम एस धोनी ने खोया आपा, अंपायर से बहस करने मैदान में घुसे– News18 हिंदीनो बॉल विवाद के बाद एम एस धोनी ने खोया आपा, अंपायर से बहस करने मैदान में घुसे-ipl 2019: Ms Dhoni walked on the field after umpire cancelled his no ball decision
Read more »
IPL 2019 : बटलर की तूफानी बल्लेबाजी से राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरायामुंबई। जोस बटलर की 89 रनों की तूफानी पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम क्षणों में रोमांचक उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए मुंबई इंडियंस को शनिवार को 3 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से हराकर आईपीएल-12 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली।
Read more »
IPL 2019: 6 हार के बाद मिली बैंगलोर को पहली जीत, पंजाब को 8 विकेट से हराया– News18 हिंदीipl-live-score-streaming-kxi-vs-rcb-virat-kohli-opt-to-ball-first-vs-punjab-IPL Live Score Streaming, KXI vs RCB: बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
Read more »
BJP को 160 घंटे-कांग्रेस को 80, EC ने मंत्रालय को कहा- राजनीतिक भेदभाव रोके दूरदर्शन
Read more »
LIVE IPL 2019: केएल राहुल का अर्धशतक, पंजाब ने राजस्थान को दिया 183 रन का लक्ष्यLIVE IPL 2019: केएल राहुल का अर्धशतक, पंजाब ने राजस्थान को दिया 183 रन का लक्ष्य ipl2019 KXIPvsRR IPL12 lionsdenkxip rajasthanroyals
Read more »
IPL 2019: राजस्थान को हराकर पंजाब ने दर्ज की 5वीं जीत, 12 रन से जीता मुकाबलाIPL 2019: राजस्थान को हराकर पंजाब ने दर्ज की 5वीं जीत, 12 रन से जीता मुकाबला ipl2019 KXIPvsRR IPL12 lionsdenkxip rajasthanroyals
Read more »
