विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का हुआ तबादला, 'वीर चक्र' देने के लिए सिफारिश

United States News News

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का हुआ तबादला, 'वीर चक्र' देने के लिए सिफारिश
United States Latest News,United States Headlines

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का हुआ तबादला, 'वीर चक्र' देने के लिए सिफारिश...

खास बातेंनई दिल्ली: पाकिस्तान के एफ16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का श्रीनगर से बाहर तबादला कर दिया गया है. उन्हें पश्चिमी क्षेत्र में एक अग्रिम वायुसेना अड्डे पर तैनात किया गया है.

भारतीय वायुसेना ने अभिनंदन को 'वीर चक्र' से सम्मानित करने के लिए सिफारिश भेजी है. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को उक्त जानकारी दी. वायुसेना ने अभिनंदन के नाम की सिफारिश ‘वीर चक्र' के लिए की है. वीर चक्र युद्धकाल के लिए एक वीरता पदक है और परमवीर चक्र तथा महावीर चक्र के बाद इसका स्थान आता है. उल्लेखनीय है कि अभिनंदन को पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना के साथ हुई हवाई झड़प के दौरान पकड़ लिया था. हालांकि उसने बाद में उन्हें स्वदेश भेज दिया था. वह पिछले महीने श्रीनगर में अपने स्कवाड्रन में लौटे थे. सूत्रों ने बताया कि उनका श्रीनगर से पश्चिमी सेक्टर के दूसरे बेस में तबादला करने का आदेश जारी किया गया है और इस कदम को नियमित प्रक्रिया बताया गया है. वायुसेना के पायलट अभिनंदन मध्य मार्च में अवकाश पर चले गए थे. सूत्रों ने बताया कि एक मेडिकल बोर्ड उनकी फिटनेस की समीक्षा करेगा, ताकि वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों को यह फैसला करने में मदद मिल सके कि क्या वह ‘‘फाइटर कॉकपिट'' में लौट सकते हैं, जिसकी अभिनंदन ने इच्छा जताई है.पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के बम गिराने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनने की कोशिश की थी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण ठिकानों पर बम गिराए थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM मोदी के हमशक्ल अभिनंदन को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस– News18 हिंदीPM मोदी के हमशक्ल अभिनंदन को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस– News18 हिंदीमोदी के हमशकल पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक को चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है. अभिनंदन पाठक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है.
Read more »

पायलट अभिनंदन के ‘बीजेपी को सपोर्ट’ करने का सचपायलट अभिनंदन के ‘बीजेपी को सपोर्ट’ करने का सचदावा किया जा रहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने ख़ुलेतौर पर बीजेपी का समर्थन किया है. पढ़ें फ़ैक्ट चेक
Read more »

विंग कमांडर अभिनंदन के ‘BJP को सपोर्ट’ करने का सचविंग कमांडर अभिनंदन के ‘BJP को सपोर्ट’ करने का सचसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक तस्वीर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है कि पाकिस्तान से भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने खुलेतौर पर बीजेपी का समर्थन किया है और पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान किया है।
Read more »

विंग कमांडर अभिनंदन के भाजपा को सपोर्ट करने का सचविंग कमांडर अभिनंदन के भाजपा को सपोर्ट करने का सचकई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है कि विंग कमांडर अभिनंदन ने भाजपा का समर्थन किया है। BJP4India narendramodi IAF_MCC Abhinandan election2019 LokSabhaElections2019
Read more »

कांग्रेस से गठबंधन के कयासों के बीच आप के संजय सिंह का इनकार, सस्पेंस बरकरारकांग्रेस से गठबंधन के कयासों के बीच आप के संजय सिंह का इनकार, सस्पेंस बरकरारदिल्ली में लोक सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा। AamAadmiParty SanjayAzadSln INCIndia RahulGandhi INCIndiaLive alliance
Read more »

सुरक्षा कारणों से विंग कमांडर अभिनंदन का ट्रांसफर, श्रीनगर से बाहर होगी तैनातीसुरक्षा कारणों से विंग कमांडर अभिनंदन का ट्रांसफर, श्रीनगर से बाहर होगी तैनातीवायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का श्रीनगर से बाहर सुरक्षा कारणों से ट्रांसफर किया जा रहा है. उनका श्रीनगर में मेडिकल टेस्ट हो रहा था. अभिनंदन को जैश-ए-मोहम्मद से धमकी मिली थी.
Read more »

IPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीIPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सटोरियों के पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सट्टेबाज स्टेडियम में लगाकर सट्टा खेल रहे हों. शुक्रवार को Rajasthan Royals-Kolkata Knight Riders के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन मध्य प्रदेश के सागर से हैं.
Read more »

विंग कमांडर अभिनंदन के लिए ‘वीर चक्र’ की वायुसेना ने की सिफारिशविंग कमांडर अभिनंदन के लिए ‘वीर चक्र’ की वायुसेना ने की सिफारिशविंग कमांडर अभिनंदन का हुआ तबादला, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला Abhinandan AbhinandanVarthaman abhinandan Balakot BalakotAirStrike balakotairstrikes
Read more »

विंग कमांडर अभिनंदन के लिए 'वीर चक्र' की सिफारिश करेगी वायु सेना, एयर स्ट्राइक के जांबाज भी होंगे सम्मानित-Navbharat Timesविंग कमांडर अभिनंदन के लिए 'वीर चक्र' की सिफारिश करेगी वायु सेना, एयर स्ट्राइक के जांबाज भी होंगे सम्मानित-Navbharat TimesIndia News: पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष में उसके F-16 लड़ाकू विमान को गिराने की वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए वायुसेना विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र प्रदान करने की सिफारिश करेगी। यह युद्धकाल में वीरता के लिए सैनिकों को दिया जाने वाला देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है।
Read more »

वायुसेना ने 'वीर चक्र' के लिए भेजा विंग कमांडर अभिनंदन का नाम– News18 हिंदीवायुसेना ने 'वीर चक्र' के लिए भेजा विंग कमांडर अभिनंदन का नाम– News18 हिंदीभारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन का नाम वीर चक्र के लिए प्रस्तावित किया है. बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद जब पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया तो अभिनंदन वर्तमान ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाक के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. इस दौरान उनका विमान भी हादसे का शिकार हो गया और वह पाकिस्तान की तरफ जा गिरे.
Read more »



Render Time: 2026-05-06 11:13:19