Umesh Yadav Tanya Wadhwa Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. मैदान पर अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ने वाले उमेश, दिल्ली की एक साधारण सी लड़की तान्या वाधवा के सामने अपनी दिल की बाजी हार गए थे, जो आज उनकी पत्नी हैं.
उमेश कुमार भारत के मशहूर तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने अपनी तेज रफ्तार और शानदार गेंदबाजी से दुनिया भर में नाम कमाया है. उमेश भारतीय क्रिकेट टीम, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस समेत कई फ्रेंचाइजी और घरेलू टीम विदर्भ के लिए खेल चुके हैं.
उमेश ने अकेले दम पर टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए हैं. हालांकि, 2023 के बाद से उन्हें भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है. 38 साल के हो चुके उमेश की टीम इंडिया में वापसी अब बेहद ही मुश्किल है. उमेश यादव का सबसे यादगार प्रदर्शन 2015 के ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में देखने को मिला, जहां उन्होंने 18 विकेट लिए और सभी को प्रभावित किया. इसके अलावा IPL में भी उन्होंने कई शानदार रिकॉर्ड बनाए. साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने उनके फैंस को बहुत खुश किया. बात करें उमेश के इंटरनेशनल करियर की तो उनका टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. 57 टेस्ट मैचों में उमेश ने 170 विकेट चटकाए हैं. एक समय वह भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ बने हुए थे. हालांकि, धीरे-धीरे उनकी टीम से छुट्टी हो गई. आखिरी बार 2023 में उमेश यादव ने टेस्ट मैच खेला था. वनडे में उमेश के नाम 75 मैचों में 106 विकेट दर्ज हैं. वहीं, 9 टी20 इंटरनेशनल मैच भी उमेश ने टीम इंडिया के लिए खेले हैं, जिनमें 12 विकेट लिए. जहां एक ओर लोग उमेश के क्रिकेट करियर के बारे में सब जानते हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही चर्चा होती है. लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी है उनकी और उनकी पत्नी तान्या वाधवा की लव स्टोरी. दोनों की पहली मुलाकात एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी. जल्द ही दोस्ती हो गई और यह फ्रेंडशिप प्यार में बदलते वक्त नहीं लगा. तान्या वाधवा का जन्म 6 अगस्त 1989 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. वह बचपन से ही फैशन में रुचि रखती थीं. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया और एक फैशन डिजाइनर बनीं. उमेश और तान्या की पहली मुलाकात 2010 में एक IPL मैच के दौरान हुई. एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की पहचान हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. तान्या का शांत और सरल स्वभाव उमेश को बहुत पसंद आया. कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. 15 अप्रैल 2013 को नागपुर में उमेश और तान्या ने सगाई की. फिर 29 मई 2013 को होटल सेंटर पॉइंट, नागपुर में उनकी शादी के बंधन में बंधे. शादी में तान्या ने खूबसूरत पारंपरिक लहंगा पहना था, जिसके चलते वह सुर्खियों में रहीं. वहीं, उमेश ने शेरवानी पहनी थी. शादी के बाद दोनों ने एक खुशहाल जीवन की शुरुआत की. 1 जनवरी 2021 को उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया. इस खुशी को उमेश ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया. 1 जनवरी 2022 को जब उनकी बेटी एक साल की हुई, तब उमेश और तान्या ने अपनी बेटी का नाम सबके सामने बताया. उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘हुनर’ रखा. 2023 इस कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया. इस बार भी घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ. उमेश ने इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया पोस्ट कर दी. तान्या वाधवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह उमेश यादव और अपने बच्चों संग फोटोज शेयर करती रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 132K फॉलोअर्स हैं. इस कपल को कई मौकों पर मस्ती करते हुए भी देखा जाता है. उमेश यादव भी इंस्टाग्राम पर तान्या और बच्चों संग फोटोज-वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. उमेश यादव की बात करें तो वह 2025 में क्रिकेट के मैदान पर नजर आए थे, जब उन्होंने विदर्भ के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेला. हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इससे पहले उन्होंने अपनी घरेलू टीम के लिए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले भी खेले. अब उमेश यादव का करियर आखिरी पड़ाव पर हैं. ऐसे में वह अपने परिवार संग समय ज्यादा बिताते हैं.
Umesh Yadav Love Story Indian Fast Bowler Umesh Yadav Love Story Umesh Yadav Wife Tanya Wadhwa Who Is Tanya Wadhwa Umesh Yadav Tanya Wadhwa Love Story Umesh Yadav First Meeting With Tanya Wadhwa उमेश यादव उमेश यादव तान्या वाधवा कौन हैं उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राज्य के सीएम ने कर दिया बड़ा ऐलान, IPL 2026 में RCB का ये होगा होम ग्राउंड, जानें कितने मैच खेले जाएंगे?RCB Home Ground in IPL 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने मंगलवार (13 जनवरी) को पुष्टि की कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2026 में दो आईपीएल मैच खेले जाएंगे.
Read more »
जितेश शर्मा ने चुनी IPL की बेस्ट प्लेइंग 11, विराट कोहली को किया बाहर, इस खिलाड़ी को चुना कप्तानआरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपनी ऑलटाइम आईपीएल 11 चुनी है। इस टीम से उन्होंने विराट कोहली को बाहर कर दिया है।
Read more »
बैन, बवाल और बायकॉट... बांग्लादेश ने 10 दिन में किए 10 ड्रामे, वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी की पूरी कहानीमुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने से शुरू हुआ विवाद अब T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के बहिष्कार तक पहुंच चुका है. यह मामला सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि राजनीति, सुरक्षा और कूटनीति से भी जुड़ चुका है. अंतिम फैसला आईसीसी को लेना है. लेकिन इसको लेकर भारत-बांग्लादेश में तनाव चरम पर है.
Read more »
बकरी चराने वाले सट्टा किंग को बाप ने सिखाया था पर्ची काटना, फिर बनाया 10 करोड़ का साम्राज्य, जानिए INSIDE STORYAzad Khan Satta King: कहानी अशोकनगर के आज़ाद खान की है, जिसने गरीबी और बकरी चराने से अपना सफर शुरू किया और मध्य प्रदेश का बड़ा 'सट्टा किंग' बन गया। अपने पिता से सट्टे की पर्ची काटना सीखने वाले आज़ाद ने IPL के दौर में ऑनलाइन सट्टे का सहारा लेकर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा...
Read more »
IPL 2026 तीन संघांचं होमग्राउंड बनली महाराष्ट्रातील ही शहरं, आयपीएलचा थरार प्रत्यक्ष अनुभवण्याची प्रेक्षकांना मोठी संधीIPL 2026 : आयपीएलचे सामने प्रत्यक्ष स्टेडियममध्ये जाऊन पाहण्यासाठी प्रेक्षक उत्सुक असतात. आता महाराष्ट्रातील तीन स्टेडियम हे आयपीएलमधील तीन संघांचे यंदासाठी होमग्राउंड असल्याने आयपीएलचा थरार प्रत्यक्ष अनुभवण्याची मोठी संधी प्रेक्षकांना मिळणार आहे.
Read more »
यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक खानदान की बहू डिंपल यादव: न गहनों का शौक, न दिखावे का, 48वें बर्थडे पर पढ़िए पूरी ...Uttar Pradesh (UP) Samajwadi Party Mainpuri MP Dimple Yadav Birthday 2026 Special Story; Follow Dimple Yadav Akhilesh Yadav Love Story, Political Journey, Early Life Latest news On Dainik Bhaskar.
Read more »
