RCB Home Ground in IPL 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने मंगलवार (13 जनवरी) को पुष्टि की कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2026 में दो आईपीएल मैच खेले जाएंगे.
RCB Home Ground in IPL 2026 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने मंगलवार को पुष्टि की कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2026 में दो आईपीएल मैच खेले जाएंगे. उन्होंने ये भी बताया कि इन दोनों मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अस्थायी घरेलू मैदान होगा.
सीएम विष्णु देव साई ने बताया कि हमने आज आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन से बात की. वे हमसे मिलने आए थे. हमने फैसला किया है कि यहां आईपीएल के दो मैच होंगे. बाद में, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर मेनन के साथ अपनी मुलाकात की पुष्टि की, जहां उन्हें आरसीबी की जर्सी भी भेंट की गई. रायपुर में दो मुकाबले खेलेगी RCB बता दें कि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी. विराट कोहली का 17 सालों का इंतजार खत्म हुआ था, लेकिन खिताब जीतने के एक दिन बाद ही खुशी मातम में बदल गई थी. RCB की टीम होमटाउन बेंगलुरु में जश्न मनाने पहुंची थी, लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जन सैलाब देखने को मिला और भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद RCB मैनेजमेंट और राज्य सरकार की प्रशासन व्यवस्था पर काफी सवाल उठाए गए थे. मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सीएम ने X पर लिखा, आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त सचिव श्री प्रभतेज सिंह भाटिया और आईपीएल 2025 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के उपाध्यक्ष श्री राजेश मेनन के साथ शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर आरसीबी की जर्सी भेंट की गई और आगामी आईपीएल मैचों के आयोजन की संभावनाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई. खबरों के मुताबिक, आरसीबी प्रबंधन ने रायपुर स्टेडियम का निरीक्षण कर लिया है और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के साथ विस्तृत चर्चा भी की है. मुख्यमंत्री की पुष्टि हो जाने के बाद, मैचों की मेजबानी की तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है. बता दें कि रायपुर में आखिरी बार आईपीएल का मैच 2013 में खेला गया था, जब दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था. तब से राज्य के क्रिकेट प्रशंसक टूर्नामेंट की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे आगामी मैच छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बन गए हैं. ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में रखा कदम, कौन बनेगा चैंपियन? जानें कब और कहां देखें मैच
Royal Challengers Bengaluru Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Chhattisgarh State Cricket Association DY Patil Stadium Navi Mumbai M Chinnaswamy Stadium Karnataka State Cricket Association IPL 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RCB vs UPW Live Score: कितने बजे होगा टॉस?RCB vs UPW WPL 2026 Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जा रहा है।
Read more »
IPL 2026: चिन्नास्वामी में नहीं, इन 2 स्टेडियम में RCB खेलेगी अपने सभी होम मैच, बड़ी अपडेट आई सामनेIPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अभी वक्त है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड्स से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. खेल समाचार | IPL
Read more »
विराट कोहली से छिन गया बैंगलुरु, 2008 के बाद RCB पहली बार बनाएगा अपना 2 नया होम ग्राउंड, IPL 2026 का बड़ा ब...ipl 2026 rcb wont play at chinnaswamy एक रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी ने आईपीएल 2026 के अपने घरेलू मैचों को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम के बीच बांटने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. 2008 में लीग की शुरुआत से ही चिन्नास्वामी स्टेडियम को अपना घर मानती आई है.
Read more »
RCB चिन्नास्वामी में नहीं, इन दो वेन्यू पर खेलेगी अपने घरेलू मैच, IPL 2026 से पहले बदलेगा होम ग्राउंडआईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB अपने घरेलू मैच नवी मुंबई और रायपुर में खेल सकती है, एम.
Read more »
IPL 2026- चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे RCB के मैच: नवी मुंबई और रायपुर में होने की संभावना; विक्ट्र...IPL 2026 RCB RR Match Venue Update; IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेल सकती है।
Read more »
International Kite Festival 2026: साबरमती के आसमान में रंगों का उत्सव, अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का आगाजInternational Kite Festival 2026: साबरमती के आसमान में रंगों का उत्सव, अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का आगाज International Kite Festival 2026 Extends to 17 January राज्य | गुजरात
Read more »
