IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अभी वक्त है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड्स से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. खेल समाचार | IPL
" IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. पिछले सीजन RCB के खिताबी जीत दर्ज करने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए सेलिब्रेशन के दौरान हादसे के बाद से ही इस मैदान पर कोई मैच नहीं खेले जा रहे हैं.
उम्मीद भी जताई जा रही थी कि आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने होम मैच चिन्नास्वामी में नहीं खेलेगी. इसी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट रिपोर्ट्स के माध्यम से सामने आ रही है कि बोल्ड आर्मी आईपीएल के 19वें सीजन में अपने सभी 7 होम मैचों को 2 अलग स्टेडियम में खेलने वाली है. Advertisment IPL 2026 में RCB कहां खेलेगी होम मैच? आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के वेन्यू में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि अपकमिंग सीजन में बोल्ड आर्मी अपने होम मैच चिन्नास्वामी में नहीं खेलेगी. RCB के होम मैचों के लिए 2 मैदानों को चुना गया है, जिसमें नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम और शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर को चुना गया है. हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 🚨 NEW HOME GROUND OF RCB IN IPL 2026. 🚨- RCB likely to play their home matches at the DY Patil Stadium and in Raipur. RCB to play 5 matches in Navi Mumbai and 2 in Raipur. . pic.twitter.com/sVHpaDpB2X — Mufaddal Vohra January 13, 2026 चिन्नास्वामी में क्यों नहीं हो रहे मुकाबले? IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का इंतजार खत्म किया था और अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. खिताबी जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब सेलिब्रेशन चल रहा था, तभी वहां भगदड़ मच गई और 11 मासूम लोगों की जान चली गई थी. इस हादसे की जांच हुई और स्टेडियम को असुरक्षित घोषित किया गया था. इसके बाद स्टेडियम पर प्रतिबंध लगा दिया गया. जी हां, सुरक्षा चिंताओं के चलते एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को क्रिकेट मैच आयोजित करने की अनुमति नहीं है, जिसकी वजह से अब IPL 2026 में आरसीबी चिन्नास्वामी में कोई मैच नहीं खेल पाएगी. ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने किया संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच"
Indian Premier League IPL 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RCB vs UPW Live Score: कितने बजे होगा टॉस?RCB vs UPW WPL 2026 Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जा रहा है।
Read more »
RCB vs UPW Live Score, WPL 2026: आरसीबी ने जीता टॉस, यूपी को दिया बैटिंग का न्योताRoyal Challengers Bengaluru Women (RCB) vs UP Warriorz Women (UPW) Live Score: विमेंस प्रीमियर लीग का 5वां मैच आज यूपी वॉरियर्स और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है. यूपी की टीम पहले बैटिंग कर रही है.
Read more »
RCB vs UP Warriorz Live Score WPL 2026: आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी फील्डिंगRCB vs UP Warriorz Live Score WPL 2026 Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स की टीमें डब्ल्यूपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में आमने सामने हैं. दोनों टीमें इस सीजन में एक एक मुकाबला खेल चुकी हैं जहां आरसीबी को पहले मैच में जीत मिली वहीं यूपी को उसके पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
Read more »
RCB vs UP Warriorz Live Score WPL 2026: आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी फील्डिंगRCB vs UP Warriorz Live Score WPL 2026 Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स की टीमें डब्ल्यूपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में आमने सामने हैं. दोनों टीमें इस सीजन में एक एक मुकाबला खेल चुकी हैं जहां आरसीबी को पहले मैच में जीत मिली वहीं यूपी को उसके पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 13 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज लोहड़ी पर्व, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 13 January 2026: मंगलवार यानी 13 जनवरी 2026 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है. मंगलवार
Read more »
WPL 2026: RCB ने यूपी वॉरियर्स को हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप अपडेटमहिला प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया। इस जीत के साथ, RCB अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। ग्रेस हैरिस के शानदार प्रदर्शन ने ऑरेंज कैप की दौड़ में उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है।
Read more »
