महिला प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया। इस जीत के साथ, RCB अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। ग्रेस हैरिस के शानदार प्रदर्शन ने ऑरेंज कैप की दौड़ में उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है।
WPL 2026 Points Table Purple Cap Orange Cap: महिला प्रीमियर लीग 2026 के 5वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को नवी मुंबई में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ आरसीबी ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया.
उसने गुजरात जाएंट्स को पीछे छोड़ दिया है. यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 1435 का स्कोर खड़ा किया. आरसीबी ने 144 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवरों में 9 विकेट हाथ में रहते हुए हासिल कर लिया. उसके लिए ग्रेस हैरिस के 40 गेंदों में 85 और कप्तान स्मृति मंधाना के 32 गेंदों में नाबाद 47 रनों की बदौलत मैच जीत लिया. यूपी वॉरियर्स की हालत खराब सोमवार की जीत महिला प्रीमिय लीग में आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है. उसके अब कुल कुल चार पॉइंट्स हो गए हैं. आरसीबीका नेट रनरेट +1.964 है. दूसरी ओर, WPL 2026 में लगातार दूसरा मैच हारने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम अब सबसे नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गई है. उसके 0 पॉइंट्स हैं और टीम का नेट रन रेट -2.443 है. ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे? ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस आरसीबी के लिए खेलती हैं और उन्होंने यूपी वॉरियर्स के लिए 85 रन की पारी खेली. बल्ले से उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला और अब वह WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई हैं. आरसीबी के लिए दो मैचों में उनके नाम 110 रन हैं. यूपी वॉरियर्स की फीबी लिचफील्ड दो मैचों में 98 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं. दुर्भाग्य से टॉप-5 में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं. ये भी पढ़ें: Shocking: 8 वर्ल्ड कप, 1 CWG गोल्ड मेडल... महान खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, भारत से हार का लगा सदमा महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन सोफी डिवाइन - 2 मैच में 133 रन एश्ले गार्डनर - 2 मैच में 114 रन ग्रेस हैरिस - 2 मैच में 110 रन फीबी लिचफील्ड - 2 मैच में 98 रन लिजेल ली - 2 मैच में 96 रन पर्पल कैप में भारत की प्लेयर नंबर-1 साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क ने सोमवार को अपनी पहली दो गेंदों पर दो विकेट लिए. उन्होंने WPL 2026 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के चार बल्लेबाजों को आउट किया था. डी क्लर्क के नाम WPL 2026 में 6 विकेट हैं और अब वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच गई हैं. इस लिस्ट में भारत की नंदिनी शर्मा पहले स्थान पर हैं. वह टॉप-5 में भारत की इकलौती क्रिकेटर हैं. नंदिनी ने 2 मैच में 7 विकेट लिए हैं. ये भी पढ़ें: T20 World Cup Controversy: बांग्लादेश की नई नौटंकी... भारत के दुश्मन देश में खेलने की मांग, ICC ने दिखाई औकात सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी नंदिनी शर्मा - 2 मैच में 7 विकेट नादिन डी क्लर्क - 2 मैच में 6 विकेट अमेलिया केर - 2 मैच में 5 विकेट निकोला कैरी - 2 मैच में 5 विकेट सोफी डिवाइन - 2 मैच में 4 विकेट
WPL 2026 RCB यूपी वॉरियर्स अंक तालिका ऑरेंज कैप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GG vs DC WPL 2026: आज गुजरात और दिल्ली में टक्कर, जानिए किन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंGG vs DC WPL 2026: शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के ऊपर आज के मैच में नजरें रहेंगी, वो अपने पहले मैच में दोनों ही बल्ले के साथ फ्लॉप साबित हुई हैं.
Read more »
WPL 2026, DC vs GG Live: गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11DC vs GG Live: महिला प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजराज जायंट्स के बीच खेला जा रहा है।
Read more »
WPL 2026: नंदिनी शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा अनोखा हैट्रिक लेने वाली पहली खिलाड़ी बनींमहिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की 24 वर्षीय अनकैप्ड खिलाड़ी नंदिनी शर्मा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक और पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में तीन लगातार विकेट लेकर यह कारनामा किया, जो WPL में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा पहली बार हुआ...
Read more »
कौन हैं नंदिनी शर्मा, जिसने WPL 2026 में हैट्रिक ली, 5 विकेट चटकाए, जानिए उम्र से नेटवर्थ तक सबकुछWho is Nandini Sharma: दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज ने रविवार रात को WPL 2026 मैच में तहलका मचा दिया। नंदिनी इस सीजन में हैट्रिक लगाने वाली पहली गेंदबाज बनी हैं।
Read more »
RCB vs UPW Live Score: कितने बजे होगा टॉस?RCB vs UPW WPL 2026 Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जा रहा है।
Read more »
यूं ही नहीं दीप्ति शर्मा बनीं WPL 2026 की सबसे महंगी खिलाड़ी, एक-एक पैसे का ऐसे देती हैं हिसाब! होश उड़ाने वाला रिकॉर्डWPL 2026: RCB के खिलाफ मैच में दीप्ति शर्मा ने वेस्टइंडीज की खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. WPL के इतिहास में छठे विकेट या इससे नीचे सबसे अधिक रनों की पार्टनरशिप के मामले में ये दूसरे नंबर पर है.
Read more »
