IND-PAK Tension: सीजफायर के बाद दूसरी रात शांति से गुजरी... तीसरे दिन फिर नापाक हरकत, सेना ने दिया करारा जवाब

Ind-Pak Tension News

IND-PAK Tension: सीजफायर के बाद दूसरी रात शांति से गुजरी... तीसरे दिन फिर नापाक हरकत, सेना ने दिया करारा जवाब
India Pakistan WarPakistan Drone AttackPakistani Drone Attack
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

सीजफायर के बाद दूसरे दिन भी सीमा पर शांति रही, पर सोमवार की रात फिर सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की गतिविधि देखी गई। इसके बाद जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया

जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा समेत अन्य क्षेत्रों में रविवार की रात किसी घटना की सूचना नहीं मिली, जबकि सोमवार की रात को सांबा-कठुआ समेत कई इलाकों में ड्रोन देखे जाने की सूचना से हर तरफ अफरातफरी मच गई। अखनूर के चौकी चौरा क्षेत्र में एक चीनी ड्रोन बरामद हुआ है, जिसे स्थानीय पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सीजफायर के बावजूद सेना और बीएसएफ भी हाई अलर्ट पर हैं। सीजफायर के बावजूद भारतीय सेना , बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी लगातार सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर बंदोबस्त की समीक्षा कर रहे हैं। पाकिस्तानी गोलाबारी से पहुंचे नुकसान का आकलन कर रहे हैं, ताकि इसे फिर से ठीक किया जा सके। शांति के बीच सीमावर्ती इलाकों में आम जीवन सोमवार को दिन में सामान्य रहा। तनाव के बीच जो लोग सुरक्षित ठिकानों पर चले गए थे, उनमें से अधिकांश अपने घरों को लौट चुके हैं। रात को पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद सांबा, कठुआ, रामगढ़, परगवाल में ड्रोन देखे गए, जिसे भारतीय सेना ने मार गिराया। शनिवार की रात तक हुई थी सीमापार से गोलाबारी बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने छह मई की रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल, ड्रोन दागे। हालांकि, उसके हमलों को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान ने जम्मू, सांबा, कठुआ, पुंछ, राजोरी के रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया, जिसमें 12 नागरिकों और जेकेएएस अफसर समेत बीएसएफ व सेना के जवान बलिदान हो गए। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर की घोषणा की थी, मगर इसके बाद भी पाकिस्तान ने रात करीब 11 बजे तक सीमापार से गोलाबारी जारी रखी थी और ड्रोन से भी हमले का नाकाम प्रयास किया था। ड्रोन से ऐसी दहशत.

.. दो महिलाएं हुईं बेहोश, अस्पताल ले जाना पड़ा जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में प्रधानमंत्री के भाषण के बाद ड्रोन गतिविधियां देखी गईं। इन ड्रोन गतिविधियों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोगों ने ग्रुप में मैसेज डालना शुरू कर दिया। जिले के कैंक गांव में ड्रोन से बम जैसी चीज घर के बाहर गिरने पर सनी सिंह की पत्नी सोनिया चाडक बेहोश हो गईं। वहीं, परिवार में अफरातफरी मच गई। ,सोनिया को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, जिले के बैंगलड में भी एक महिला दहशत से बेहोश हो गई। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जम्मू से फ्लाइट हुईं शुरू तीन दिनों तक जम्मू एयरपोर्ट बंद रहने के बाद दोबारा संचालन शुरू हुआ है। इससे यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट स्टाफ में उत्साह दिखा। एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। मंगलवार से सभी रूट्स पर उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। जम्मू एयरपोर्ट पर सोमवार शाम 7:40 बजे इंडिगो 6ई 2247 फ्लाइट दिल्ली से जम्मू पहुंची। वापसी में 8:20 बजे जम्मू से दिल्ली के लिए 6ई 5642 रवाना हुई। जम्मू से दस शहरों के लिए फ्लाइट जाती हैं। प्रतिदिन 25 से 28 फ्लाइट में पांच हजार यात्री सफर करते हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जम्मू-कश्मीर हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी डॉ. शुजात अहमद ने बताया कि 14 और 15 मई को हज उड़ानें तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। शेष उड़ानों का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: जालंधर में सेना ने मार गिराया ड्रोन, होशियारपुर में सुने गए धमाके

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India Pakistan War Pakistan Drone Attack Pakistani Drone Attack Drone Attack Pahalgam Terror Attack Operation Sindoor Jammu News In Hindi Latest Jammu News In Hindi Jammu Hindi Samachar ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सेना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आतंकियों को सजा... कश्मीर से वापस पाकिस्तानी लौटी मुफजाला ने पहलगाम हमले पर और क्या कहाआतंकियों को सजा... कश्मीर से वापस पाकिस्तानी लौटी मुफजाला ने पहलगाम हमले पर और क्या कहाPahalgam Attack: Pakistan ने LoC पर लगातार सातवें दिन तोड़ा Ceasefire; India ने दिया करारा जवाब
Read more »

Pakistan: पाकिस्तान ने फिर से आधी रात में एलओसी पर की नापाक हरकत, लगातार सातवें दिन तोड़ा सीजफायरPakistan: पाकिस्तान ने फिर से आधी रात में एलओसी पर की नापाक हरकत, लगातार सातवें दिन तोड़ा सीजफायरदेश Pakistan: पाकिस्तान ने फिर से एलओसी पर की नापाक हरकत, लगातार सातवें दिन तोड़ा सीजफायर Pakistan Ceasefire violation on the 7th day after Pahalgam Attack
Read more »

आतंकियों ने पहलगाम के अलावा की थी तीन और जगहों की रेकी, NIA की जांच में हुआ खुलासाआतंकियों ने पहलगाम के अलावा की थी तीन और जगहों की रेकी, NIA की जांच में हुआ खुलासाPahalgam Attack: Pakistan ने LoC पर लगातार सातवें दिन तोड़ा Ceasefire; India ने दिया करारा जवाब
Read more »

पाकिस्तानी सेना ने लगातार 12वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने भी दिया करारा जवाबपाकिस्तानी सेना ने लगातार 12वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने भी दिया करारा जवाबपाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी ,अखनूर और कश्मीर के कुपवाड़ा व बारामुला सेक्टर में एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन किया. हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया.
Read more »

पाकिस्तान के खिलाफ 11 मिलिट्री ऑपरेशन कर चुका है भारत, जानें ऑपरेशन सिंदूर से पहले कब, कैसे और कहां पिटा दुश्मनपाकिस्तान के खिलाफ 11 मिलिट्री ऑपरेशन कर चुका है भारत, जानें ऑपरेशन सिंदूर से पहले कब, कैसे और कहां पिटा दुश्मनभारत ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब कई बार दिया है। 1965 से लेकर 2025 तक, भारत ने 11 बड़े सैन्य ऑपरेशनों से पाकिस्तान को धूल चटाई है।
Read more »

Operation Sindoor: पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत, चिकित्सा-शैक्षणिक संस्थानों को भी बनाया निशाना, भारत ने दिया करारा जवाबOperation Sindoor: पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत, चिकित्सा-शैक्षणिक संस्थानों को भी बनाया निशाना, भारत ने दिया करारा जवाबOperation Sindoor: Pakistan's nefarious act, medical and educational institutions were also targeted, India responded । पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत, चिकित्सा-शैक्षणिक संस्थानों को भी बनाया निशाना, भारत ने दिया करारा जवाब । देश
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:58:25