Operation Sindoor: Pakistan's nefarious act, medical and educational institutions were also targeted, India responded । पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत, चिकित्सा-शैक्षणिक संस्थानों को भी बनाया निशाना, भारत ने दिया करारा जवाब । देश
Operation Sindoor : भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है. जिससे पाकिस्तान बौखला गया है. इसी बौखलाहट की वजह से पाकिस्तान भारत पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है. पाकिस्तान इन हमलों से रिहायशी इलाकों के साथ-साथ चिकित्सा और शैक्षणिक संस्थानों को भी निशाना बना रहा है.
जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दी. Advertismentप्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार और शनिवार की रात को स्वास्थ्य सुविधाओं, स्कूलों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर एक निंदनीय और गैर-पेशेवर कृत्य किया है. यही नहीं पाकिस्तान ने भारत में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश भी की. पाकिस्तानी हमलों में दो अधिकारियों की गई जान संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना ने भारी तोपखाने, ड्रोन और मोर्टार का उपयोग करके पाकिस्तान के अंधाधुंध हमले में भारतीय नागरिकों के हताहत होने के बारे में भी बताया. मारे गए लोगों में जम्मू-कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, राजौरी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा का नाम भी शामिल है. तीन दिनों में दो दर्जन से ज्यादा स्थान पर किए हमले भारतीय अधिकारियों ने मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पाकिस्तान की हालिया कार्रवाइयों- खासकर पिछले तीन दिनों में पंजाब में एयर बेस स्टेशनों को निशाना बनाने की कोशिशों को 'उकसाने वाली और उग्रवादी' के रूप में देखा जा रहा है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ मिलकर खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत के भीतर 26 स्थानों पर हमले किए और अपने सैनिकों को अग्रिम ठिकानों की ओर जुटाना शुरू कर दिया है. प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल कुरैशी ने कहा कि, "पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर अपनी आक्रामकता जारी रखी है. यूसीएपी ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, गोला-बारूद और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है." उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और भारी तोपखाने का उपयोग करके नियंत्रण रेखा पर अपना आक्रमण जारी रखा है. कर्नल कुरैशी ने कहा कि, हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए, पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा, एलओसी और श्रीनगर से नलिया तक 26 स्थानों पर हमला करने की कोशिश की है. हालांकि, भारतीय रक्षा बलों ने अधिकांश मिसाइलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है. सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, मिसाइलों ने उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज हवाई ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे कर्मियों को चोटें आई हैं और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है. स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों को बनाया निशाना कर्नल कुरैशी ने ब्रीफिंग के दौरान बताया कि, 'रात 1:40 बजे, पाकिस्तान की ओर से एक उच्च गति वाली मिसाइल पंजाब में एयर बेस स्टेशन पर निशाना साधकर दागी गई. पाकिस्तान ने एक निंदनीय और गैर-पेशेवर कृत्य में श्रीनगर, उधमपुर, अवंतीपुर हवाई ठिकानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूल परिसरों को भी निशाना बनाया है.' उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान द्वारा नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने के बावजूद, भारतीय रक्षा बलों ने तेजी से और सावधानी से जवाब दिया है, रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, साथ ही पसरूर और सियालकोट विमानन ठिकानों पर रडार साइटों को निशाना बनाया है, जिसमें भारतीय लड़ाकू विमानों से हवाई लॉन्च किए गए हथियारों का इस्तेमाल किया गया है."
India Pakistan War India Pakistan Tension Operation Sindoor
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रिटायर्ड कर्नल बोले- पाकिस्तान की हरकत अब बर्दाश्त नहीं, चाहिए सख्त जवाबInterview: रिटायर्ड कर्नल बोले- पाकिस्तान की नापाक हरकत अब बर्दाश्त नहीं, देना चाहिए सख्त जवाब
Read more »
Operation Sindoor Live: भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, PAK और PoK में लश्कर-हिज्बुल के 9 ठिकाने तबाह, 90 से ज्यादा आतंकी ढेरOperation Sindoor Live Update: India Strike at terrorists camp in Pakistan after Pahalgam Terror Attack । भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में की एयरस्ट्राइक, कई आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
Read more »
भारतीय मिसाइलों के गिरते ही दहशत में दिखे आतंकी, देखें हमले के बाद का पहला वीडियोIndia Air Strikes on Pakistan LIVE: पाकिस्तान पर भारत की LIVE Air Strike | Operation Sindoor
Read more »
जहां रची गई थी पुलवामा हमले की साजिश, भारतीय सेना ने मिट्टी में मिलाई पाकिस्तान की वो मरकज; देखिए तबाही का वीडियोOperation Sindoor Videos: भारत की एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान की नींद उड़ा है. भारत ने 9 बेस कैंप पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पाकिस्तान के खिलाफ 11 मिलिट्री ऑपरेशन कर चुका है भारत, जानें ऑपरेशन सिंदूर से पहले कब, कैसे और कहां पिटा दुश्मनभारत ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब कई बार दिया है। 1965 से लेकर 2025 तक, भारत ने 11 बड़े सैन्य ऑपरेशनों से पाकिस्तान को धूल चटाई है।
Read more »
तुर्की के ड्रोन, 36 टारगेट, प्लेन बना रहा ढाल... रात में पूरी तैयारी में था पाक, पर मुंह की खा गया, जानें सेना ने क्या बतायाOperation Sindoor Press Briefing: प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई हालिया आक्रामक कार्रवाई का संयमित, केंद्रित और सटीक जवाब दिया है.
Read more »
