गोल्डकोस्ट की दोहरी उछाल और रफ्तार वाली पिच पर भारतीय स्पिनर्स ने 56 गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ते हुए ना सिर्फ मैच जीता साथ ही सीरीज में 2-1 की बढत भी हासिल की. वरुण,अक्षर और सुंदर की तिकड़ी ने सिर्फ 49 रन खर्च किए और 6 कंगारू बल्लेबाजों को आउट करके पवेलिएन का रास्ता दिखाया.
नई दिल्ली. जिस पिच पर गेंद ग्रिप करेगी और घूमेगी उस जगह एक बात तो अक्सर देखने को मिलती है कि टीम इंडिया उस मैदान पर झूमती हुई मैदान से वापस लौटेगी. ऑस्ट्रेलिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक गोल्ड कोस्ट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां मेजबान टीम 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर तक अपनी गाड़ी ठीक चला रही थी लेकिन उसके बाद फिरकी ने उनकी गाड़ी पटरी से उतार दी.
गोल्डकोस्ट की दोहरी उछाल और रफ्तार वाली पिच पर भारतीय स्पिनर्स ने 56 गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ते हुए ना सिर्फ मैच जीता साथ ही सीरीज में 2-1 की बढत भी हासिल की. वरुण,अक्षर और सुंदर की तिकड़ी ने सिर्फ 49 रन खर्च किए और 6 कंगारू बल्लेबाजों को आउट करके पवेलिएन का रास्ता दिखाया. अक्षर पटेल की 24 गेंद ऑस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर की कमान जब अक्षर पटेल को दी गई तब बरबस जंपा का स्पेल याद आया और लगा कि जंपा अगर भारतीय बल्लेबाजों को तंग कर सकते है तो अक्षर पटेल भी ऐसा कर सकते है. और ओवर की 5वीं गेद पर ही अक्षर ने खतरनाक दिख रहे शॉर्ट को बोल्ड करके इस बात के संकेत दे दिए कि पिच पर फिरकी के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा. शॉर्ट के बाद जोस इंग्लिश भी अक्षर की आर्म बॉल का शिकार हुए. अक्षर के खिलाफ रन बनाना इतना मुस्किल था कि उन्होंने 4 ओवर में सिरफ 20 रन दिए और 2 विकेट भी निकाले. वरुण-वॉशिंगटन की 32 गेंद एक एंड से मिस्ट्री स्पिनर अपना काम कर रहे थे तो दूसरी तरफ से वॉशिंगटन की ऑफब्रेक गेंदें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बन कर टूट रही थी. नतीजा पहले चक्रवर्ती ने खतरनाक ग्लेन मैक्सवेल को चलता किया वहीं सुंदर जिनको होबार्ट में गेंदबाजी नहीं कराई गई थी गोल्ड कोस्ट में वो टीम के लिए गोल्डन ऑर्म लेकर आए. सुंदर ने सिर्फ 8 गेंद फेंक कर 3 बल्लेबाजों को चलता किया. एक समय 67 रन पर 2 विकेट खोने वाली ऑस्ट्रेलिया की पारी 119 रन पर सिमट गई. यानि 52 रन में टीम ने 8 विकेट गंवा दिए जिसका पूरा श्रेय भारतीय स्पिनर्स को जाता है जिनकी घूमती गेंदों ने टीम को झूमने का मौका दिया.
4Th T-20 Axar Patel Varun Chakravarthy Washington Sunder Suryakumar Yadav Shubhman Gill
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA: இந்திய டெஸ்ட் அணி அறிவிப்பு... யார் யாருக்கு வாய்ப்பு கிடைக்கவில்லை?IND vs SA: தென்னாப்பிரிக்கா அணிக்கு எதிரான டெஸ்ட் தொடருக்கான இந்திய அணி அறிவிக்கப்பட்டுள்ளது. இதில் யார் யாருக்கு வாய்ப்பு என்பதை இங்கு காணலாம்.
Read more »
Live: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐLive: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐ - அப்டேட்ஸ்
Read more »
சுப்மான் கில் vs கௌதம் கம்பீர் - பயிற்சிக்கு இடையே வாக்குவாதம்?IND vs AUS: இந்தியா - ஆஸ்திரேலியா அணிகளுக்கு இடையிலான 4வது டி20ஐ போட்டிக்கு முன் பயிற்சியின்போது, சுப்மான் கில் - கௌதம் கம்பீர் இடையே பரபரப்பாக நடந்த பேச்சுவார்த்தையின் வீடியோ தற்போது வெளியாகி உள்ளது.
Read more »
India vs Australia 4th T20I Live: भारत की प्लेइंग 11IND vs AUS 4th T20I Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित हेरिटेज बैंक स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
IND vs AUS 4th T20: ഓസ്ട്രേലിയെ എറിഞ്ഞൊതുക്കി ഇന്ത്യ; ഇന്ത്യയുടെ വിജയം 48 റൺസിന്IND vs AUS 4th T20: ടി20 മത്സരത്തിൽ മിന്നും പ്രകടനം കാഴ്ച്ചവെച്ച് ഇന്ത്യൻ ബൗളർമാർ
Read more »
IND vs AUS : ચોથી T20માં ભારતે ઓસ્ટ્રેલિયાને 48 રને હરાવ્યું, સિરીઝમાં 2-1થી મેળવી લીડIND vs AUS 4th T20 : ભારત અને ઓસ્ટ્રેલિયા વચ્ચેની ચોથી T20 મેચમાં ટીમ ઈન્ડિયાએ યજમાન ઓસ્ટ્રેલિયાને 48 રનથી હરાવ્યું. આ જીત સાથે પાંચ મેચની સિરીઝમાં હવે ભારતે 2-1થી લીડ મેળવી છે.
Read more »
