U19 World Cup 2026 Semifinal: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का मुकाबला अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होना है। भारतीय टीम लगातार छठी बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल में मैदान पर उतरेगी। टीम की भिड़ंत अफगानिस्तान से होने वाली है। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा। भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है। वहीं अफगानिस्तान को श्रीलंका से हार मिली थी लेकिन इसके अलावा टीम ने सभी मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। 6 खिलाड़ी के साथ टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। पिछले 5 टूर्नामेंट में भारत ने हर बार फाइनल तक का सफर तय किया है।भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेडभारत और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम के बीच अभी तक 12 यूथ वनडे खेले जा चुके हैं। 2010 से 2024 के बीच हुए इन 12 मैचों में भारत को 10 जीत मिली है। अफगानिस्तान ने इस दौरान दो मैच अपने नाम किए। आखिरी बार 2024 में साउथ अफ्रीका में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था। उस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता था। अफगानिस्तान को दो जीत 2019 में लखनऊ में भारत के खिलाफ मिली थी। फैसल सिनोजादा सबसे बड़ा खतराअफगानिस्तान के लिए इस अंडर-19 विश्व कप में फैसल सिनोजादा का बल्ला सबसे ज्यादा बोला है। 5 मैचों में 81 की औसत और 104 की स्ट्राइक रेट से वह 325 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजी में नूरिस्तानी ओमरजई अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा सफल रहे हैं। 5 मैचों में उनके नाम 12 विकेट हैं। भारत को गेंदबाज जीत दिला रहेभारत के लिए इस अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा 199 रन अभिज्ञान कुंडू के नाम दर्ज हैं। टीम को मिली जीतों में गेंदबाजों का योगदान अहम रहा है। हेनिल पटेल ने 11 विकेट चटकाए हैं तो आरएस अंबरीश और खिलान पटेल के नाम 8-8 विकेट दर्ज हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा पार्ट टाइम बॉलिंग से विपक्षी टीमों के होश उड़ा रखे हैं। कोई भी टीम भारत के खिलाफ अभी तक 200 रनों तक नहीं पहुंच पाई है।.
नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल में मैदान पर उतरेगी। टीम की भिड़ंत अफगानिस्तान से होने वाली है। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा। भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है। वहीं अफगानिस्तान को श्रीलंका से हार मिली थी लेकिन इसके अलावा टीम ने सभी मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। 6 खिलाड़ी के साथ टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। पिछले 5 टूर्नामेंट में भारत ने हर बार फाइनल तक का सफर तय किया है।भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेडभारत और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम के बीच अभी तक 12 यूथ वनडे खेले जा चुके हैं। 2010 से 2024 के बीच हुए इन 12 मैचों में भारत को 10 जीत मिली है। अफगानिस्तान ने इस दौरान दो मैच अपने नाम किए। आखिरी बार 2024 में साउथ अफ्रीका में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था। उस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता था। अफगानिस्तान को दो जीत 2019 में लखनऊ में भारत के खिलाफ मिली थी। फैसल सिनोजादा सबसे बड़ा खतराअफगानिस्तान के लिए इस अंडर-19 विश्व कप में फैसल सिनोजादा का बल्ला सबसे ज्यादा बोला है। 5 मैचों में 81 की औसत और 104 की स्ट्राइक रेट से वह 325 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजी में नूरिस्तानी ओमरजई अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा सफल रहे हैं। 5 मैचों में उनके नाम 12 विकेट हैं। भारत को गेंदबाज जीत दिला रहेभारत के लिए इस अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा 199 रन अभिज्ञान कुंडू के नाम दर्ज हैं। टीम को मिली जीतों में गेंदबाजों का योगदान अहम रहा है। हेनिल पटेल ने 11 विकेट चटकाए हैं तो आरएस अंबरीश और खिलान पटेल के नाम 8-8 विकेट दर्ज हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा पार्ट टाइम बॉलिंग से विपक्षी टीमों के होश उड़ा रखे हैं। कोई भी टीम भारत के खिलाफ अभी तक 200 रनों तक नहीं पहुंच पाई है।
U19 World Cup 2026 India U19 Cricket Team Ind U19 Vs Afg U19 Head To Head भारत Vs अफगानिस्तान अंडर-19 अंडर-19 विश्व कप 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs AFG U19: रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने की दिशा में आगे बढ़ने उतरेगा भारत, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से सामनाआयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में अपना विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही है और उसका बुधवार
Read more »
Eng vs Aus U19 WC Semifinal: कौन है थॉमस रियू, इंग्लैंड के कप्तान ने 60 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद ठोका धमाकेदार शतकEng vs Aus U19 WC Semifinal: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया है।
Read more »
IND U19 vs AFG U19: भारत और फाइनल के बीच अफगानिस्तान की चुनौती, वैभव सूर्यवंशी और कप्तान म्हात्रे पर नजरेंआत्मविश्वास से भरी भारतीय अंडर-19 टीम बुधवार को विश्व कप सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। भारत ने टूर्नामेंट में अपने सभी पांच मैच जीते हैं और रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने का लक्ष्य बना रहा है। अफगानिस्तान ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, चार मैच जीते हैं। अभिज्ञान कुंडू, वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे भारत के प्रमुख खिलाड़ी...
Read more »
इंग्लैंड तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया, कप्तान ...England U19 World Cup Final Berth | Defeats Australia by 27 Runs. Follow Latest Updates.
Read more »
क्या भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचेगा: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला; टीम इंडिया ट...U19 ODI World Cup 2026 Semi-Final (India Vs Afghanistan) Live Score/Result Update; Follow IND Vs AFG Playing 11, Match Score, Records And Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
IND U19 VS AFG U19: आज कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल मैच? FINAL में पहुंचने पर होगी टीम इंडिया की नजरIND U19 VS AFG U19: अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि इस मैच को आप कहां देख सकते हैं? क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
