हम यहां पर आपको घर पर कार धोते समय की जाने वाली आम गलतियों के बारे में बता रहे हैं। यह गलतियां कार के पेंट और चमक को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसमें डिशवॉश लिक्विड, नींबू या पुराने कपड़ों के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान बताए गए हैं। सही उत्पादों और तरीकों का उपयोग करके कार को धूप में धोने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि आपकी कार लंबे समय तक नई जैसी...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लोग लाखों रुपये खर्च करके कार खरीदते हैं और चाहते हैं कि वह सालों तक नई जैसी बनी रहे। इसके लिए समय-समय पर सर्विस, मेंटेनेंस और सफाई बेहद जरूरी होती है। हालांकि, पैसे बचाने के चक्कर में कई लोग अपनी कार को खुद घर पर धोना बेहतर समझते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन गलत तरीके और घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से आपकी कार को ऐसा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई बाद में महंगी पड़ जाती है। हम यहां पर विस्तार में बता रहे हैं कि घर पर कार धोते समय कौन-सी आम गलतियां कार की सेहत बिगाड़ती हैं, घरेलू तरीकों से क्या नुकसान होता है और सही तरीका क्या है, ताकि आपकी कार की शाइन और वैल्यू दोनों बनी रहे। घर पर कार धोने से होने वाले बड़े नुकसान 1.
डिशवॉश लिक्विड या डिटर्जेंट से पेंट की बर्बादी अक्सर लोग बर्तन धोने वाले साबुन, शैम्पू या कपड़े धोने के डिटर्जेंट से कार धो लेते हैं। ये केमिकल्स कार पेंट के लिए बने ही नहीं होते हैं। कार की क्लियर कोट लेयर धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। पेंट फीका पड़ने लगता है और चमक गायब हो जाती है। शुरुआत में फर्क नहीं दिखता, लेकिन कुछ महीनों में कार पुरानी लगने लगती है। 2. नींबू, बेकिंग सोडा और विनेगर कई लोग इंटरनेट या देसी सलाह के भरोसे नींबू, बेकिंग सोडा, सिरका जैसी चीजें गाड़ी धुलने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इनकी वजह से एसिडिक और एब्रेसिव तत्व पेंट को खुरच देते हैं। इससे माइक्रो स्क्रैच बनते हैं, जो बाद में साफ दिखने लगते हैं। इनकी वजह से मेटल पार्ट्स पर जंग लगने का खतरा बढ़ता है। ये नुस्खे तुरंत सफाई तो कर देते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में कार की उम्र घटा देते हैं। 3. पुराने कपड़े और तौलिए से स्क्रैच पुरानी टी-शर्ट, बेडशीट या टॉवल से कार पोंछना बहुत आम है। बहुत से लोग घर पर कार धुलने के बाद पानी को साफ करने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। पुराने कपड़ों में फंसी धूल रेत की तरह काम करती है। कार बॉडी पर स्वर्ल मार्क्स और स्क्रैच बन जाते हैं। काली या डार्क कलर कारों पर ये जल्दी दिखते हैं। इससे कार साफ तो लगती है, लेकिन पास से देखने पर पेंट खराब दिखने लगता है। 4. धूप या तेज गर्मी में कार धोना कई लोग सुबह या दोपहर की तेज धूप में ही कार धो देते हैं या धोने के बाद धूप में सुखा देते हैं। इसकी वजह से पानी के दाग जम जाते हैं। पेंट की नेचुरल शाइन कम हो जाती है। साथ ही प्लास्टिक और रबर पार्ट जल्दी सख्त होने लगते हैं। बार-बार ऐसा करने से कार समय से पहले पुरानी दिखने लगती है। 5. गलत क्रम में कार धोना ज्यादातर लोग ऊपर से कार धोना शुरू करते हैं और नीचे की गंदगी बाद में साफ करते हैं। ऐसा करने से नीचे की मिट्टी और ग्रीस ऊपर फैल जाती है। इसके साथ ही पेंट पर ज्यादा खरोंच पड़ती है और कार सही से साफ नहीं हो पाती है। यह भी पढ़ें- Electric Car की Service के समय किन बातों का रखें ध्यान, रहेगी बैटरी और मोटर पूरी तरह सुरक्षित कार धोने का सही तरीका 1. सही क्रम अपनाएं: पहले टायर और नीचे का हिस्सा धोएं। यहां पर सबसे ज्यादा गंदगी होती है। फिर बॉडी और छत की सफाई करें। 2. सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल: केवल कार वॉश शैम्पू या क्लीनर का ही इस्तेमाल करें। इसके लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा या स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें। 3. सही जगह और समय चुनें: आपको छांव में या शेड के नीचे कार धोना चाहिए। सुबह जल्दी या शाम का समय सबसे बेहतर होता है। एक्सपर्ट्स क्यों मना करते हैं घरेलू जुगाड़ से? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के अनुसार, आधुनिक कारों का पेंट मल्टी-लेयर टेक्नोलॉजी से बना होता है। घरेलू केमिकल्स और गलत क्लीनिंग टूल्स इस लेयर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। यही वजह है कि प्रोफेशनल कार वॉश में खास पीएच-बैलेंस्ड प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। हमारी राय घर पर कार धोना गलत नहीं है, लेकिन गलत तरीके से धोना सबसे बड़ी गलती है। अगर आप थोड़ी सी सावधानी नहीं बरतते, तो जो काम पैसे बचाने के लिए किया जा रहा है, वही बाद में पेंट रिपेयर और पॉलिशिंग पर हजारों रुपये खर्च करवा सकता है। इसलिए बेहतर यही है कि या तो सही प्रोडक्ट और सही तरीका अपनाएं, या समय-समय पर प्रोफेशनल कार वॉश का सहारा लें। इससे आपकी कार लंबे समय तक नई जैसी दिखती रहेगी। यह भी पढ़ें- सर्दियों में कार का माइलेज क्यों हो जाता है कम? बेहतर रखने के लिए अपनाएं ये 4 उपाय
Car Wash Mistakes Car Paint Damage DIY Car Wash Car Cleaning Tips Car Maintenance Car Care Products Car Washing Guide Paint Protection Car Detailing At Home Car Paint Protection Wrong Way To Wash Car Car Maintenance Tips How Not To Wash A Car Car Cleaning Mistakes Vehicle Care At Home Automobile Special Auto News
