गाजियाबाद के वैशाली में पार्क दो साल से बदहाल, असामाजिक तत्वों का होता है जमावड़ा

Vaishali Sector 1 Park News

गाजियाबाद के वैशाली में पार्क दो साल से बदहाल, असामाजिक तत्वों का होता है जमावड़ा
Sahibabad Park NeglectGhaziabad Park DisrepairBroken Park Infrastructure
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 53%

साहिबाबाद के वैशाली सेक्टर एक स्थित पार्क दो साल से बदहाल है। चारदीवारी टूटी है, ग्रिल गायब है, झूले क्षतिग्रस्त हैं और लाइटें खराब हैं। शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जिससे सुरक्षा का खतरा है। स्थानीय लोगों ने शिकायतें कीं और खुद भी मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी से अब वे भी पीछे हट गए हैं। पार्षद ने हाउस टैक्स...

जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर एक में माडर्न पब्लिक स्कूल के सामने स्थित पार्क करीब दो वर्ष से बदहाल है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पार्क का जीर्णोद्धार नहीं कराया जाता है। इससे करीब एक हजार लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि काफी समय तक लोगों ने संयुक्त प्रयास से रुपये जमा कर पार्क में कुछ कार्य कराए, लेकिन कब तक स्थानीय लोग ही पार्क का सुंदरीकरण कराएंगें। लोगों ने बताया कि पार्क में सब कुछ बदहाल हो गया है। पार्क की चारदीवारी गिरी हुई है। ग्रिल गायब है। बेंच भी बदहाल हैं। बच्चों के खेलने के लिए कुछ भी ठीक नहीं रह गया। झूले क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पार्क के अंदर व बाहर की लाइट खराब होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। पार्क में शाम होते ही जाम छलकने लग जाते हैं। रात में आवागमन के दौरान सुरक्षा का खतरा लगता है। पार्क के अंदर व बाहर लाइट खराब होने के कारण सुरक्षा का खतरा लोगों ने बताया कि पार्क के अंदर व बाहर लाइट खराब है। शाम होते ही पार्क में जाम छलकने लग जाते हैं। अराजक तत्वों को जमावड़ा हो जाता है। इस दौरान शाम को पार्क में लोगों को टहलने जाने में डर लगता है। साथ ही पार्क के बाहर स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण रात में अंधेरा रहता है। रात में आवागमन के दौरान लोगों को सुरक्षा का खतरा लगता है। बदहाली के चलते लोगों ने खुद उठाया बीड़ा, अब पीछे हटे लोगों ने बताया कि जिम्मेदारों से कई शिकायत के बाद भी जब पार्क का सुंदरीकरण नहीं हुआ तो उन्होंने मिलकर इसके सुंदरीकरण का बीड़ा उठाया। कई वर्षों तक संयुक्त प्रयास के कार्य कराए गए। लेकिन जब जिम्मेदार ही कार्य नहीं करा रहे हैं तो लोग कब तक कार्य कराएं। अब लोगों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। पार्षद बोलीं- हाउस टैक्स बढ़ातेरी का विरोध करने के कारण नहीं हो रहा कार्य पार्षद कुसुम गोयल ने बताया कि हाउस टैक्स बढ़ाेतरी का विरोध करने के कारण उनके वार्ड में कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। पार्क के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम में कई बार बोला गया। बावजूद इसके कार्य नहीं कराया जा रहा है। उद्यान से जुड़े कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। पार्क की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रिल भी गायब हो गई है। झूले बदहाल हो गए हैं। बच्चे कहां खेलें कोई इंतजाम नहीं है। - - युद्धवीर सिंह, स्थानीय निवासी पार्क काफी समय से बदहाल है। चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण दिनभर पार्क में जानवरों का बसेरा रहता है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - - मनोज गुप्ता, स्थानीय निवासी करीब दो वर्ष से पार्क बदहाल है। कई बार शिकायत की गई। बावजूद इसके पार्क का जीर्णोद्धार नहीं कराया जा रहा है। थक हार कर खुद ही चंदा लगाकर कुछ समय तक कार्य कराया गया। - - सर्वेश तिवारी, स्थानीय निवासी करीब दो वर्ष से पार्क बदहाल है। काफी समय तक लोगों ने संयुक्त प्रयास से सुंदरीकरण कराया। लेकिन अब पार्क फिर बदहाल हो गया है। कई बार शिकायत की गई लेकिन पार्क का जीर्णोद्धार नहीं कराया जा रहा है। पार्क के अंदर की लाइट खराब है। शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। पार्क के बाहर की स्ट्रीट लाइट भी खराब है। रात में आवागमन के दौरान सुरक्षा का खतरा लगता है। - - संध्या जोशी, स्थानीय निवासी.

जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर एक में माडर्न पब्लिक स्कूल के सामने स्थित पार्क करीब दो वर्ष से बदहाल है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पार्क का जीर्णोद्धार नहीं कराया जाता है। इससे करीब एक हजार लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि काफी समय तक लोगों ने संयुक्त प्रयास से रुपये जमा कर पार्क में कुछ कार्य कराए, लेकिन कब तक स्थानीय लोग ही पार्क का सुंदरीकरण कराएंगें। लोगों ने बताया कि पार्क में सब कुछ बदहाल हो गया है। पार्क की चारदीवारी गिरी हुई है। ग्रिल गायब है। बेंच भी बदहाल हैं। बच्चों के खेलने के लिए कुछ भी ठीक नहीं रह गया। झूले क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पार्क के अंदर व बाहर की लाइट खराब होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। पार्क में शाम होते ही जाम छलकने लग जाते हैं। रात में आवागमन के दौरान सुरक्षा का खतरा लगता है। पार्क के अंदर व बाहर लाइट खराब होने के कारण सुरक्षा का खतरा लोगों ने बताया कि पार्क के अंदर व बाहर लाइट खराब है। शाम होते ही पार्क में जाम छलकने लग जाते हैं। अराजक तत्वों को जमावड़ा हो जाता है। इस दौरान शाम को पार्क में लोगों को टहलने जाने में डर लगता है। साथ ही पार्क के बाहर स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण रात में अंधेरा रहता है। रात में आवागमन के दौरान लोगों को सुरक्षा का खतरा लगता है। बदहाली के चलते लोगों ने खुद उठाया बीड़ा, अब पीछे हटे लोगों ने बताया कि जिम्मेदारों से कई शिकायत के बाद भी जब पार्क का सुंदरीकरण नहीं हुआ तो उन्होंने मिलकर इसके सुंदरीकरण का बीड़ा उठाया। कई वर्षों तक संयुक्त प्रयास के कार्य कराए गए। लेकिन जब जिम्मेदार ही कार्य नहीं करा रहे हैं तो लोग कब तक कार्य कराएं। अब लोगों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। पार्षद बोलीं- हाउस टैक्स बढ़ातेरी का विरोध करने के कारण नहीं हो रहा कार्य पार्षद कुसुम गोयल ने बताया कि हाउस टैक्स बढ़ाेतरी का विरोध करने के कारण उनके वार्ड में कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। पार्क के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम में कई बार बोला गया। बावजूद इसके कार्य नहीं कराया जा रहा है। उद्यान से जुड़े कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। पार्क की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रिल भी गायब हो गई है। झूले बदहाल हो गए हैं। बच्चे कहां खेलें कोई इंतजाम नहीं है। - - युद्धवीर सिंह, स्थानीय निवासी पार्क काफी समय से बदहाल है। चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण दिनभर पार्क में जानवरों का बसेरा रहता है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - - मनोज गुप्ता, स्थानीय निवासी करीब दो वर्ष से पार्क बदहाल है। कई बार शिकायत की गई। बावजूद इसके पार्क का जीर्णोद्धार नहीं कराया जा रहा है। थक हार कर खुद ही चंदा लगाकर कुछ समय तक कार्य कराया गया। - - सर्वेश तिवारी, स्थानीय निवासी करीब दो वर्ष से पार्क बदहाल है। काफी समय तक लोगों ने संयुक्त प्रयास से सुंदरीकरण कराया। लेकिन अब पार्क फिर बदहाल हो गया है। कई बार शिकायत की गई लेकिन पार्क का जीर्णोद्धार नहीं कराया जा रहा है। पार्क के अंदर की लाइट खराब है। शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। पार्क के बाहर की स्ट्रीट लाइट भी खराब है। रात में आवागमन के दौरान सुरक्षा का खतरा लगता है। - - संध्या जोशी, स्थानीय निवासी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sahibabad Park Neglect Ghaziabad Park Disrepair Broken Park Infrastructure Anti-Social Elements Park Residents Complaints Park Maintenance Issues Public Park Condition Uttar Pradesh Ghaziabad Ghaziabad News Ghaziabad Latest News Ghaziabad News In Hindi Ghaziabad Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 18:02:45