खेल समाचार | क्रिकेट IND vs ENG के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद में होना है. तो आइए जानते हैं अहमदाबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है.
IND vs ENG: इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद में खेला जाने वाला है, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये भारत-इंग्लैंड के लिए आखिरी मुकाबला होने वाला है.
ऐसे में दोनों ही टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करके जीत दर्ज करना चाहेंगी. लेकिन, क्या आपको मालूम है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक भारत ने कुल कितने वनडे मैच खेले हैं और कितने मैचों में उन्हें जीत मिली है? नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? अहमदाबाद के स्टेडियम का नाम पहले मोटेरा स्टेडियम था, लेकिन नवीनीकरण के बाद इसके नाम में बदलाव हुआ और अब इसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाता है. इस मैदान पर भारत ने अपना पहला वनडे मैच 1984 में खेला था. वहीं, पिछला मैच 2023 में खेला था. रिकॉर्ड की बात करें, तो अभी तक 20 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसे 11 में जीत मिली है, जबकि 9 में हार का सामना करना पड़ा. इसी मैदान पर ही टीम इंडिया को पिछले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. जबकि, पिछले पांच वनडे पर नजर डालें तो भारत ने 4 बार जीत अपने नाम की है. भारत-इंग्लैंड में किसका पलड़ा है भारी? इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. वहीं, सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में बुधवार को होगा. दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो वहां भी भारत का जलवा देखने को मिलता है. दोनों टीमों के बीच 108 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 59 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, वहीं 44 मैचों में इंग्लैंड ने जीत अपने नाम की है. 3 मैच बिना रिजल्ट और 2 मैच टाई रहे हैं. ये दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला 109वां मैच होने वाला है. ऐसी हैं दोनों टीमें इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट , बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर , जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा , शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल , हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित शर्मा तीसरे ODI में बना सकते हैं ये 3 रिकॉर्ड, एलीट लिस्ट में शामिल होने का है मौका
Cricket News In Hindi Ind-Vs-Eng भारत-इंग्लैंड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-इंग्लैंड दूसरे टी20 के लिए तैयार: जानें कैसे देखें मैच और समयभारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले मैच में इंग्लैंड को हरा चुकी है।
Read more »
IND vs ENG Weather Update: खराब मौसम बिगाड़ सकता है दूसरे टी20 मैच का मजा? यहां देखें चेन्नई की लेटेस्ट वेदर फॉरकास्टIND vs ENG 2nd T20I Weather Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read more »
Ind vs Eng 2nd T20I: हो गया साफ चेपक में होगा खेला, इस टीम को फायदा मिलेगा ही मिलेगाInd vs Eng 2nd T20I: पहले टी20 मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है
Read more »
IND vs ENG: ऐसा हुआ तो जोस बटलर की टीम के खिलाफ भारत रच देगा इतिहास, ये खास रिकॉर्ड बनाकर विश्व क्रिकेट में मचा देगी खलबलीIND vs ENG 3rd T20I Rajkot Head to Head Record: राजकोट में होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले अच्छी बात ये है कि यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है
Read more »
क्रिकेट मैचों को कवर करने में कितने कैमरे और उनकी कीमत?भारत और इंग्लैंड के तीसरे T20 मैच के लिए क्या आप जानते हैं कि लाइव क्रिकेट मैच को कवर करने में कितने कैमरे और उनकी कीमत कितनी होती है?
Read more »
IND vs ENG: जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वादखेल समाचार | क्रिकेट IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जगन्नाथ पुरी धाम के दर्शन कर आशिर्वाद लिया है.
Read more »
