आईपीएल 2025 के लिए आधिकारिक तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन खबरों की मानें तो लीग 21 मार्च से शुरू हो सकती है. बीसीसीआई जल्द ही IPL के पूरे शेड्यूल का ऐलान करने वाला है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडेन-गार्डेन्स में खेला जा सकता है.
IPL 2025 : भारत में क्रिकेट को त्योहार की तरह माना जाता है. ऐसे में आईपीएल तो क्रिकेट फैंस के लिए काफी अहम है. इसके 18वें सीजन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. 21 मार्च से आईपीएल 2025 की शुरुआत हो सकती है.
इसी बीच रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आई है कि जल्द ही बीसीसीआई इसका शेड्यूल जारी करने वाला है. तो आइए आपको शेड्यूल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के बारे में बताते हैं. IPL 2025 का शेड्यूल कब होगा जारी? भले ही अभी तक आईपीएल 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान ना हुआ हो, लेकिन खबरों की मानें तो 21 मार्च से लीग की शुरुआत हो सकती है. इसी बीच एक वेबसाइट में छपी रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है की करीब एक हफ्ते में बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो जाएगा. हालांकि, किसी खास तारीख के बारे में नहीं बताया गया है. जाहिर सी बात है की 21 मार्च का दिन जल्द ही आने वाला है और बोर्ड कम से कम एक महीने पहले तो शेड्यूल घोषित करेगा ही. इसलिए जल्द ही फैंस के सामने आईपीएल 2025 का शेड्यूल आ सकता है. कोलकाता में हो सकता है पहला मैच? IPL 2025 की तारीखों के ऐलान के साथ ही मुकाबलों के वेन्यूज की भी जानकारी सामने आ जाएगी. ताजा रिपोर्टस की मानें, तो मेगा इवेंट का पहला मैच कोलकाता के ईडेन-गार्डेन्स में खेला जा सकता है, क्योंकि आईपीएल 2024 की विजेता KKR थी. नियमों की मानें, तो गत विजेता के होम ग्राउंड पर नए सीजन का पहला मैच खेला जाता रहा है. इसलिए फाइनल में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था. इसलिए अब KKR vs SRH के बीच पहला मैच खेला जा सकता है. ईडेन-गार्डेन्स को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी पिछले कुछ सीजनों से आईपीएल के फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं. लेकिन, रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आ रही है कि IPL 2025 के फाइनल मैच की मेजबानी ईडेन-गार्डेन्स को मिल सकती है. प्लेऑफ 2 भी कोलकाता में खेले जाने की उम्मीद है. वहीं प्लेऑफ 1 और एलिमिनेटर मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकते हैं. हालांकि, वेन्यू की पुष्टि तो शेड्यूल के आने के बाद ही हो पाएगी. ये भी पढ़ें: IPL 2025 में ऐसी हो सकती है LSG की ओपनिंग जोड़ी, यंग कॉम्बिनेशन पर भरोसा जता सकते हैं ऋषभ पंत ये भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी सहित CSK के पास हैं 3 विकेटकीपर, एक को तो सिर्फ 55 लाख में खरीदकर जोड़ा है साथ
IPL 2025 शेड्यूल तारीख कोलकाता ईडेन-गार्डेन्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025 के मैच 21 मार्च से शुरू होंगे, कोलकाता में होगा ओपनिंग और फाइनलIPL 2025 का पहला मैच 21 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा, वहीं फाइनल 25 मई को यहीं होगा। इस बार IPL में 10 टीमों के बीच 74 मैच होंगे। WPL का तीसरा सीजन 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। इस बार का टूर्नामेंट 4 वेन्यू पर खेला जाएगा।
Read more »
डब्ल्यूपीएल 2025 की शुरुआत वडोदरा से होगी, मुंबई में होगा फाइनलडब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच वडोदरा में खेला जाएगा। मुंबई में फाइनल का आयोजन होगा।
Read more »
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज़भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज नए साल में शुरू होगी। कोलकाता में पहला मैच खेला जाएगा।
Read more »
UPSC Notification 2025: यूपीएससी IAS एग्जाम का नोटिफिकेशन आज, सिविल सर्विस वाले देख लें खास डिटेल्सUPSC Civil Services Exam 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। नोटिफिकेशन के साथ आवेदन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.
Read more »
हार्दिक पांड्या IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे, पहला मैच नहीं खेल पाएंगेहार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है लेकिन उन पर BCCI ने साल 2025 में भाग लेने पर बैन लगा दिया है। यह बैन स्लो-ओवर रेट के नियमों का उल्लंघन के कारण दिया गया है। सूर्यकुमार यादव पहला मैच खेलने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।
Read more »
IPL 2025: कोलकाता में फाइनल, हैदराबाद में प्लेऑफ, अगले हफ्ते आने वाला है पूरा शेड्यूलIPL 2025 Schedule: अगले सात दिन के भीतर टूर्नामेंट के 18वें एडिशन का पूरा कार्यक्रम जारी हो सकता है. टूर्नामेंट 21 मार्च से शुरू होकर 25 मई को फाइनल के साथ खत्म होगा. ऋषभ पंत 27 करोड़ में सबसे महंगे खिलाड़ी बने.
Read more »
