IND vs ENG 2nd T20I Weather Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
IND vs ENG 2nd T20I Weather Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है. दूसरे मैच के दौरान चेन्नई का मौसम मैच का मजा किरकिरा कर सकता है.
तो आइए जान लेते हैं की मैच के दौरान चेन्नई में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है... कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. इस मैच पर मौसम का असर देखने को मिल सकता है. एक्यूवेदर के हिसाब से 25 जनवरी को चेन्नई में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मैच के दिन चेन्नई का अधिकतम 28 डिग्री तापमान और न्यूनतम 22 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी20 मैच भी शाम 7:00 बजे शुरू होगा. वहीं 6:30 पर दोनों कप्तान टॉस के लिए आएंगे. उस समय बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट मैच का लुफ्त उठा सकते हैं. चेन्नई की पिच कैसी रहेगी? चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम की पिच मैच में अहम भूमिका निभाती है. चेन्नई की पिच धीमी है और स्पिनरों की मददगार मानी जाती है. ऐसे में लो स्कोरिंग मैच होने की संभावना है. पहली पारी में यहां का औसत स्कोर 170 रन का है. यहां ओस भी मैच का रुख बदलने की ताकत रखती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, ताकि दूसरी पारी में आसानी से रन बनाकर मैच को जीता जा सके. ऐसी हैं दोनों टीमें फ़िल सॉल्ट , बेन डकेट, जोस बटलर , हैरी ब्रुक, लियम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल/जेमी स्मिथ, 7. जैमी ओवर्टन, ब्रैंडन कार्स, जोफ़्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड अभिषेक शर्मा , संजू सैमसन , सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई/मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेन्नई की पिच पर किसे मिलेगी मदद? मौसम भी बदलने की उम्मीद... ये भी पढ़ें: Virat Kohli के फैंस के लिए गुड न्यूज, इस स्टेडियम में मिलने वाली है FREE एंट्री, बस करना होगा ये कामये भी पढ़ें: Ranji Trophy में इन 5 क्रिकेटर्स ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में शामिल हैं बड़े-बड़े नाम
Cricket News In Hindi Sports News In Hindi भारत-इंग्लैंड India-Vs-England
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs ENG: "मैं भाग्यशाली हूं कि...", युवराज ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के ये दो दिग्गज भी हैं मेरे मेंटर, अभिषेक शर्मा के बयान ने मचाई खलबलीAbhishek Sharma on Half Century IND vs ENG and His Mentor: भारत के दौरे पर पहुंची इंग्लैंड टीम पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले की सीरीज खेलेगी.
Read more »
IND vs ENG: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच, जानें कैसा रहेगा चेन्नई के मौसम का मिजाजचेन्नई की एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ 2 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक में जीत हासिल की है. जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है.
Read more »
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए ब्रायडन कार्स को मौका दियाइंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 क्रिकेट मैच के लिए गस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया है। पहला मैच भारत ने 7 विकेट से जीता था।
Read more »
भारतीय टीम चेन्नई में दूसरे टी20 के लिए तैयारभारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए तैयार है। कोलकाता में पहले मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम चेन्नई में शनिवार को मैदान पर उतरेगी।
Read more »
भारत ने चेन्नई में कितने टी20 खेले हैं... इंग्लैंड से चेपॉक में पहली बार होगी टक्कर, क्या प्लेइंग XI में हो...भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार (25 जनवरी) को चेन्नई में खेला जाएगा. 7 साल बाद चेन्नई में टी20 इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है.भारतीय टीम यहां दो टी20 मैच खेल चुकी है. उसने एक टी20 जीता है जबकि एक में उसे हार मिली है. भारत और इंग्लैंड की टीमें पहली बार टी20 में यहां भिड़ने जा रही हैं. दोनों टीमें चेपॉक में टी20 में पहली बार टकराएंगी.
Read more »
भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20: जानें समय, स्थान और प्रसारण जानकारीभारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार, 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। टीमों के बीच टी20 में पहली बार चेन्नई में मुकाबला होगा।
Read more »
