IND vs SA: रणजी में प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिला करुण और शमी को मौका, चयनकर्ताओं की अनदेखी से खतरे में करियर!

Ind Vs Sa News

IND vs SA: रणजी में प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिला करुण और शमी को मौका, चयनकर्ताओं की अनदेखी से खतरे में करियर!
Ind Vs Sa TestMohammed ShamiKarun Nair
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर एक बार फिर चयनकर्ताओं की अनदेखी का शिकार हुए हैं। दोनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।

दो शतक भी नहीं दिला सके करुण नायर को मौका घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद मोहम्मद शमी और करुण नायर एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी करने में नाकाम रहे। दोनों को एक बार फिर चयन समिति ने अनदेखा कर दिया। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में कर्नाटक के लिए खेले तीन मैचों में 33 वर्षीय करुण ने 488 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक निकला। वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 रनों का रहा। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को भारत के लिए पिछली बार अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह टेस्ट टीम में वापसी की राह देख रहे हैं। शमी को फिर हाथ लगी निराशा मोहम्मद शमी भी चयनकर्ताओं की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन और अच्छी फिटनेस के बावजूद उन्हें हर बार नजरअंदाज किया जा रहा है। शमी के हालिया प्रदर्शन पर गौर करें तो रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में बंगाल के लिए खेले तीन मैचों में अनुभवी गेंदबाज ने 15 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 2.

50 की रही। लगभग आठ महीने से भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे शमी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने की उपलब्धता ही इसका सबूत है। उन्होंने यह भी कहा था कि 'चयनकर्ता को अपनी फिटनेस की जानकारी देना मेरा काम नहीं है'। शमी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजीत अगरकर ने साफ कहा कि फिटनेस ही एकमात्र कारण था जिसकी वजह से शमी का चयन नहीं हो सका। अगरकर न एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के दौरान कहा, 'अगर वो मेरे सामने ये बात कहते, तो मैं उन्हें जवाब जरूर देता। मुझे नहीं पता उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या कहा है, लेकिन मैंने पिछले कुछ महीनों में उनसे कई बार बात की है। वो भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वो फिट होते, तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिए उस विमान में होते। दुर्भाग्य से, वो उस समय फिट नहीं थे। हमारा घरेलू सीजन अभी शुरू हुआ है, तो आने वाले कुछ मैचों में उनकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।' पंत की बतौर उपकप्तान वापसी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। पंत को उपकप्तान की भूमिका मिली है, जबकि शुभमन गिल टीम की अगुआई करेंगे। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा रहे थे। अक्षर, कुलदीप, सुदंर और जडेजा के रूप में टीम में चार स्पिनर हैं, जबकि बुमराह, सिराज और आकाश के रूप में तीन पेसर हैं। नीतीश पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर टीम में हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ind Vs Sa Test Mohammed Shami Karun Nair Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs PAK: एशिया कप के बाद ICC ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना और बैनIND vs PAK: एशिया कप के बाद ICC ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना और बैनएशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर विवाद रहा. ICC ने खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है, जिसमें हारिस रऊफ पर 2 मैचों का बैन और सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना शामिल है। साहिबजादा फरहान को चेतावनी दी गई है, जबकि बुमराह को भी वॉर्निंग मिली है।
Read more »

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, पंत-आकाश की वापसीIND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, पंत-आकाश की वापसीदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट
Read more »

IND vs SA Test Squad: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ऋषभ पंत की हुई वापसीIND vs SA Test Squad: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ऋषभ पंत की हुई वापसीखेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

IND vs SA: ऋषभ पंत और आकाशदीप की टेस्ट में वापसी, मोहम्मद शमी को फिर मौका नहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारती...IND vs SA: ऋषभ पंत और आकाशदीप की टेस्ट में वापसी, मोहम्मद शमी को फिर मौका नहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारती...India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है. इस सीरीज के लिए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है. इसके अलावा तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है.
Read more »

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी के लिए बंद हो गए Team India के दरवाजे? IND vs SA टेस्ट सीरीज में नहीं मिला मौकाMohammed Shami: मोहम्मद शमी के लिए बंद हो गए Team India के दरवाजे? IND vs SA टेस्ट सीरीज में नहीं मिला मौकाMohammed Shami: मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे थे. वो आखिरी बार चैंपियन ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

દક્ષિણ આફ્રિકા ટેસ્ટ સિરીઝ માટે ટીમ ઈન્ડિયાની જાહેરાત, ધાકડ બેટ્સમેનની વાપસી... શમીને ફરી ન મળ્યો ચાન્સદક્ષિણ આફ્રિકા ટેસ્ટ સિરીઝ માટે ટીમ ઈન્ડિયાની જાહેરાત, ધાકડ બેટ્સમેનની વાપસી... શમીને ફરી ન મળ્યો ચાન્સIND vs SA Test Series: ઘરેલું સિરીઝમાં શમીના પ્રદર્શન અને ટીમ સેલેક્શનને લઈ હાલમાં થયેલા શાબ્દિક પ્રહારો બાદ એવું માનવામાં આવી રહ્યુ હતું કે, શમીને તક મળશે. પરંતુ શમીને ફરી ટીમમાં સામેલ કરવામાં આવ્યો નથી.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:43:09