India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है. इस सीरीज के लिए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है. इसके अलावा तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है.
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में ऋषभ पंत और आकाशदीप सिंह की वापसी हुई है. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर से मौका नहीं मिला है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 से 18 नवंबर के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. बता दें कि ऋषभ पंत और आकाशदीप सिंह इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान चोट लगी थी. इस वजह से पंत और आकाशदीप वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी का मौका मिला है. इंडिया ए के लिए पंत ने कर रहे हैं कप्तानी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने वाले पंत इंडिया ए की कप्तानी भी कर रहे हैं. टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दो चार दिनी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले मैच में ऋषभ पंत की दमदार अर्धशतकीय पारी से इंडिया ए ने साउथ अफ्रीका ए को हराया कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है. भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल , ऋषभ पंत , यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.
IND Vs SA भारत बनाम साउथ अफ्रीका
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK: एशिया कप के बाद ICC ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना और बैनएशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर विवाद रहा. ICC ने खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है, जिसमें हारिस रऊफ पर 2 मैचों का बैन और सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना शामिल है। साहिबजादा फरहान को चेतावनी दी गई है, जबकि बुमराह को भी वॉर्निंग मिली है।
Read more »
IND A vs SA A: भारतीय टेस्ट टीम में जगह के दावेदार, कमबैक के लिए पूरी ताकत लगा देंगे ऋषभ पंत, आकाशदीप, कृष्...IND A vs SA A 2nd unofficial test: 14 नवंबर से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले युवाओं के पास भारतीय स्क्वॉड में जगह पक्की करने का आखिरी मौका है. ऋषभ पंत से लेकर आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा सरीखे सितारे साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में पूरी जान लगा देंगे.
Read more »
IND VS AUS: 10, 9, 24, 37, 5,15 ये है गिल का ऑस्ट्रेलियाई नंबर, किस बात से परेशान है वनडे का कप्तान, कब बोल...अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे जिसमें भारतीय टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी.
Read more »
IND vs AUS 4th T20I Pitch Report: कैरारा ओवल के मैदान पर पहली बार खेलेगी टीम इंडिया, बैटर्स या बॉलर्स, किसके हक में होगी पिच?IND vs AUS 4th T20I Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल Carrara Oval Pitch Report में खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। कैरारा ओवल की पिच पर अब तक केवल दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और भारतीय टीम ने यहां कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में चौथे टी20I मैच से...
Read more »
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, पंत-आकाश की वापसीदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट
Read more »
IND vs SA Test Squad: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ऋषभ पंत की हुई वापसीखेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
