IND vs PAK: भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने रोया अपना दुखड़ा, अंपायर को ठहरा दिया जिम्मेदार

Salman Agha News

IND vs PAK: भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने रोया अपना दुखड़ा, अंपायर को ठहरा दिया जिम्मेदार
India Vs PakistanSalman Agha ReactionFakhar Zaman
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 63%

Asia Cup 2025: भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम सदमे में है. एशिया कप 2025 में रविवार को सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पीट दिया. टीम इंडिया के खिलाफ मैच हारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना दुखड़ा रोया है.

Asia Cup 2025 : भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम सदमे में है. एशिया कप 2025 में रविवार को सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पीट दिया. टीम इंडिया के खिलाफ मैच हारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना दुखड़ा रोया है.

सलमान आगा ने इस मैच में अपने ओपनर फखर जमान के डिसमिसल पर सवाल उठाए हैं. पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की तीसरी गेंद ने फखर जमान के बल्ले का किनारा लिया था, जिसे विकेट के पीछे मौजूद भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन ने लपक लिया था. फखर जमान के इस कैच को लेकर तुरंत बहस छिड़ गई कि क्या गेंद संजू सैमसन के दस्तानों तक पहुंचने से पहले ही जमीन पर लग गई थी. भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने रोया अपना दुखड़ा पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का मानना ​​है कि फखर जमान का आउट होना अंपायरिंग की सबसे बड़ी गलती हो सकती है. बता दें कि थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद फखर जमान को 15 रन पर आउट करार दे दिया था. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सलमान आगा ने इस फैसले पर संदेह व्यक्त किया है. सलमान आगा ने मैच के बाद कहा, मुझे इस फैसले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. जहां तक मेरा सवाल है, मुझे लगा कि गेंद बाउंस हुई है. अंपायर गलतियां कर सकते हैं, और यह समझ में आता है. मुझे तो ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंस हुई है, लेकिन मैं गलत भी हो सकता हूं. अंपायर को ठहरा दिया जिम्मेदार सलमान आगा ने कहा, जिस तरह से फखर जमान बल्लेबाजी कर रहे थे, अगर वह पावरप्ले तक इसी तरह खेलते रहते, तो शायद 190 के आसपास रन बना सकते थे. बेशक कुछ गलतियां भी हुईं और गलतियां होती रहती हैं. मुझे लगता है कि गेंद विकेटकीपर के ठीक सामने बाउंस हुई, लेकिन फिर भी, मैं गलत भी हो सकता हूं. इस फैसले के बाद साहिबजादा फरहान के साथ अच्छी शुरुआत करने के बावजूद फखर जमान पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान ने फखर जमान को पारी की शुरुआत करने के लिए भेजकर एक रणनीतिक बदलाव किया था, जबकि टूर्नामेंट में संघर्ष कर रहे सैम अयूब को तीसरे नंबर पर भेज दिया गया था. फखर जमान ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे फखर जमान ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया हुआ था. फखर जमान ने भारत के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए भारतीय टीम पर दबाव बना दिया था. हालांकि पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने फखर जमान को 15 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. फखर जमान के आउट होते ही भारतीय गेंदबाजों ने राहत की सांस ली. पाकिस्तान ने इस मैच में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाते हुए पाकिस्तान को 7 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हरा दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

India Vs Pakistan Salman Agha Reaction Fakhar Zaman Fakhar Zaman Dismissal Team India Asia Cup 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारताविरुद्धच्या सामन्यापूर्वी पाकिस्तान संघात एका नव्या व्यक्तीची एंट्री, पत्रकार परिषदही केली रद्दभारताविरुद्धच्या सामन्यापूर्वी पाकिस्तान संघात एका नव्या व्यक्तीची एंट्री, पत्रकार परिषदही केली रद्दIND VS PAK : भारत विरुद्ध पाकिस्तान यांच्यात सुपर 4 स्टेजचा सामना रविवारी खेळवला जाणार आहे. या सामन्यापूर्वी होणारी पत्रकार परिषद पाकिस्तान संघाने रद्द केली.
Read more »

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवनIND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवनएशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा की उम्मीद है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी की संभावना है। पिछली बार भारत ने पाकिस्तान को हराया था।
Read more »

IND vs PAK Weather Report: दुबईच्या उकाड्यात होणार महामुकाबला, पिच कोणाला देणार साथ?IND vs PAK Weather Report: दुबईच्या उकाड्यात होणार महामुकाबला, पिच कोणाला देणार साथ?IND vs PAK Weather Report: 2025 आशिया कपमधील भारत आणि पाकिस्तान यांच्यातील दुसरा सुपर फोर सामना दुबई आंतरराष्ट्रीय स्टेडियमवर खेळला जाईल तिकडचं तापमान असेल हे जाणून घेऊयात..
Read more »

IND vs PAK Pitch Report: दुबईत गोलंदाजांची जादू की फलंदाजांची होणार आतषबाजी? जाणून घ्या पिच रिपोर्टIND vs PAK Pitch Report: दुबईत गोलंदाजांची जादू की फलंदाजांची होणार आतषबाजी? जाणून घ्या पिच रिपोर्टIND vs PAK Pitch Report: रविवारी दुबई येथे आशिया कप 2025 च्या सुपर फोर फेरीत भारत आणि पाकिस्तान आमनेसामने येतील.दुबईच्या खेळपट्टीचा फायदा कोणाला होऊ शकतो ते जाणून घ्या.
Read more »

IND vs PAK Live: आज फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, मुफ्त में मोबाइल पर कैसे देखें?IND vs PAK Live: आज फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, मुफ्त में मोबाइल पर कैसे देखें?भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर 2025 को एशिया कप में मुकाबला होने वाला है। टीम इंडिया ने कुछ बदलाव किए हैं। मैच कब शुरू होगा और इसे मुफ्त में कैसे देखा जा सकता है, इसकी जानकारी यहां दी गई है।
Read more »

IND vs PAK Live Score Updates: భారత్ Vs పాకిస్థాన్ లైవ్ స్కోరు అప్‌డేట్స్.. టాస్ గెలిచిన టీమిండియాIND vs PAK Live Score Updates: భారత్ Vs పాకిస్థాన్ లైవ్ స్కోరు అప్‌డేట్స్.. టాస్ గెలిచిన టీమిండియాIND vs PAK Live Score Updates: భారత్ Vs పాకిస్థాన్ లైవ్ స్కోరు అప్‌డేట్స్.. టాస్ గెలిచిన టీమిండియా
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:07